Back
बीकानेर में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने साइकिल यात्रा से फिट इंडिया का संदेश पहुँचाया
RVRaunak Vyas
Dec 14, 2025 07:16:39
Bikaner, Rajasthan
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों के साथ खुद साइकिल चलाकर फिट इंडिया का संदेश दिया. डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से साइकिल रैली की शुरुआत हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वॉर मेमोरियल पहुंची. वॉर मेमोरियल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि आर्मी और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मिलकर विजय दिवस मनाने का संकल्प लिया है. अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि “संडे ऑन साइकिल” अभियान पूरी तरह सफल रहा है और इसे खेल मंत्री का भी पूरा समर्थन मिला है. मंत्री ने आगे कहा कि इस साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मजबूत संदेश दिया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report
0
Report
0
Report
105
Report
0
Report
0
Report