Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
भोपाल नगर निगम दफ्तर में लोकायुक्त का छापा: करोड़ों के फर्जी बिल का सुराग
ANAnil Nagar1
Mar 13, 2026 09:48:19
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल से बड़ी खबर भोपाल नगर निगम के दफ्तर में लोकायुक्त का छापा नगर निगम के सर्वर रूम को लोकायुक्त ने कब्जे में लिया आर्थिक अनियमितता के मामले में पड़ा छापा फर्जी बिल बनाकर कर्मचारियों ने करोड़ों का घोटाला किया लोकायुक्त की टीम जांच में जुटी, सर्वर रूम से डाटा रिकवर किया जा रहा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MIMohammad Imran
Mar 13, 2026 10:48:32
Jaipur, Rajasthan:रमज़ान के अलविदा जुमे पर जोहरी बाजार जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज़, मुल्क और दुनिया में अमन-चैन की दुआ जयपुर। पवित्र रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे के अवसर पर शुक्रवार को जोहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा की। इस मौके पर देश में अमन-चैन, तरक्की और पूरी दुनिया में शांति कायम रहने की दुआ मांगी गई। साथ ही मजबूर और बेसहारा लोगों के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। नमाज़ के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने मुल्क की खुशहाली और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर शहर के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे。 विधायक रफीक खान ने कहा कि देश में हमेशा अमन और भाईचारा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जिस तरह के हालात से गुजर रही है, वह जल्द सामान्य हों और लोगों को राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और गैस जैसी जरूरी चीज़ों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, ऐसे में सरकार को इस पर जल्द संज्ञान लेकर आमजन को राहत देनी चाहिए। वहीं विधायक अमीन कागज़ी ने भी लोगों को रमज़ान के अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखें तथा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आएं। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से नमाज़ के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में आए नमाज़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 13, 2026 10:48:19
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में आज एक बार फिर गैस की मारामारी देखी गई। गैस लेने के लिए सुबह से ही लोग मारामारी करते दिखाई दिए। हाथों में सिलेंडर लिए हुए गैस एजेंसी के बाहर लोग घंटे तक गैस सिलेंडर लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि कई दिनों तक उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर बुकिंग की ओट नहीं आ रही है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनों को लेकर एजेंसी होल्डर ने कहा कि हमारे यहां घरेलू सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है, लेकिन अत्यधिक बुकिंग के चलते सर्वर डाउन है जिससे लोगों को ओट नहीं आ रही है और इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। शासन के निर्देशानुसार कॉमर्शियल सिलेंडरों में परेशानी आ रही है न कि घरेलू सिलेंडरों में, और हम लोग घरेलू सिलेंडर कमर्शियल लोगों को न दें इसके लिए नजर बनाए हुए हैं।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 10:48:05
