Back
ट्यूनीशिया में फंसे 48 झारखंडी मजदूरों की सुरक्षित वापसी: सीएम सोरेन की त्वरित पहल
KJKamran Jalili
Nov 08, 2025 10:47:36
Ranchi, Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों से ट्यूनीशिया में फंसे 48 झारखंडी कामगारों की सुरक्षित वापसी
प्रवासी कामगारों के हितों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उज्जवल उदाहरण
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक बार फिर प्रवासी कामगारों के मसीहा साबित हुए हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण अफ्रीकी देश ट्यूनीनिशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है। बीते तीन महीनों से वेतन न मिलने और आर्थिक संकट से जूझ रहे इन कामगारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था।
जैसे ही मुख्यमंत्री को कामगारों की परेशानी की जानकारी मिली, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया।
सभी कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के निवासी हैं, जो पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (PCL Prem Power Construction Ltd.) में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों ने कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। अब सरकार इन कामगारों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने की दिशा में कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदैव यह सिद्ध किया है कि झारखंड का हर श्रमिक, चाहे वह देश में हो या विदेश में, सरकार की जिम्मेदारी है। ट्यूनीशिया में फंसे कर्मगारों की वापसी इसी सोच और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
यह सफलता न केवल झारखंड सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल है, बल्कि प्रवासी कामगारों के प्रति राज्य सरकार की गहरी चिंता और मानवीय दृष्टिकोण को भी उजागर करती है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से एक बार फिर यह संदेश गया है कि झारखंड सरकार अपने नागरिकों के साथ हमेशा खड़ी है — हर परिस्थिति में, हर स्थान पर。
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowNov 08, 2025 13:22:210
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 08, 2025 13:21:590
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowNov 08, 2025 13:21:470
Report
NKNished Kumar
FollowNov 08, 2025 13:21:350
Report
MSManish Singh
FollowNov 08, 2025 13:21:250
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 08, 2025 13:21:100
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 08, 2025 13:18:330
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 08, 2025 13:18:190
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 08, 2025 13:18:040
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 08, 2025 13:17:49Noida, Uttar Pradesh:TARN TARAN (PUNJAB): DELHI CM REKHA GUPTA ADDRESSES PUBLIC RALLY
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 08, 2025 13:16:470
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 08, 2025 13:16:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 08, 2025 13:16:12Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग वाराणसी में दूसरी बार शुरू हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई चौक जाने वाले रास्ते पर शुरू हुई PWD की कार्रवाई चलने लगा बाबा का हथौड़ा दालमंडी में PWD का एक्शन शुरू
0
Report