Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारे की लंगर गैस संकट से जूझ उठी
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 10:48:05
Jaipur, Rajasthan
एंकर-मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई से निकलकर आस्था की रसोई तक पहुंचने लगा है। जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारा में चलने वाली लंगर सेवा पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का संकट मंडरा रहा है। हर दिन सैकड़ों लोगों को भोजन कराने वाली यह सेवा अब सिर्फ दो दिन के गैस स्टॉक पर चल रही है। अगर समय पर सिलेंडर नहीं मिले तो गुरुद्वारे को फिर से पुराने दौर की तरह लकड़ी की भट्टियों का सहारा लेना पड़ सकता है। राजापार्क गुरूद्वारा की यह सिर्फ रसोई नहीं है...यह सेवा है…यह आस्था है…और यह बराबरी का वो दरबार है जहां अमीर-गरीब, जात-धर्म का फर्क मिट जाता है। जयपुर के राजापार्क गुरुद्वारा में हर दिन सैकड़ों लोग लंगर छकते हैं। लेकिन अब इस सेवा पर गैस की किल्लत का साया मंडराने लगा है। हालांकि गुरुद्वारा कमेटी का कहना हैं की लंगर की सेवा कभी रुकेगी नहीं चाहे गैस मिले या न मिले, लकड़ी की भट्टियां फिर जलानी पड़ें तो भी सेवा जारी रहेगी। क्योंकि यहां लंगर सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखने के लिए बनता है। और शायद यही वजह है कि हालात चाहे जैसे भी हों, गुरुद्वारे की रसोई में सेवा रूकने नहीं दी जाती। गुरुद्वारा प्रबंधन के मुताबिक यहां हर महीने करीब 60 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। रोजाना 400 से 500 श्रद्धालु लंगर छकते करते हैं…जबकि शनिवार को यह संख्या 1500 तक पहुंच जाती है। लेकिन फिलहाल हालात ये हैं कि गुरुद्वारे के पास सिर्फ दो दिन का गैस स्टॉक बचा है। लंगर सिख परंपरा की वो सेवा है जहां कोई भूखा नहीं लौटता। यहां आने वाला हर व्यक्ति एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करता है। इतने बड़े स्तर पर भोजन तैयार करने के लिए लगातार गैस की जरूरत होती है। राजापार्क गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर देवेंद्र शंटी ने कहा की कितना भी संकट आ जाए लेकिन लंगर पर ब्रेक नहीं लगेगा...उम्मीद है जल्द से युद्ध खत्म होगा और जल्द एलपीजी की सप्लाई शुरू होगी.....कुछ साल पहले तक यहां लंगर लकड़ी की भट्टियों पर ही बनता था। लेकिन एलपीजी उपलब्ध होने के बाद व्यवस्था को गैस आधारित कर दिया गया। अब अगर गैस नहीं मिली…तो मजबूरी में फिर से लकड़ी की भट्टियां जलानी पड़ेंगी。 राजापार्क गुरुद्वारा कमेटी का कहना है कि लंगर केवल भोजन की व्यवस्था नहीं है…बल्कि यह सेवा, समानता और मानवता की परंपरा है…जहां धर्म, जाति और सामाजिक स्थिति की दीवारें खत्म हो जाती हैं…और हर व्यक्ति एक साथ बैठकर भोजन करता है। यही वजह है कि गैस की कमी का असर केवल रसोई पर नहीं…बल्कि इस पूरी परंपरा पर पड़ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ साल पहले तक गुरुद्वारे में लंगर लकड़ी की पारंपरिक भट्टियों पर ही बनाया जाता था। बाद में गैस उपलब्ध होने के बाद व्यवस्था को आधुनिक बनाया गया और खाना एलपीजी पर बनने लगा। लेकिन अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि अगर गैस की सप्लाई बाधित होती है तो प्रबंधन को फिर से पुराने दौर की ओर लौटना पड़ सकता है और लंगर की रसोई में एक बार फिर लकड़ी की भट्टियां जलती नजर आ सकती हैं। गुरुद्वारा कमेटी ने सरकार से अपील की है कि लंगर जैसी धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सेवा की यह परंपरा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। बहरहाल, गुरुद्वारे की रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, यह आस्था, सेवा और बराबरी की परंपरा का प्रतीक होती है। यहां चूल्हे पर चढ़ा हर बर्तन सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि सेवा भाव की खुशबू लेकर आता है। फिलहाल राजापार्क गुरुद्वारे की रसोई में लंगर बन रहा है, श्रद्धालु सेवा में जुटे हैं और आस्था की यह परंपरा चल रही है। लेकिन गैस की अनिश्चित आपूर्ति ने भविष्य को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है। ऐसे में गुरुद्वारा प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि समय रहते समाधान निकल आए, ताकि आस्था की इस रसोई की आंच कभी ठंडी न पड़े। दीपक गोयल, जी मीडिया, जयपुर।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnkit Mittal