Jaipur, Rajasthan:एंकर-मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई से निकलकर आस्था की रसोई तक पहुंचने लगा है। जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारा में चलने वाली लंगर सेवा पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का संकट मंडरा रहा है। हर दिन सैकड़ों लोगों को भोजन कराने वाली यह सेवा अब सिर्फ दो दिन के गैस स्टॉक पर चल रही है। अगर समय पर सिलेंडर नहीं मिले तो गुरुद्वारे को फिर से पुराने दौर की तरह लकड़ी की भट्टियों का सहारा लेना पड़ सकता है। राजापार्क गुरूद्वारा की यह सिर्फ रसोई नहीं है...यह सेवा है…यह आस्था है…और यह बराबरी का वो दरबार है जहां अमीर-गरीब, जात-धर्म का फर्क मिट जाता है। जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारा में हर दिन सैकड़ों लोग लंगर छकते हैं। लेकिन अब इस सेवा पर गैस की किल्लत का साया मंडराने लगा है। हालांकि गुरुद्वारा कमेटी का कहना हैं की लंगर की सेवा कभी रुकेगी नहीं चाहे गैस मिले या न मिले, लकड़ी की भट्टियां फिर जलानी पड़ें तो भी सेवा जारी रहेगी। क्योंकि यहां लंगर सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने के लिए बनता है। और शायद यही वजह है कि हालात चाहे जैसे भी हों, गुरुद्वारे की रसोई में सेवा रूकने नहीं दी जाती। गुरुद्वारा प्रबंधन के मुताबिक यहां हर महीने करीब 60 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। रोजाना 400 से 500 श्रद्धालु लंगर छकते करते हैं…जबकि शनिवार को यह संख्या 1500 तक पहुंच जाती है। लेकिन फिलहाल हालात ये हैं कि गुरुद्वारे के पास सिर्फ दो दिन का गैस स्टॉक बचा है। लंगर सिख परंपरा की वो सेवा है जहां कोई भूखा नहीं लौटता। यहां आने वाला हर व्यक्ति एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करता है। इतने बड़े स्तर पर भोजन तैयार करने के लिए लगातार गैस की जरूरत होती है। राजापार्क गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर देवेंद्र शंटी ने कहा की कितना भी संकट आ जाए लेकिन लंगर पर ब्रेक नहीं लगेगा...उम्मीद है जल्द से युद्ध खत्म होगा और जल्द एलपीजी की सप्लाई शुरू होगी.....कुछ साल पहले तक यहां लंगर लकड़ी की भट्टियों पर ही बनता था। लेकिन एलपीजी उपलब्ध होने के बाद व्यवस्था को गैस आधारित कर दिया गया। अब अगर गैस नहीं मिली…तो मजबूरी में फिर से लकड़ी की भट्टियां जलानी पड़ेंगी。 राजापार्क गुरुद्वारा कमेटी का कहना है कि लंगर केवल भोजन की व्यवस्था नहीं है…बल्कि यह सेवा, समानता और मानवता की परंपरा है…जहां धर्म, जाति और सामाजिक स्थिति की दीवारें खत्म हो जाती हैं…और हर व्यक्ति एक साथ बैठकर भोजन करता है। यही वजह है कि गैस की कमी का असर केवल रसोई पर नहीं…बल्कि इस पूरी परंपरा पर पड़ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ साल पहले तक गुरुद्वारे में लंगर लकड़ी की पारंपरिक भट्टियों पर ही बनाया जाता था। बाद में गैस उपलब्ध होने के बाद व्यवस्था को आधुनिक बनाया गया और खाना एलपीजी पर बनने लगा। लेकिन अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि अगर गैस की सप्लाई बाधित होती है तो प्रबंधन को फिर से पुराने दौर की ओर लौटना पड़ सकता है और लंगर की रसोई में एक बार फिर लकड़ी की भट्टियां जलती नजर आ सकती हैं। गुरुद्वारा कमेटी ने सरकार से अपील की है कि लंगर जैसी धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सेवा की यह परंपरा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। बहरहाल, गुरुद्वारे की रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, यह आस्था, सेवा और बराबरी की परंपरा का प्रतीक होती है। यहां चूल्हे पर चढ़ा हर बर्तन सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि सेवा भाव की खुशबू लेकर आता है। फिलहाल राजापार्क गुरुद्वारे की रसोई में लंगर बन रहा है, श्रद्धालु सेवा में जुटे हैं और आस्था की यह परंपरा चल रही है। लेकिन गैस की अनिश्चित आपूर्ति ने भविष्य को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है। ऐसे में गुरुद्वारा प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि समय रहते समाधान निकल आए, ताकि आस्था की इस रसोई की आंच कभी ठंडी न पड़े। दीपक गोयल, जी मीडिया, जयपुर।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 13, 2026 10:47:41
