Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bikaner334001
खाजूवाला के पास पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, BSF सतर्क
RVRaunak Vyas
Feb 07, 2026 12:30:56
Bikaner, Rajasthan
खाजूवाला से बङी खबर पाक की नापाक हरकत!, अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक एक बार फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखा है पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस, बॉर्डर इलाके में पहले भी कई बार मिल चुके हैं इसी तरह के गुब्बारे, ग्रामीणों की सूचना के बाद BSF व सुरक्षा एजेंसीयां पहुंची मौके पर, गुब्बारे की जांच करने पर नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, खाजूवाला क्षेत्र संवेदनशील इलाका होने के चलते अलर्ट मोड पर है सुरक्षा एजेंसियां, खाजूवाला थाना क्षेत्र के 6BGM अलादीन में मिला गुब्बारा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAANOOP AWASTHI
Feb 07, 2026 13:49:55
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 07, 2026 13:49:34
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के लोदना ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन 40 धोड़ा, मुखिया मोहल्ला से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम पुत्र की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में आरोपी की पत्नी ने लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता महिला का आरोप है कि उसके पति से आए दिन घरेलू विवाद होता था और अक्सर मारपीट भी होती रहती थी। महिला के अनुसार, कल रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने बच्चे को दूध पिलाकर सुला दिया। कुछ समय बाद जब वह उठी तो देखा कि बच्चे की तबीयत बिगड़ चुकी थी और उसका नाक से खून बह रहा था, आनन-फानन में बच्चे को झरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि झगड़े के बाद जब सभी लोग सो गए थे, उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी। इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। घटना की सूचना मिलते ही लोदना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला द्वारा अपने पति पर दो माह के पुत्र की हत्या का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 13:49:29
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। यह दुर्घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला तजना गांव के पास दोपहर करीब 3 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार आठ लोग हसायन क्षेत्र के कानऊ गांव से मुरसान में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई।घायलों में हसायन थाना क्षेत्र के कानऊ निवासी लवकुश (पुत्र श्यामसुंदर), रूपी (पत्नी राज बहादुर), विद्या (पत्नी रामबाबू), सुभाष चंद्र (पुत्र चंद्रपाल), मुनेश (पुत्र चित्रपाल), बृजेश देवी (पत्नी सुभाष) शामिल हैं। इनके अलावा, नया नगला निवासी पूनम, कोतवाली सदर हाथरस के नवीपुर निवासी साहब सिंह, मथुरा की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी आयुष और सोनू, कासगंज निवासी हिमांशु और सरवन सहित कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल रूपी, विद्या देवी, पूनम और साहब सिंह को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 07, 2026 13:48:58
Chatra, Jharkhand:तेज गैस लदे वाहन की चपेट में आने से सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई की मौत सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद सिंह (70) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वे सड़क किनारे खड़े थे, तब एक गैस लदे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह भी अस्पताल पहुंचे。 हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बताते हुए यहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 07, 2026 13:48:41
Roh, Nawada, Bihar:नवादा इंटर परीक्षा में 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार शनिवार को चार 'मुन्ना भाई' और नकलची निष्कासित नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शनिवार को विभिन्न केंद्रों से 'मुन्ना भाई' और नकल करते हुए कई लोगों को पकड़ा गया। इन सभी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली में वारसलीगंज से एक 'मुन्ना भाई' को गिरफ्तार किया गया। वहीं, नवादा परीक्षा केंद्र से तीन अन्य 'मुन्ना भाई' पकड़े गए। शनिवार को प्रथम पाली में कुल 20,336 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 20,138 ही उपस्थित हुए। इस पाली में 158 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी को निष्कासित भी किया गया। दूसरी पाली में 11,281 परीक्षार्थियों में से 11,061 उपस्थित हुए। इस दौरान 220 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए और तीन लोगों को निष्कासित किया गया।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 07, 2026 13:48:04
