242223
जलालाबाद तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से फसल-मकान क्षति का सर्वे शुरू, एसडीएम के आदेश के बाद गांवों म
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से फसलों और मकानों को हुए नुकसान का प्रशासन ने सर्वे शुरू करा दिया है। उपजिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीमें रविवार को भी गांव-गांव पहुंचकर अतिवृष्टि से हुई फसल एवं मकान क्षति का जायजा लेती रहीं। लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर खेतों में बिछी फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति का आकलन किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कनौजिया के अनुसार सर्वे कार्य में लेखपाल अरविंद कनौजिया, ज्ञानेंद्र वर्मा, मोहन शर्मा, अमर सक्सेना, पूजा सिंह, खुशबू गंगवार, राजीव कुमार, संजीव सिंह और प्रदुम्न कुमार समेत अन्य कर्मचारी जुटे रहे। प्रशासन का उद्देश्य प्रभावित किसानों और परिवारों की क्षति का वास्तविक आकलन कर नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए रिपोर्ट तैयार करना है। सर्वे के दौरान क्षति का विवरण दर्ज किया जा रहा है।0
0
Report
242223
कलान में 48 घंटे की बारिश से फसलें बिछीं, बिजली-पानी का संकट गहराया
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:कलान। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई, जबकि गन्ना समेत अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान लागत निकलने को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि भीगी धान की बालियों से दाना काला पड़ने पर उत्पादन और बिक्री दोनों प्रभावित होंगे। ठेके पर खेत लेने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कलान बिजली उपकेंद्र में पानी भरने से करीब 24 घंटे से आपूर्ति बाधित है। इससे घरों में अंधेरा और पेयजल संकट बना हुआ है। जलभराव के कारण कच्ची दीवारें भी गिरी हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और यातायात प्रभावित होने से लोग घरों में रहने को मजबूर0
0
Report
242223
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में दोदराम कुशवाहा ने भाजपा टिकट का दावा ठोका
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के भाजपा नेता एवं तिलहर सहकारी चीनी मिल के उपसभापति दोदराम कुशवाहा ने 132 जलालाबाद विधानसभा सीट से पार्टी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए अपने संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्र में सक्रियता और सभी वर्गों से संपर्क को आधार बताया। टिकट मिलने पर पार्टी हित में काम करने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
242221
रामगंगा की बाढ़ के कटान से प्रभावित गांव भरतौली में बाढ़ राहत किट नहीं मिलने पर पीड़ितों ने एसडीएम क
Parashurampuri, Uttar Pradesh:रामगंगा की बाढ़ के कटान से प्रभावित गांव भरतौली में बाढ़ राहत किट नहीं मिलने पर पीड़ितों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद। रामगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित भरतौली गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों ने बाढ़ राहत सामग्री किट नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता से मदद की गुहार लगाई दोपहर करीब 12:00 बजे ज्ञापन दिया.पीड़ितों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बाढ़ के कारण उनके घरों व फसलों को काफी नुकसान हुआ है। घरेलू सामान के साथ पशुओं का चारा और खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और खेती तथा मजदूरी के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक बाढ़ राहत सामग्री किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि शासन स्तर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत और मुआवजे की व्यवस्था किए जाने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार बाघेशमणि त्रिपाठी से मुलाकात की और अपनी समस्या बताएं जिस पर उन्होंने लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच के बाद राहत दिलाने का भरोसा दिया. शिकायती पत्र में रामनरेश, सत्येंद्र सिंह, दिनेश, मुन्नी देवी, बुधपाल, रामवली, चंपा, आरती देवी, प्रेमलता, कमला, अन्नपूर्णा, विद्यावती, बिटोली, नन्ही सहित अन्य ग्रामीणों ने राहत किट उपलब्ध कराने के साथ ही नियमानुसार अन्य सहायता दिलाए जाने की मांग की है।0
0
Report
242221
धीयरपुरा रौली बौरीविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
Parashurampuri, Uttar Pradesh:धीयरपुरा रौली बौरीविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव जलालाबाद। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र के गांव धीयरपुरा रौली बौरी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका (26) पत्नी शोभित कुमार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। मोनिका धोती के सहारे छत के कुंडे से फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना परशुरामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मोनिका की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। उसका मायका हरदोई जनपद के कौढा गांव में बताया गया है। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