Jaipur, Rajasthan:ब्यावर। अवैध निर्माण के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में हुई धक्का-मुक्की पर जिले के प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। जालिया रोड पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। परिषद पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस संचालित मीट की दुकान की आड़ में प्रशासनिक अनुमति के बिना मस्जिद का अवैध निर्माण किया जा रहा है। ಕಾರ್ಯवाई की मांग को लेकर विहिप जिलाध्यक्ष सुरेश वैष्णव के नेतृत्व में सह मंत्री राजीव मिश्रा, संयोजक जगदीश वैष्णव, एडवोकेट लोकेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर रामधुनि गाकर विरोध जताया। इस दौरान माहौल गरमा गया जब परिषद पदाधिकारियों और कलेक्टर के सुरक्षा कर्मियो के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कार्यकर्ता कलेक्टर और स्थानीय विधायक को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, वहीं कुछ कार्यकर्ता कार्यालय के भीतर पहुंचकर भी विरोध जताने लगे। कुछ समय तक कलेक्ट्रेट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में जिला कलेक्टर और विधायक बाहर आए और पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान परिषद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक प्रशासन अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं करता है तो मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल स्वयं मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई करेंगे।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 13, 2026 10:47:00
Paradeep, Odisha:ଏଲପିଜି ଗ୍ୟାସ ସଙ୍କଟ।ଏଲପିଜି ଗ୍ୟାସକୁ ନେଇ ଖାଉଟି ଓ ହୋଟେଲ ବ୍ୟବସାୟୀ ଚିନ୍ତାରେ ।ମଧ୍ୟ ପ୍ରାଚ୍ୟରେ ଯୁଦ୍ଧ ଯୋଗୁ ତୈଳ ଆମଦାନୀରେ ବାଧା ଉପୁଜିବାକାରଣରୁ ଏବେ ରାଜ୍ୟ ସମେତ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ଗ୍ୟାସ ଷଙ୍କଟ ଦେଖାଯାଇଛି ।ଖାଉଟି ମାନଙ୍କ ପାଇଁ ବୁକିଂ ର ସମୟ ଅବଧି ୨୫ ଦିନ ବୃଦ୍ଧି କରିଥିଲେ ହେଁ ବୁକିଂ ହୋଇପାରୁନାହିଁ ।ଏହା ସହିତ ଖୁଚୁରା ଗ୍ୟାସ ବ୍ୟବସାୟୀମାନେ ଚଢା ଦରରେ ଲୋକମାନଙ୍କୁ ଗ୍ୟାସ ବିକ୍ରୟ କରୁଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହେଉଛି ।ଏହା ସହିତ_bୟବସାୟିକ_ଗ୍ୟାସ ବିତରଣ ଉପରେ ସରକାର ଅଙ୍କୁଶ ଲଗାଇବା ପରେ ହୋଟେଲ ଓ ଜଳଖିଆ ଦୋକାନ ଗୁଡିକରେ ଗ୍ୟାସ ଅଭାବ ଦେଖାଯାଇଛି ।ଅନ୍ୟ ପଟରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ଗ୍ୟାସର ସେଭଳି ଅଭାବ ହେବନାହିଁ ।ଯଦି କଳା ବଜାରୀ ହୁଏ ତେବେ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ସ୍କ୍ୱାର୍ଡ ଗଠନ କରାଯାଇ ଚଢାଉ କରାଯିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ଯୋଗାଣ ଅଧିକାରୀ । ବାଇଟ-୧-ହିତାଧିକାରୀ ବାଇଟ-୨-ହୋଟେଲ ବ୍ୟବସାୟୀ ବାଇଟ-୩-ଖୁଚୁରା ଗ୍ୟାସ ବ୍ୟବସାୟୀ ବାଇଟ-୪-ଜିତ୍ରାୟ ଟୁଡୁ,ଜିଲ୍ଲା ଯୋଗାଣ ଅଧିକାରୀ ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 13, 2026 10:46:32
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकिलपार के पास आज शुक्रवार को अहले सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए, लेकिन मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर गुजरने वाली ट्रेन के कुछ ही समय बाद महिला का शव ट्रैक किनारे देखा गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि या तो महिला चलती ट्रेन से गिर गई, या किसी ने उसे धक्का दे दिया। मृतका की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी गई है। उसके शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज़ तथा हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी। मौके पर मौजूद की-मैन छोटन प्रसाद ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी जा रही डेमू ट्रेन को गुजरते देखा गया था और उसी दौरान यह घटना होने की संभावना है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 13, 2026 10:46:16