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत भिष्टीपाड़ा,शीतला मंदिर के समीप रहने वाली मंगеш्वर यादव की पुत्री ने पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव के पुत्रों पर छेड़खानी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने धनबाद थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपने घर के खटाल में सफाई का काम कर रही थी, तभी पड़ोस का युवक उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर उसके भाई अभिषेक कुमार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान अभिषेक कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पीड़िता और परिजनों ने घायल भाई को लेकर धनबाद थाना पहुंचकर पूरे मामले की सूचना दी और लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस ने घायल अभिषेक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि यह आपसी मारपीट का मामला है। एक पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 07, 2026 13:47:31
New Delhi, Delhi:जाफराबाद में लूट की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और वाहन बरामद उत्तर पूर्वी दिल्ली जाफराबाद थाना पुलिस ने लूट की कोशिश के एक मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 2 फरवरी 2026 की रात करीब 10:53 बजे मोजपुर मेन रोड स्थित एक दुकान में पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को दुकान मालिक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दो युवक दुकान में घुसे और हथियार के बल पर लूट करने लगे, लेकिन विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए और कोई सामान नहीं ले जा सके। इस मामले में थाना जाफराबाद में एफआईआर संख्या 31/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाकर समीर कुरैशी, मोहद असद कुरैशी उर्फ लकी और हम्माद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर हथियार और वाहन बरामद किए गए। मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 07, 2026 13:47:16
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने महिला अभियुक्ता ममता और पुरुष अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार करते हुए 2 किलो 236 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इतना ही नहीं पुलिस ने इनके पास से 2 लाख 57 हजार 900 रुपये की धनराशि भी बरामद की। यह अपने साथियों के साथ मिलकर गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगिरों को बेचा करते थे। एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। अभियान के तहत पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और नगदी बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की जा रही है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने भीमनगर में किराए का मकान ले रखा था और इसी किराए के मकान से वह इस काम को अंजाम दिया करते थे। ममता का पति गजेंद्र नेशनल हाईवे-9 से अज्ञात व्यक्ति से गांजे की सप्लाई लेता था। सप्लाई लेने के बाद उनकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाई जाती थी और राहगिरों को बेची जाता था।
0
comment0
Report
ABATISH BHOIR
Feb 07, 2026 13:47:02
Kalyan, Maharashtra:कल्याणमें मोदी सरकारविरोधात काँग्रेसचे तीव्र आंदोलन मोदींनी राजीनामा द्यावा अशा घोषणा भेत आंदोलन पोलिसांचा सौम्य लाठीचार्ज कांग्रेस कडून मोदी एपस्टीन भाई-भाई अशा आशय झळकले पोस्टर ANC- कल्याणात मोदी सरकारच्या कथित अपयशांविरोधात तसेच जेफ्री एपस्टीन फाईल प्रकरणातील गंभीर सत्य दडपल्याच्या आरोपावरून काँग्रेसने कल्याणमध्ये आक्रमक भूमिका घेत जोरदार आंदोलन केले. छत्रपती शिवाजी महाराज चौकात काँग्रेसकडून आंदोलनाला सुरुवात झाली तर काही वेळ रस्त्या मध्ये बसून आंदोलन केल्याने ट्राफिक जाम देखील झाले होते. आंदोलनाच्या पार्श्वभूमीवर परिसरात मोठ्या प्रमाणात पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला होता. शिवाजी महाराज चौकातून कल्याण भाजप कार्यालयाच्या दिशेने काँग्रेसचा मोर्चा काढण्यात येणार होता मात्र पोलिसांनी मध्येच आंदोलकांना अडवले यावेळी काँग्रेस कार्यकर्त्यांनी मोदी सरकारविरोधात जोरदार घोषणा दिल्या. आंदोलन अधिक लक्षवेधी ठरावे यासाठी काँग्रेसकडून प्रतीकात्मक गोरिला व तात्या विंचू आणण्यात आले. तसेच पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आणि जेफ्री एपस्टीन यांचे फोटो एकत्र असलेले पोस्टर्स झळकावण्यात आले. मोदी एपस्टीन भाई-भाई असा आशय असलेले पोस्टर यावेळी चर्चेचा विषय ठरले.मोर्चादरम्यान वातावरण तापले असता पोलिसांनी कायदा व सुव्यवस्था राखण्यासाठी काँग्रेस कार्यकर्त्यांची धरपकड केली यावेळी आंदोलन कर्त्यांनवर सौम्य लाटीचार्ज करण्यात आला.
