Back
अलविदा जुमे पर जामा मस्जिद में अमन-चैन की दुआ, महंगाई राहत की मांग
MIMohammad Imran
Mar 13, 2026 10:48:32
Jaipur, Rajasthan
रमज़ान के अलविदा जुमे पर जोहरी बाजार जामा मस्जिद में अदा हुई नमाज़, मुल्क और दुनिया में अमन-चैन की दुआ
जयपुर। पवित्र रमज़ान माह के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमे के अवसर पर शुक्रवार को जोहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा की। इस मौके पर देश में अमन-चैन, तरक्की और पूरी दुनिया में शांति कायम रहने की दुआ मांगी गई। साथ ही मजबूर और बेसहारा लोगों के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।
नमाज़ के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने मुल्क की खुशहाली और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर शहर के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे。
विधायक रफीक खान ने कहा कि देश में हमेशा अमन और भाईचारा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जिस तरह के हालात से गुजर रही है, वह जल्द सामान्य हों और लोगों को राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और गैस जैसी जरूरी चीज़ों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, ऐसे में सरकार को इस पर जल्द संज्ञान लेकर आमजन को राहत देनी चाहिए।
वहीं विधायक अमीन कागज़ी ने भी लोगों को रमज़ान के अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखें तथा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से नमाज़ के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में आए नमाज़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowMar 13, 2026 11:45:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 11:45:170
Report
0
Report
102
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 11:35:1824
Report
MSManish Shanker
FollowMar 13, 2026 11:34:3933
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 11:34:0660
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 13, 2026 11:33:5654
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 13, 2026 11:33:4340
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 13, 2026 11:33:2729
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 13, 2026 11:33:1785
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 11:33:0475
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 13, 2026 11:32:48111
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 11:32:3450
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 11:32:1340
Report