Back
मुंबई में दुख सुनने के लिए रेट कार्ड: 250, 500 और 1000 रुपए
APAshwini Pandey
Mar 26, 2026 12:36:04
Mumbai, Maharashtra
मुंबई में ‘दुख सुनने’ का रेट कार्ड! छोटा दुख २५० रुपये , बड़ा दुख ५०० रुपये और दुःख सुनकर रोने पर १००० रुपए
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों की परेशानियाँ और दुख सुनने के लिए बाकायदा रेट कार्ड के साथ बैठा दिखाई दे रहा है।
इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा है, जो मुंबई के मशहूर समुद्र तट जुहू बीच समेत शहर की अलग-अलग जगहों पर बैठकर लोगों का दुख सुनने का काम करते हैं。
क्या है रेट कार्ड?
पृथ्वीराज बोहरा ने लोगों की परेशानियाँ सुनने के लिए एक दिलचस्प रेट कार्ड तैयार किया है。
छोटा दुख सुनने के लिए २५० रुपये
बड़ा दुख सुनने के लिए ५०० रुपये
दुख सुनकर रोने के लिए १००० रुपये
वीडियो सामने आने के बाद जब हमने पृथ्वीराज बोहरा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके दिमाग में काफी समय से था। अब वह इस विचार को अमल में लाते हुए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बैठते हैं, जहाँ लोग आकर अपनी परेशानी उनसे साझा करते हैं。
लोग किस तरह की परेशानियाँ बताते हैं
पृथ्वीराज के मुताबिक उनके पास आने वाले लोग अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याएँ साझा करते हैं। इनमें प्रेम संबंध टूटने का दुख ,पैसों की कमी ,नौकरी से जुड़ी परेशानियाँ जैसे मुद्दे शामिल होते हैं।
उन्होंने बताया कि वह सिर्फ लोगों की बात सुनते ही नहीं, बल्कि कई बार उन्हें समस्या से बाहर निकलने के सुझाव भी देते हैं。
‘रोने’ का भी है चार्ज
जब उनसे पूछा गया कि वह लोगों के दुख पर रोते कैसे हैं, जबकि इसके लिए भी उन्होंने फीस तय की है, तो पृथ्वीराज ने बताया कि जब कोई अपनी परेशानी बताता है तो वह खुद को उस स्थिति से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण उनकी आँखों से आँसू निकल आते हैं।उन्होंने बातचीत के दौरान हमारे सामने रोकर भी दिखाया。
कैसे पड़ी पुलिस की नजर
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुँचा भी पहुंचा था और तब से पुलिस पृथ्वीराज की तलाश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को जानकारी को जानकरी मिली की पृथ्वीराज बोहरा चौपाटी पर पहुंचे हैं, तो पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौपाटी या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुमति लेना जरूरी है。
समाज पर खड़ा होता सवाल
पृथ्वीराज बोहरा का यह अनोखा तरीका भले ही कमाई का एक नया मॉडल हो, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। क्या आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने अकेले हो गए हैं कि अपना दुख साझा करने के लिए उन्हें परिवार, दोस्त या रिश्तेदार तक नहीं मिल रहे? ऐसे में लोग किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाकर अपना मन हल्का कर रहे हैं, जिसे वे पहले से जानते तक नहीं।
यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि आधुनिक शहरी जीवन में बढ़ते अकेलेपन और भावनात्मक दूरी की तरफ भी इशारा करती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PJPrashant Jha2
FollowMar 26, 2026 13:36:520
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 26, 2026 13:36:350
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 26, 2026 13:36:110
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 26, 2026 13:35:590
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 26, 2026 13:35:480
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 26, 2026 13:35:270
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 26, 2026 13:35:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 13:34:47Noida, Uttar Pradesh:पटेलनगर में नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार
0
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 26, 2026 13:34:330
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 26, 2026 13:33:570
Report
0
Report
SSSHAILESH SHARMA
FollowMar 26, 2026 13:33:430
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 26, 2026 13:33:330
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 26, 2026 13:33:16Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा में रुई की फैक्ट्री में लगी आग पर पाया गया काबू बरघाट और सिवनी से पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग में पाया गया काबू
0
Report