Back
बाबूलाल मरांडी ने मोदी जन्मदिन पर बिरसा मुंडा समाधि साफ की
UMUJJWAL MISHRA
Sept 17, 2025 04:01:27
Ranchi, Jharkhand
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नरेंद्र मोदी की जन्मदिन केअवसर पर भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर,सफाई की, वृक्षारोपण किया और कार्यकर्ताओं में लड्डू बाते,
आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत विशेष और ऐतिहासिक महत्व का है।
एक ओर आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें सृष्टि का रचयिता और निर्माण का देवता माना जाता है। पूरे देश में यह पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
और संयोग देखिए, इसी दिन हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है।
मोदी जी, जिन्होंने 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद से आज तक बिना अवकाश, बिना विश्राम के राष्ट्रसेवा में निरंतर कार्य किया है। उनकी तपस्या और परिश्रम के कारण आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुँचने की ओर अग्रसर है।
देशवासियों की यही प्रार्थना है कि वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और देश के विकास में निरंतर योगदान देते रहें।
भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाने का निर्णय लिया है।
यह पखवाड़ा महापुरुषों के विचारों और जीवन से हमें प्रेरणा देता है—
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, जिन्होंने एकात्म मानव दर्शन का संदेश दिया।
और 2 अक्टूबर को दो महान विभूतियों का जन्मदिवस—महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी।
गांधी जी ने स्वदेशी और स्वच्छता का संदेश दिया। शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का आह्वान कर देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया।
इन्हीं आदर्शों को ध्यान में रखते हुए, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, समाजसेवा, गरीबों और जरूरतमंदों के बीच सहयोग, तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं व सार्वजनिक स्थलों की सफाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
याद कीजिए, प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी का पहला संकल्प था—स्वच्छ भारत अभियान।
11 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण हुआ, गाँव-गाँव तक सड़कें पहुँचीं, हर घर में बिजली पहुँची, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी, और डिजिटल इंडिया ने गांव-गांव तक मोबाइल और इंटरनेट पहुँचाया।
आज भारत केवल आयातक नहीं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में निर्यातक भी बन रहा है। यह नया भारत है—आत्मनिर्भर भारत।
तो आइए, इस सेवा पखवाड़े में हम सब संकल्प लें कि स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी हमारे महापुरुषों को, और यही सच्ची शुभकामना होगी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowSept 17, 2025 06:03:184
Report
ASABDUL SATTAR
FollowSept 17, 2025 06:03:070
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 17, 2025 06:02:520
Report
0
Report
ASAkash Sharma
FollowSept 17, 2025 06:02:390
Report
MMMohammad Muzammil
FollowSept 17, 2025 06:01:240
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowSept 17, 2025 06:01:130
Report
SJSubhash Jha
FollowSept 17, 2025 06:01:040
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowSept 17, 2025 06:00:510
Report
3
Report
KRKishore Roy
FollowSept 17, 2025 05:51:553
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 17, 2025 05:51:490
Report
MDMahendra Dubey
FollowSept 17, 2025 05:51:410
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 17, 2025 05:51:300
Report