0
comment0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
Feb 07, 2026 13:46:32
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में कई मेट्रो के नाम के विवाद के बाद मेट्रो स्टेशन के नाम बदल दिए गए पूर्वी दिल्ली में भी पहले कुछ नाम मेट्रो स्टेशन के बदले जा चुके हैं अब मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की वजह से चर्चा में है पूरी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट वन का मेट्रो स्टेशन जिसका नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है बताया गया है कि मेट्रो स्टेशन के एकदम नजदीक इस इलाके का प्रसिद्ध राम मंदिर है जिसके नाम पर ही यहां के स्थानीय लोग इसका नाम करना चाहते थे और काफी समय से कोशिश कर रहे थे इसके बाद अब इस मेट्रो स्टेशन को मयूर विहार पॉकेट वन की जगह श्री राम मंदिर मयूर विहार के नाम से जाना जाएगा
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 07, 2026 13:46:19
Katihar, Bihar:कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी 25 वर्षीय विनायक पंडित की मौत ने प्रेम, भय और शक के कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत, वार्ड 13 की है जहां शुक्रवार देर रात विनायक पंडित अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन सुबह होते-होते वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मृत पाया गया। यह तीन साल का प्रेम का रिश्ता, एक रात में खत्म हो गया। पुलिस को दिए बयान में प्रेमिका आरती ने बताया कि पिछले दो वर्ष से मोबाइल पर बातचीत के जरिए दोनों के बीच प्रेम संबंध था। विनायक आरती के प्यार में इस कदर डूब चुका था कि वह कई बार बरारी से कुमारीपुर उससे मिलने आता था। शुक्रवार की रात आरती ने बताया कि उसके पति रोमित पंडित घर पर मौजूद नहीं थे; इसी दौरान विनायक का फोन आया और वह आरती के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों एक ही कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान आरती की देवरानी फुलो कुमारी ने दोनों को एक साथ देख लिया। डर और बदनामी के भय से घबराई आराती ने खुद को बचाने के लिए कमरे से बाहर निकलकर विनायक को अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। शनिवार सुबह जब दरवाजा खोला गया, तो विनायक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मृतक की मां आशा देवी और पिता मिथलेश पंडित को सूचना दी। परिजनों ने आरती पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है और मामले को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDPO विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद और पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।_SDPO ने प्रेस को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। पुलिस ने आरती और फुलो कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है; अगर जांच में हत्या या उकसावे के सबूत मिलते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 07, 2026 13:45:50
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिव्यांग रेलकर्मी के घर मे घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पांच से छः की संख्या में आये नकाबपोश अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर मे रखे एक लाख नगद, सोने चांदी के आभूषण समेत 7 लाख की संपत्ति लूट कर फरार हो गए। घटना टेहटा थाना क्षेत्र के टेहटा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप की है। वही लूट की इस वारदात से इलाके में दहशत का महौल कायम है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बीती रात घर के पीछे से लकड़ी के सीढ़ी के सहारे 5-6 अपराधी घर में प्रवेश कर गए और हथियार के बल पर रेलकर्मी की दिव्यांग पत्नी और उनके बच्चों को बंधक बना लिया। गृहस्वामी की माने तो सभी के हाथों में देसी कट्टा था। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और धमकी दी कि यदि घर का सारा सामान नही दिया तो गोली मार देंगे। जिससे पूरा परिवार डर गया और पेटी बक्से की चाभी अपराधियों को दे दी। इस दौरान अपराधियों के करीब एक घंटे तक परिवार को बंधक बनाये रखा और घर से एक लाख नगद, सोने चांदी के गहने समेत 7 लाख की संपत्ति लूट कर फरार हो गए। इस बाबत गृह स्वामी का पुत्र आशुतोष राज ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों दिव्यांग है। माता घर पर रहती है जबकि पिता बबलू कुमार गुजरात में रेलवे में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व मकान बनाया था, जिसमें रह रहे हैं। इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 07, 2026 13:45:25
Munger, Bihar:पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर विवाद। मुंगेर मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बाहरी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा विवाद हो गया। पोलो ग्राउंड में बच्चे फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे थे और कुछ खिलाड़ी अभ्यास एवं खेल गतिविधियों में जुटे थे, तभी अचानक हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मैदान में जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। आयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि यह चैंपियनशिप विशेष रूप से मुंगेर जिले के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 12 वर्ष से लेकर ओपन कैटेगरी (महिला एवं पुरुष) तक के प्रतिभागी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के संचालक रामेश्वर झा द्वारा लखीसराय जिले के एक खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल कराने का प्रयास किया गया। नियमों के तहत बाहरी खिलाड़ी का पंजीकरण मान्य नहीं होने पर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर शुल्क वापस कर दिया गया। आयोजक के अनुसार, पंजीकरण रद्द होने के बाद संबंधित खिलाड़ी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखीं। इसी सिलसिले में बात करने जाने पर रामेश्वर झा और उनके साथियों द्वारा उनसे धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने भी आयोजक के साथ हुई धक्का-मुक्की की पुष्टि की है। अरविंद कुमार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराने और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर, कोच रामेश्वर झा ने आयोजक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, वे पिछले चार वर्षों से मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंтер में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और अब तक 450 से अधिक बच्चों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयन हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अरविंद कुमार लगातार उनके बैच को बदनाम करने और जलील करने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि, यह चौथी बार है जब आयोजक द्वारा इस तरह की रंगबाजी और धक्का-मुक्की की गई है। रामेश्वर झा ने यह भी आरोप लगाया कि, उनके बैच के खिलाड़ी अमरजीत, जो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आया था, उसके साथ आयोजक ने गलत टिप्पणी की और मैदान में आकर कॉलर पकड़कर मारपीट की। विरोध करने पर उनसे भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि, जब ट्रेनिंग सेंटर की लड़कियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया। कोच रामेश्वर झा ने बताया कि, उन्होंने तीन महीने पूर्व ही आयोजक के खिलाफ व्यवहार न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी और अब इस पूरे मामले में औपचारिक शिकायत भी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top