Dhanbad, Jharkhand:पोत्तनूर-धनबाद उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का धनबाद स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लु महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौजूद रहे.पोत्तनूर से यह ट्रेन 2199 किमीo दुरी तय कर धनबाद पहुंची.अब यह धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मार्च को दो बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 16 मार्च को दिन के 11.20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी.रेलवे ने धनबाद और पोत्तनूर (कोयंबत्तूर) के मध्य एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया है.इस नई ट्रेन का परिचालन बोकारो-रांची-राउरकेला-संबलपुर-टिटिलागढ़-रायगड़ा-विजयवाड़ा-काटपाडी-सलेम-कोयंबत्तूर के रास्ते किया जाएगा.अभी इस ट्रेन का परिचालन sाप्ताहिक है.पोत्तनूर से धनबाद 45 घंटे 45 मिनट तो धनबाद से पोत्तनूर की दूरी 45 घंटे 20 मिनट में पूरी होगी। इस अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर के आठ, जनरल के 11, दो दिव्यांग फ्रेंडली कोच व पैंट्री कार जुड़े हैं। यह ट्रेन दक्षिण भारत के औद्योगिक क्षेत्र को पूर्वी भारत के कोयला और खनिज क्षेत्रों से सीधे जोड़ेगी। यह सेवा कोयंबटूर और तिरुप्पुर जैसे टेक्सटाइल एवं मैन्युफैक्चरिंग हब में काम करने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए वरदान साबित होगी। पहले इन मजदूरों को घर (झारखंड, ओडिशा) पहुंचने के लिए कई बदलाव और लंबा सफर करना पड़ता था, लेकिन अब सीधी, सस्ती और आरामदायक यात्रा संभव हो गई है。
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Mar 13, 2026 10:45:12
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 10:41:02
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद में मछुआरों के कथित उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निषाद पार्टी के सह प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष रामखेलावन निषाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री किसानों और मछुआरों के हितों की बात कर रहे हैं, वहीं उन्नाव में कुछ अधिकारी और ठेकेदार उनके मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। मामला सदर तहसील क्षेत्र के सरवागर दुधौड़ा गांव का है, जहां रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदारों पर ग्राम समाज और मछुआरों की जमीन से जबरन जेसीबी से मिट्टी खनन करने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे उनकी जमीन बर्बाद हो रही है और राजस्व विभाग को भी करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बताया गया कि मछुआरों द्वारा मना करने के बावजूद ठेकेदारों की जेसीबी मशीनें नहीं रुकीं। इसके बाद ग्रामीणों ने निषाद पार्टी के सह प्रभारी और पूर्व जिला अध्यक्ष रामखेलावन निषाद को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर रामखेलावन निषाद मौके पर पहुंचे और उपजिलाधिकारी उन्नाव को फोन कर अवैध खनन को तुरंत रुकवाने की मांग की। जिसके बाद उपजिलाधिकारी और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर खनन कार्य रुकवा दिया। रामखेलावन निषाद ने आरोप लगाया कि दबंग एल्वेज फार्म संचालक ने मछुआरे के खेत में खड़े प्रतिबंधित पेड़ों को कटवाकर खेत को तालाब जैसा बना दिया है। उन्होंने मांग की कि संबंधित ठेकेदार और फार्म संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मछुआरे को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए। साथ ही उन्नाव में मछुआरों का उत्पीड़न बंद करने की भी मांग की, ताकि भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन मजबूत बना रहे।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 13, 2026 10:39:28
