Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
सिरिनगर के चट्ठाबाल में शांत विरोध, Jamia Masjid बंद पर मसरोर अब्बास अन्सारी का नेतृत्व
SBShowket Beigh
Mar 13, 2026 10:45:12
Srinagar,
A massive but peaceful protest was held in the Chattabal area of Srinagar after Friday prayers today. The protest took place near the historic Imambargah where hundreds of people, including women, children and elderly citizens, gathered to express their views. The protest was led by prominent Shia leader Masroor Abbas Ansari, who addressed the gathering and raised concerns over several issues. During his address, Ansari strongly condemned the closure of Srinagar’s historic Jamia Masjid on the occasion of Jumat-ul-Vida, calling it unfortunate and saying that people should be allowed to offer prayers peacefully. Participants in the protest raised slogans and voiced their concerns while maintaining discipline and calm throughout the gathering. Security arrangements in the area remained tight, with Jammu and Kashmir Police and CRPF personnel deployed in large numbers to maintain law and order. Officials closely monitored the situation to ensure the protest remained peaceful. Despite the large turnout, the demonstration concluded without any untoward incident. After the protest ended at the Imambargah premises, people dispersed peacefully. Authorities said the situation remained under control and normalcy continued in the surrounding areas.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 11:36:39
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कांच उद्योग पर भी गैस आपूर्ति में कटौती के कारण संकट के बादल छा रहे हैं। अनेक छोटी चूड़ी यूनिट बंद हो चुकी है कुछ बंद होने के कगार पर है। ‌ जिसकी वजह से बेरोजगारी का संकट भी व्याप्त हो सकता है। दि ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के डायरेक्टर हनुमान प्रसाद गर्ग ने चूड़ी फैक्ट्री मालिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया की चूड़ी फैक्ट्री के लिए छोटी भट्टी होने के कारण सीमित गैस उपलब्ध कराई जाती है। यदि उसमें भी कटौती कर दी जाए तो चूड़ी फैक्ट्री को चलाना संभव ही नही‌ है। करीब सौ चूड़ी फैक्ट्रियां संचालित थी। गैस के संकट के कारण उसमें से 30 फैक्ट्री बंद हो चुकी है। ‌ यदि कोई और विकल्प नहीं मिलता है तो और फैक्ट्री भी मजबूरन बंद हो जायेगी। फिरोजाबाद कांच उद्योग के सामने सबसे बड़ा संकट है कि टी टी जेड में होने के कारण यहां तेल या कोयले का उपयोग नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में यह फैक्ट्रियां बंद होती हैं। तो लगभग लाखो लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी।
102
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 11:35:18
Jaipur, Rajasthan:शहर में इन दिनों रसोई गैस को लेकर मारामारी मची हुई है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर सता रहा है कि कहीं गैस की आपूर्ति ठप न हो जाए। हालात ये हैं कि हर सेकंड हजारों बुकिंग की वजह से ऑनलाइन सिस्टम भी ठहर सा गया है। तेल कंपनियों और प्रशासन के तमाम दावों के बीच गैस की टंकी लेना तो दूर, उसे बुक करना ही बड़ी चुनौती बन गया है। नतीजा यह कि जरूरतमंदों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। आम उपभोक्ता ही नहीं, होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और छोटे कारोबारियों की बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। जयपुर में गैस एजेंसियों से लेकर गोदामों और डंपिंग पॉइंट तक लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, तो कहीं सर्वर डाउन और ओटीपी सिस्टम ने आम लोगों की रसोई की चिंता बढ़ा दी है। जयपुर में इन दिनों गैस सिलेंडर मानो आतुरता का अनुभव बन गया है। जवाहर नगर इलाके में भी ऐसी तस्वीर दिखी, जहां लोग सुबह से ही अपनी खाली टंकियां लाइन में लगाकर गैस का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूरण गैस एजेंसी पर बुकिंग करवाई है, लेकिन एजेंसी से सिर्फ पर्ची मिल रही है। गाड़ी कब आएगी, इसका ठिकाना नहीं है। जो सिलेंडर पहले बुकिंग के एक-दो दिन में घर तक पहुंच जाता था, अब एक हफ्ते बाद भी नहीं आ रहा। होम डिलीवरी का इंतजार छोड़ कई उपभोक्ता खुद ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी और गोदामों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी सिलेंडर मिलना निश्चित नहीं है। एलपीजी पंपों पर भी वाहन लंबी कतारों में खड़े हैं और चालक घंटों तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जयपुर शहर की सड़कों पर कई लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। घर से निकलते वक्त उम्मीद रहती है कि शायद आज सिलेंडर मिल जाए, लेकिन कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। डिजिटल सिस्टम भी इस संकट में परेशानी बढ़ा रहा है। ओटीपी आधारित डिलीवरी और बार-बार सर्वर डाउन होने से बुजर्ग और महिलाएं कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर गैस नहीं ले पा रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना सिलेंडर दिए ही मोबाइल पर डिलीवर्ड का मैसेज आ जाता है। घरेलू सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल और रिफिलिंग का खेल भी चल रहा है; गैस भरकर मोटा मुनाफा कमाने के आरोप हैं कि कुछ होटलों और ढाबों में चोरी-छिपे घरेलू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 1900 रुपये है, जबकि ब्लैक मार्केट में वही सिलेंडर 5000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। कागजों में गैस की कमी नहीं बताई जा रही है, पर जयपुर की सड़कों पर खाली सिलेंडर लेकर खड़े लोग एक अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। सवाल यही है कि अगर आपूर्ति सामान्य है तो फिर आम आदमी की रसोई तक गैस क्यों नहीं पहुंच पा रही है, क्योंकि जब सिलेंडर के लिए सड़कों पर कतार लगने लगे, तो सिस्टम भी संकट में आ गया है।
24
comment0
Report
MSManish Shanker
Mar 13, 2026 11:34:39
33
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 13, 2026 11:33:43
Kanpur, Uttar Pradesh:कोडीन युक्त कफ सिरप के आरोपी प्रभात खरे को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में प्रभात ने बताया कि विनोद अग्रवाल और शिवम अग्रवाल ने कोडीन युक्त कफ सिरप तथा अन्य नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल किया था और मेरी पत्नी के नाम से ध्रुव फार्मास्यूटिकल्स नाम की एक फॉर्म भी खुलवाई थी जिसके माध्यम से वैध दवाओं की आपूर्ति की आड़ में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी की जा रही थी और एक फर्जी फर्म श्रीराम मेडिकल एजेंसी के नाम से फर्जी बिल तैयार करके दवाओं को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विभिन्न जिलों में बेचा जा रहा था। डीसीपी ने बताया कि इस कार्रवाई में एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा की टीम शामिल थी और यह अभियान जारी रहेगा।
40
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 11:33:04
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांगें - 2025-26 के लिए दूसरा बैच पर हुई बहस का जवाब दिया। MGNREGA - जब VB-G RAM-G बिल लाया गया था, तब 95,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। अनुदान की अनुपूरक मांगों के तहत अतिरिक्त 30,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। MGNREGA-VB-G-RAM G के प्रति हमारी प्रतिबद्धताएं पूरी की जा रही हैं।लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह विडंबना है कि जब मैं इस बारे में बात कर रही हूं कि सरकार किसी भी अप्रत्याशित घटना, जिसमें सप्लाई चेन में रुकावटें और LPG शामिल हैं, का सामना करने की तैयारी कैसे कर रही है, तब भी वे (विपक्ष) मेरा जवाब सुनने को तैयार नहीं हैं। वे अपना ही एजेंडा चलाना चाहते हैं। सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के बारे में बातें करते हैं। यही है हमारा विपक्ष।"
75
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 13, 2026 11:32:48
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अफीम की अवैध खेती मामले में पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी और सर्वेयर को नोटिस जारी किया खसरा नंबर 309-310 पर असल में अफीम उगाई जा रही थी लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इसे मक्का बताया गया सर्वेयर ने 2025 में बिना जांच किए धान और मक्का की गलत गिरदावरी रिपोर्ट डिजिटल पोर्टल पर अपलोड की पटवारी अनीता साहू ने बिना मौके पर जाए सत्यापन रिपोर्ट जारी कर अवैध खेती को छिपाने में मदद की कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने मक्का की फसल दिखाई जिसके बाद अब अफीम की खेती मामला सामने आने के बाद विनायक ताम्रकार की जमीन का सर्वे कर सारे दस्तावेज खंगाले गए जिसके बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई फिलहाल हर पहलू की बारीकी से जाँच की जरी है.
