Back
गुरुग्राम बसंत होटल हत्या: मोबाइल और पैसे के लालच से हत्या
DBDevender Bhardwaj
Mar 13, 2026 10:39:28
Gurugram, Haryana
गुरुग्राम के एक होटल में सनसनीखेज हत्या
मोबाइल और रुपयों के लालच में ली जान
गुरुग्राम पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-5 इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के बसंत होटल में ठहरे एक 41 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वजह सिर्फ एक मोबाइल फोन और कुछ रुपयों का लालच था।
दरअसल पूरी घटना की शुरुआत 11 मार्च 2026 को हुई, जब रेलवे स्टेशन के पास स्थित बसंत होटल के एक कमरे में खून से लथपथ एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान 41 वर्षीय आनंद गोस्वामी के रूप में हुई, जो मूल रूप से धनबाद, झारखंड के रहने वाला था । आनंद काम की तलाश में गुरुग्राम आया था और 8 मार्च से इसी होटल में ठहरे हुए थे। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ मौके का मुआयना किया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। महज़ एक दिन के भीतर, 12 मार्च को पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया आरोपियों की पहचान इंद्रजीत (23 वर्ष) होटल का सफाई कर्मचारी (निवासी गाजीपुर, यूपी), अरविंद कुमार उर्फ संजू (35 वर्ष) (निवासी गोपालगंज, बिहार) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह हैरान करने वाला है। आरोपी इंद्रजीत की बहन की शादी अगले महीने (अप्रैल) में थी और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। उसने देखा कि आनंद अक्सर शराब पीता है और उसके पास पैसे हो सकते हैं। 10 और 11 मार्च की दरमियानी रात जब आनंद शराब के नशे में सो गया, तो इंद्रजीत ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया ताकि वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सके। जब आनंद की नींद खुली, तो वह अपना फोन ढूंढते हुए नीचे आया। उसने अपना फोन इंद्रजीत के हाथ में देखा। जब उसने फोन वापस माँगा, तो इंद्रजीत ने फोन के बदले पासवर्ड की मांग की। इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई। इंद्रजीत और उसके साथी अरविंद ने मिलकर आनंद को बुरी तरह पीटा। इसके बाद वे उसे घसीटकर कमरे में ले गए और दोबारा मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण आनंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 11:35:180
Report
MSManish Shanker
FollowMar 13, 2026 11:34:390
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 11:34:060
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 13, 2026 11:33:560
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 13, 2026 11:33:430
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 13, 2026 11:33:270
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 13, 2026 11:33:170
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 11:33:040
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 13, 2026 11:32:480
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 11:32:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 11:32:130
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 13, 2026 11:31:580
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 13, 2026 11:31:470
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 13, 2026 11:31:080
Report