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के एक होटल में सनसनीखेज हत्या मोबाइल और रुपयों के लालच में ली जान गुरुग्राम पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार गुरुग्राम के सेक्टर-5 इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के बसंत होटल में ठहरे एक 41 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वजह सिर्फ एक मोबाइल फोन और कुछ रुपयों का लालच था। दरअसल पूरी घटना की शुरुआत 11 मार्च 2026 को हुई, जब रेलवे स्टेशन के पास स्थित बसंत होटल के एक कमरे में खून से लथपथ एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान 41 वर्षीय आनंद गोस्वामी के रूप में हुई, जो मूल रूप से धनबाद, झारखंड के रहने वाला था । आनंद काम की तलाश में गुरुग्राम आया था और 8 मार्च से इसी होटल में ठहरे हुए थे। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ मौके का मुआयना किया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। महज़ एक दिन के भीतर, 12 मार्च को पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया आरोपियों की पहचान इंद्रजीत (23 वर्ष) होटल का सफाई कर्मचारी (निवासी गाजीपुर, यूपी), अरविंद कुमार उर्फ संजू (35 वर्ष) (निवासी गोपालगंज, बिहार) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह हैरान करने वाला है। आरोपी इंद्रजीत की बहन की शादी अगले महीने (अप्रैल) में थी और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। उसने देखा कि आनंद अक्सर शराब पीता है और उसके पास पैसे हो सकते हैं। 10 और 11 मार्च की दरमियानी रात जब आनंद शराब के नशे में सो गया, तो इंद्रजीत ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया ताकि वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सके। जब आनंद की नींद खुली, तो वह अपना फोन ढूंढते हुए नीचे आया। उसने अपना फोन इंद्रजीत के हाथ में देखा। जब उसने फोन वापस माँगा, तो इंद्रजीत ने फोन के बदले पासवर्ड की मांग की। इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई। इंद्रजीत और उसके साथी अरविंद ने मिलकर आनंद को बुरी तरह पीटा। इसके बाद वे उसे घसीटकर कमरे में ले गए और दोबारा मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण आनंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 13, 2026 10:38:13
Krishnanagar, West Bengal:ডিএ-র দাবিতে শিক্ষক-শিক্ষিকাদের ক্লাস বয়কট করে স্কুল গেটে অবস্থান বিক্ষোভ। শিক্ষক শিক্ষিকারা হাজিরা খাতায় এদিন স্বাক্ষর করেননি, যথারীতি ছাত্র-ছাত্রীরা স্কুলে এসে ফিরে যায়। নদীয়ার তেহট্ট থানার এলাকা বেতাই উচ্চ বিদ্যালয়ের ঘটনা。 শুক্রবার সকাল দশটা থেকে বেতাই উচ্চ বিদ্যালয়ে ডিএ-র দাবিতে স্কুল গেটের সামনে অবস্থান বিক্ষোভে সামিল হলেন শিক্ষক-শিক্ষিকারা। শুক্রবার সকালে বিদ্যালয়ের গেটের সামনে জড়ো হয়ে তারা শান্তিপূর্ণভাবে এই কর্মসূচি পালন করেন。 শিক্ষক-শিক্ষিকাদের দাবি, দীর্ঘদিন ধরে বকেয়া ডিএ না পাওয়ায় তারা আর্থিকভাবে সমস্যার সম্মুখীন হচ্ছেন। তাই দ্রুত বকেয়া ডিএ মিটিয়ে দেওয়ার দাবি জানান তারা। পাশাপাশি পার্শ্ব শিক্ষকদেরও স্থায়ীকরণ করতে হবে বলে দাবি করলেন শিক্ষক শিক্ষিকারা。 এদিন বিক্ষোভ চলাকালীন শিক্ষক-শিক্ষিকারা সরকারের কাছে তাদের ন্যায্য দাবি পূরণের আবেদন জানান। তাদের বক্তব্য, যতদিন না পর্যন্ত ডিএ সংক্রান্ত সমস্যার সমাধান হচ্ছে ততদিন পর্যন্ত শান্তিপূর্ণভাবে আন্দোলন চলবে বলে জানান তারা। আশেপাশের বেশ কিছু স্কুলে যথারীতি ক্লাস হচ্ছে বলে জানা গেছে。 এই অবস্থান কর্মসূচির ফলে বিদ্যালয়ে আসা সমস্ত ছাত্রছাত্রী ফিরে যায় বলে স্কুল সূত্রে জানা গেছে。 বাইট আন্দোলন করা দুই শিক্ষক বাইট দীপঙ্কর পাল, স্কুলের প্রধান শিক্ষক। বাইট সুদীপ বিশ্বাস ,স্কুল ম্যানেজিং কমিটির সভাপতি।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 13, 2026 10:36:28
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top