Mar 13, 2026 11:45:40
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर से डेयरी प्रोडक्ट और दूध बेचने वालों की बाइट करा दें जिसमें उनसे FSSAI के इस फैसले पर सवाल किया जाए...साथ ही ग्राहकों से बात की जाए कि FSSAI के इस फैसले को वो कैसे देखते हैं? भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की पोस्ट - FSSAI ने एक एडवाइज़री जारी की है, जिसमें सभी दूध उत्पादकों (डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को छोड़कर) और दूध विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपना खाद्य व्यवसाय शुरू करने या जारी रखने से पहले अनिवार्य FSSAI रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस प्राप्त करें। इस एडवाइज़री का उद्देश्य रेगुलेटरी नियमों का पालन मज़बूत करना और दूध में मिलावट की घटनाओं को रोकना है, साथ ही सुरक्षित तरीके से दूध को संभालना, उसका सही भंडारण करना और जन स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करना है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन अभियान चलाने और प्रवर्तन जाँच करने की सलाह दी गई है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 11:45:17
Noida, Uttar Pradesh:UP में एलपीजी को लेकर CM योगी के निर्देश के बाद, प्रदेश के जिलों में प्रशासन सख्त पेट्रोल,डीजल,एलपीजी सिलेंडर्स वितरण की मॉनिटरिंग जिलों के डीएम खुद कर रहे हैं संभल,रामपुर,अमरोहा,कानपुर,आगरा, गोरखपुर,प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या सहित सभी 75 जनपदों के डीएम अलर्ट मोड पर •राजेंद्र पैंसिया,डीएम संभल "यदि कोई भी वितरक या हॉकर नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी,जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक,दो दिन का एडवांस स्टॉक मौजूद" •अजय कुमार द्विवेदी,डीएम रामपुर "सभी 45 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध,बरेली और काशीपुर बॉटलिंग प्लांट से हो रही सप्लाई,जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य" •निधि गुप्ता वत्स,डीएम अमरोहा "जिले में गैस को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य,गैस एजेंसियों की जांच के लिए 14 टीमें की गई थीं गठित,37 गैस एजेंसियों पर गठित टीमों ने किया औचक निरीक्षण" •जितेंद्र प्रताप सिंह,डीएम कानपुर "कालाबाजारी या जमाखोरी करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी,जरूरत पड़ने पर एफआईआर और लाइसेंस निरस्तीकरण भी किया जाएगा,कानपुर में गैस,पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य " •अरविंद मलप्पा बंगारी,डीएम आगरा "आगरा में डीजल पेट्रोल और गैस का पर्याप्त मात्रा में मौजूद,तेल कंपनियों के बॉटलिंग प्लांट और डिपो में कई दिनों का अग्रिम स्टॉक सुरक्षित,कालाबाजारी रोकने को बनाई विशेष टीमें,तहसील स्तर पर हो रही निगरानी,हर तहसील में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और आपूर्ति विभाग की विशेष प्रवर्तन टीम गठित" •दीपक मीणा,डीएम गोरखपुर "रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर दो गैस एजंसियों संचालनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर,एक संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,में 87 अधिकारियों को गैस वितरण के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है,जो एजेंसी वार सुचारू वितरण सुनिश्चित करा रहे हैं,जिले में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति" •मनीष कुमार वर्मा,डीएम प्रयागराज "गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने 22 सदस्यों की तीन टीमें बनाई, कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी,जिले में सामान्य दिनों में 23 हजार गैस सिलेंडर की आपूर्ति की तुलना में वर्तमान में 27 हजार सिलेंडर की हो रही