111
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 13, 2026 11:32:34
Noida, Uttar Pradesh:UP में एलपीजी को लेकर CM योगी के निर्देश के बाद, प्रदेश के जिलों में प्रशासन सख्त पेट्रोल,डीजल,एलपीजी सिलेंडर्स वितरण की मॉनिटरिंग जिलों के डीएम खुद कर रहे हैं संभल,रामपुर,अमरोहा,कानपुर,आगरा, गोरखपुर,प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या सहित सभी 75 जनपदों के डीएम अलर्ट मोड पर •राजेंद्र पैंसिया,डीएम संभल "यदि कोई भी वितरक या हॉकर नियमों का उल्लंघन करता पाया गयातो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी,जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक,दो दिन का एडवांस स्टॉक मौजूद" •अजय कुमार द्विवेदी,डीएम रामपुर "सभी 45 गैस एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध,बरेली और काशीपुर बॉटलिंग प्लांट से हो रही सप्लाई,जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य" •निधि गुप्ता वत्स,डीएम अमरोहा "जिले में गैस को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य,गैस एजेंसियों की जांच के लिए 14 टीमें की गई थीं गठित,37 गैस एजेंसीयों पर गठित टीमों ने किया औचक निरीक्षण" •जितेंद्र प्रताप सिंह,डीएम कानपुर "कालाबाजारी या जमाखोरी करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी,जरूरत पड़ने पर एफआईआर और लाइसेंस निरस्तीकरण भी किया जाएगा,कानपुर में गैस,पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य " •अरविंद मलप्पा बंगारी,डीएम आगरा "आगरा में डीजल पेट्रोल और गैस का पर्याप्त मात्रा में मौजूद,तेल कंपनियों के बॉटलिंग प्लांट और डिपो में कई दिनों का अग्रिम स्टॉक सुरक्षित,कालाबाजारी रोकने को बनाई विशेष टीमें,तहसील स्तर पर हो रही निगरानी,हर तहसील में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और आपूर्ति विभाग की विशेष प्रवर्तन टीम गठित" •दीपक मीणा,डीएम गोरखपुर "रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर दो गैस एजंसियों संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर,एक संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,में 87 अधिकारियों को गैस वितरण के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है,जो एजेंसी वार सुचारू वितरण सुनिश्चित करा रहे हैं,जिले में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति" •मनीष कुमार वर्मा,डीएम प्रयागराज "गैस सिलिंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने 22 सदस्यों की तीन टीमें बनाई, कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी,जिले में सामान्य दिनों में 23 हजार गैस सिलेंडर की आपूर्ति की तुलना में वर्तमान में 27 हजार सिलेंडर की हो रही है आपूर्ति,प्रयागराज में गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य" •सत्येंद्र कुमार,डीएम वाराणसी "वाराणासी में घरेलू गैस ,पेट्रोल और डीजल का वितरण सुचारू रूप से जारी,जिले में प्रतिदिन की खपत के अनुसार गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है" •निखिल टी. फुंडे,डीएम अयोध्या "घरेलू गैस की कोई कमी नहीं,रोजाना करीब साढ़े 12 हजार गैस सिलेंडर की खपत,आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है,सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध" •अविनाश सिंह,डीएम बरेली "बरेली में 91 गैस एजेंसियां, 193 पेट्रोल पंप फुल स्टॉक में, कालाबाजारी पर होगा कड़ा एक्शन,गैस एजेंसियों पर छापा, ओवररेटिंग मिली तो सस्पेंड होगा लाइसेंस"
50
comment0
Report
Advertisement
Back to top