है आपूर्ति,प्रयागराज में गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य" •सत्येंद्र कुमार,डीएम वाराणसी "वाराणसी में घरेलू गैस ,पेट्रोल और डीजल का वितरण सुचारू रूप से जारी,जिले में प्रतिदिन की खपत के अनुसार गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है" •निखिल टी. फुंडे,डीएम अयोध्या "घरेलू गैस की कोई कमी नहीं,रोजाना करीब साढ़े 12 हजार गैस सिलेंडर की खपत,आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है,सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध" •अविनाश सिंह,डीएम बरेली "बरेली में 91 गैस एजेंसियां, 193 पेट्रोल पंप फुल स्टॉक में, कालाबाजारी पर होगा कड़ा एक्शन,गैस एजेंसीों पर छापा, ओवररेटिंग मिली तो सस्पेंड होगा लाइसेंस"
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 11:36:39
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कांच उद्योग पर भी गैस आपूर्ति में कटौती के कारण संकट के बादल छा रहे हैं। अनेक छोटी चूड़ी यूनिट बंद हो चुकी है कुछ बंद होने के कगार पर है। ‌ जिसकी वजह से बेरोजगारी का संकट भी व्याप्त हो सकता है। दि ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के डायरेक्टर हनुमान प्रसाद गर्ग ने चूड़ी फैक्ट्री मालिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया की चूड़ी फैक्ट्री के लिए छोटी भट्टी होने के कारण सीमित गैस उपलब्ध कराई जाती है। यदि उसमें भी कटौती कर दी जाए तो चूड़ी फैक्ट्री को चलाना संभव ही नही‌ है। करीब सौ चूड़ी फैक्ट्रियां संचालित थी। गैस के संकट के कारण उसमें से 30 फैक्ट्री बंद हो चुकी है। ‌ यदि कोई और विकल्प नहीं मिलता है तो और फैक्ट्री भी मजबूरन बंद हो जायेगी। फिरोजाबाद कांच उद्योग के सामने सबसे बड़ा संकट है कि टी टी जेड में होने के कारण यहां तेल या कोयले का उपयोग नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में यह फैक्ट्रियां बंद होती हैं। तो लगभग लाखो लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी।
102
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 11:35:18
Jaipur, Rajasthan:शहर में इन दिनों रसोई गैस को लेकर मारामारी मची हुई है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर सता रहा है कि कहीं गैस की आपूर्ति ठप न हो जाए। हालात ये हैं कि हर सेकंड हजारों बुकिंग की वजह से ऑनलाइन सिस्टम भी ठहर सा गया है। तेल कंपनियों और प्रशासन के तमाम दावों के बीच गैस की टंकी लेना तो दूर, उसे बुक करना ही बड़ी चुनौती बन गया है। नतीजा यह कि जरूरतमंदों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। आम उपभोक्ता ही नहीं, होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और छोटे कारोबारियों की बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। जयपुर में गैस एजेंसियों से लेकर गोदामों और डंपिंग पॉइंट तक लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, तो कहीं सर्वर डाउन और ओटीपी सिस्टम ने आम लोगों की रसोई की चिंता बढ़ा दी है। जयपुर में इन दिनों गैस सिलेंडर मानो आतुरता का अनुभव बन गया है। जवाहर नगर इलाके में भी ऐसी तस्वीर दिखी, जहां लोग सुबह से ही अपनी खाली टंकियां लाइन में लगाकर गैस का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूरण गैस एजेंसी पर बुकिंग करवाई है, लेकिन एजेंसी से सिर्फ पर्ची मिल रही है। गाड़ी कब आएगी, इसका ठिकाना नहीं है। जो सिलेंडर पहले बुकिंग के एक-दो दिन में घर तक पहुंच जाता था, अब एक हफ्ते बाद भी नहीं आ रहा। होम डिलीवरी का इंतजार छोड़ कई उपभोक्ता खुद ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी और गोदामों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी सिलेंडर मिलना निश्चित नहीं है। एलपीजी पंपों पर भी वाहन लंबी कतारों में खड़े हैं और चालक घंटों तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जयपुर शहर की सड़कों पर कई लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। घर से निकलते वक्त उम्मीद रहती है कि शायद आज सिलेंडर मिल जाए, लेकिन कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। डिजिटल सिस्टम भी इस संकट में परेशानी बढ़ा रहा है। ओटीपी आधारित डिलीवरी और बार-बार सर्वर डाउन होने से बुजर्ग और महिलाएं कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर गैस नहीं ले पा रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना सिलेंडर दिए ही मोबाइल पर डिलीवर्ड का मैसेज आ जाता है। घरेलू सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल और रिफिलिंग का खेल भी चल रहा है; गैस भरकर मोटा मुनाफा कमाने के आरोप हैं कि कुछ होटलों और ढाबों में चोरी-छिपे घरेलू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 1900 रुपये है, जबकि ब्लैक मार्केट में वही सिलेंडर 5000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। कागजों में गैस की कमी नहीं बताई जा रही है, पर जयपुर की सड़कों पर खाली सिलेंडर लेकर खड़े लोग एक अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। सवाल यही है कि अगर आपूर्ति सामान्य है तो फिर आम आदमी की रसोई तक गैस क्यों नहीं पहुंच पा रही है, क्योंकि जब सिलेंडर के लिए सड़कों पर कतार लगने लगे, तो सिस्टम भी संकट में आ गया है।
24
comment0
Report
MSManish Shanker
Mar 13, 2026 11:34:39
33
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 13, 2026 11:33:43
Kanpur, Uttar Pradesh:कोडीन युक्त कफ सिरप के आरोपी प्रभात खरे को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रभात ने बताया कि विनोद अग्रवाल और शिवम अग्रवाल ने कोडीन युक्त कफ सिरप तथा अन्य नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल किया था और मेरी पत्नी के नाम से ध्रुव फार्मास्यूटिकल्स नाम की एक फॉर्म भी खुलवाई थी जिसके माध्यम से वैध दवाओं की आपूर्ति की आड़ में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी की जा रही थी और एक फर्जी फर्म श्रीराम मेडिकल एजेंसी के नाम से फर्जी बिल तैयार करके दवाओं को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विभिन्न जिलों में बेचा जा रहा था। डीसीपी ने बताया कि इस कार्रवाई में एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा की टीम शामिल थी और यह अभियान जारी रहेगा।
40
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 11:33:04
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांगें - 2025-26 के लिए दूसरा बैच पर हुई बहस का जवाब दिया। MGNREGA - जब VB-G RAM-G बिल लाया गया था, तब 95,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। अनुदान की अनुपूरक मांगों के तहत अतिरिक्त 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। MGNREGA-VB-G-RAM G के प्रति हमारी प्रतिबद्धताएं पूरी की जा रही हैं।लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह विडंबना है कि जब मैं इस बारे में बात कर रही हूं कि सरकार किसी भी अप्रत्याशित घटना, जिसमें सप्लाई चेन में रुकावटें और LPG शामिल हैं, का सामना करने की तैयारी कैसे कर रही है, तब भी वे (विपक्ष) मेरा जवाब सुनने को तैयार नहीं हैं। वे अपना ही एजेंडा चलाना चाहते हैं। सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के बारे में बातें करते हैं। यही है हमारा विपक्ष।"
75
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 13, 2026 11:32:48
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अफीम की अवैध खेती मामले में पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी और सर्वेयर को नोटिस जारी किया खसरा नंबर 309-310 पर असल में अफीम उगाई जा रही थी लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इसे मक्का बताया गया सर्वेयर ने 2025 में बिना जांच किए धान और मक्का की गलत गिरदावरी रिपोर्ट डिजिटल पोर्टल पर अपलोड की पटवारी अनीता साहू ने बिना मौके पर जाए सत्यापन रिपोर्ट जारी कर अवैध खेती को छिपाने में मदद की कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने मक्का की फसल दिखाई जिसके बाद अब अफीम की खेती मामला सामने आने के बाद विनायक ताम्रकार की जमीन का सर्वे कर सारे दस्तावेज खंगाले गए जिसके बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जाँच की जरी है.
111
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 13, 2026 11:32:34
Noida, Uttar Pradesh:UP में एलपीजी को लेकर CM योगी के निर्देश के बाद, प्रदेश के जिलों में प्रशासन सख्त पेट्रोल,डीजल,एलपीजी सिलेंडर्स वितरण की मॉनिटरिंग जिलों के डीएम खुद कर रहे हैं संभल,रामपुर,अमरोहा,कानपुर,आगरा, गोरखपुर,प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या सहित सभी 75 जनपदों के डीएम अलर्ट मोड पर •राजेंद्र पैंसिया,डीएम संभल "यदि कोई भी वितरक या हॉकर नियमों का उल्लंघन करता पाया गयातो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी,जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक,दो दिन का एडवांस स्टॉक मौजूद" •अजय कुमार द्विवेदी,डीएम रामपुर "सभी 45 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध,बरेली और काशीपुर बॉटलिंग प्लांट से हो रही सप्लाई,जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य" •निधि गुप्ता वत्स,डीएम अमरोहा "जिले में गैस को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य,गैस एजेंसियों की जांच के लिए 14 टीमें की गई थीं गठित,37 गैस एजेंसीयों पर गठित टीमों ने किया औचक निरीक्षण" •जितेंद्र प्रताप सिंह,डीएम कानपुर "कालाबाजारी या जमाखोरी करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी,जरूरत पड़ने पर एफआईआर और लाइसेंस निरस्तीकरण भी किया जाएगा,कानपुर में गैस,पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य " •अरविंद मलप्पा बंगारी,डीएम आगरा "आगरा में डीजल पेट्रोल और गैस का पर्याप्त मात्रा में मौजूद,तेल कंपनियों के बॉटलिंग प्लांट और डिपो में कई दिनों का अग्रिम स्टॉक सुरक्षित,कालाबाजारी रोकने को बनाई विशेष टीमें,तहसील स्तर पर हो रही निगरानी,हर तहसील में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और आपूर्ति विभाग की विशेष प्रवर्तन टीम गठित" •दीपक मीणा,डीएम गोरखपुर "रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर दो गैस एजंसियों संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर,एक संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,में 87 अधिकारियों को गैस वितरण के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है,जो एजेंसी वार सुचारू वितरण सुनिश्चित करा रहे हैं,जिले में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति" •मनीष कुमार वर्मा,डीएम प्रयागराज "गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने 22 सदस्यों की तीन टीमें बनाई, कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी,जिले में सामान्य दिनों में 23 हजार गैस सिलेंडर की आपूर्ति की तुलना में वर्तमान में 27 हजार सिलेंडर की हो रही है आपूर्ति,प्रयागराज में गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य" •सत्येंद्र कुमार,डीएम वाराणसी "वाराणासी में घरेलू गैस ,पेट्रोल और डीजल का वितरण सुचारू रूप से जारी,जिले में प्रतिदिन की खपत के अनुसार गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है" •निखिल टी. फुंडे,डीएम अयोध्या "घरेलू गैस की कोई कमी नहीं,रोजाना करीब साढ़े 12 हजार गैस सिलेंडर की खपत,आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है,सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध" •अविनाश सिंह,डीएम बरेली "बरेली में 91 गैस एजेंसियां, 193 पेट्रोल पंप फुल स्टॉक में, कालाबाजारी पर होगा कड़ा एक्शन,गैस एजेंसियों पर छापा, ओवररेटिंग मिली तो सस्पेंड होगा लाइसेंस"
50
comment0
Report
Advertisement
Back to top