Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201310

ग्रेटर नोएडा में गोलीकांड: पांच आरोपी गिरफ्तार, लव कुमार की मौत

BPBHUPESH PRATAP
Nov 08, 2025 13:21:59
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेटर नोएडा की थाने बिसरख पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की घटना में फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज बाल्मिकी, संजय सोलंकी, नितिश भाटी उर्फ जादू, अभिषेक भाटी और रितिक भाटी शामिल हैं। घटना 3 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की है, जब जसवीर यादव के भाई गौरव और उसके दोस्त लव कुमार उर्फ लव गुरु पर तिगरी गोलचक्कर स्थित ग्रिनफील्ड स्कूल के पास हमला किया गया था। सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और लव कुमार को घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। बचाव में पहुंचे गौरव यादव पर सचिन ने पिस्टल से फायर किया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती किए गए। इलाज के दौरान लव की मौत हो गई। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 नवंबर को चार मूर्ति से एटीएस गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि घटना जमीन विवाद के चलते रंजिशवश की गई थी। सचिन बैंसला और पंकज बाल्मिकी की नीबूलाल नामक व्यक्ति के प्लॉट को लेकर गौरव व लव कुमार से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमला किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक लव और उसके साथियों के द्वारा एक बाउंड्री वॉल तोड़ने की कोशिश की गई थी और इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई थी। इसी का विरोध जताते हुए सचिन व उसके साथियों ने आकर लव के साथ मारपीट की। अब इस मामले में अन्य लोग फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GKGovindbhai Karmur
Nov 08, 2025 15:03:59
Khambhalia, Gujarat:દ્વારકા જિલ્લાના ખેડૂતોને કમોસમી વરસાદના કારણે ભારે નુકસાન થયું હતું. પાક બગડતા ખેડૂતોની હાલત દયનીય બની હતી. આવી સ્થિતિમાં ગુજરાત સરકારે ખેડૂતોની પડખે ઊભી રહી 10 ಸಾವಿರ કરોડનું ઐતિહાસિક સહાય પેકેજ જાહેર કર્યું છે. સરકારના આ નિર્ણયથી ખેડૂતોમાં ખુશીનો માહોલ જોવા મળે છે. સરકારએ મગફળીના 125 મણના ટેકાના ભાવ પર ખરીદી શરૂ કરવાની જાહેરાત કરી છે. આ પગલાથી ખેડૂતોને મોટો આર્થિક આધાર મળશે. દ્વારકા જિલ્લામાં કેટલાક ખેડૂતોએ સરકાર દ્વારા આપવામાં આવેલા સહાયની પ્રશંસા વ્યક્ત કરી છે અને જ્યારે અન્ય તટસ્થ મુદ્દાઓ તરફ ધ્યાન આકર્ષે છે. જમીનમાં મગફળી, કપાસ, તલ અને જુવાર જેવા પાકને ભારે નુકસાન થયું હતું. વરસાદે ખેડૂતોને મુશ્કેલીમાં મૂકી દીધા હતા, પરંતુ હવે સરકારની સહાય તેમને ફરી ખેતરમાં ઉતારશે. સરકારના નિર્ણયથી ખેડૂતોને મળી રહેલી આ રાહત વચ્ચે ભાવિ માટે યોગ્ય નીતિ અપનાવીને ખેતીને વધુ મજબૂત બનાવવાનો મતભેદ યથાવત રહ્યો.
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 08, 2025 14:52:40
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। सट्टेबाजी के दलदल में फंसकर एक व्यापारी इच्छा मृत्यु की मांग करने लगा है क्योंकि व्यापारी से 5 करोड रुपए वसूलने के बावजूद भी अभी भी सवा करोड रुपए और वसूलने की धमकी दे रहे हैं। व्यापारी रजत ने कहा है कि मकान घर और दुकान बेचकर में ₹5 करोड़ पहले ही दे चुका हूं उसके बावजूद भी मुझ पर डेढ़ करोड़ रुपए वसूलने के लिए धमकाया जा रहा है। इस वसूली में इनामी बदमाशों के साथ ही वकील और कुछ मीडिया कर्मी भी इनसे मिले हुए है। पीड़ित रजत ने प्रेस वार्ता में बताया कि उस मामले को दबाने के लिए धमकाया जा रहा है। पीड़ित रजत प्रेस वार्ता के दौरान अपनी आपबीती बताते हुए रोने लगा यहां तक की उसकी पत्नी ने इच्छा मृत्यु की मांग एसपी से लेकर राज्यपाल से की है। रजत ने बताया कि राहुल गुर्जर, राहुल सोनी, राजू जाट, बाबू चावला, किशन जाट पर मुकदमे चल रहे है। इनमे से कुछ धमकियाँ दे रहे हैं।
0
comment0
Report
KPKAILAS PURI
Nov 08, 2025 14:51:41
0
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 08, 2025 14:51:29
Haldwani, Uttar Pradesh:पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने आज एक बार फिर ज़ोर पकड़ा। लोक निर्माण विभाग ने चौक जाने वाले रास्ते पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों में खलबली मच गई है। दालमंडी क्षेत्र में यह दूसरी बार तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई है। कार्रवाई की शुरुआत चौक थाने के पास स्थित पहली दुकान से हुई। मिली जानकारी के अनुसार, तोड़फोड़ की कार्रवाई अब मस्जिद तक आ पहुंची है जो चौक थाने के बगल में स्थित है। PWD की कार्रवाई में अब तक 2 दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। परियोजना के तहत अब तक 6 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। पूर्वांचल के इस सबसे बड़े थोक मंडी में 650 मीटर लम्बा सड़क मार्ग बनाया जाना है। नई सड़क की चौड़ाई 17.5 मीटर होगी, जो नई सड़क से चौक तक जाएगी। सरकार ने दालमंडी की इस सकरी गली को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने का प्लान बनाया है, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके। स्थानीय दुकानदारों ने इस कार्रवाई को लेकर चिंता व्यक्त की है, जबकि प्रशासन सुरक्षा बल की भारी तैनाती के साथ ध्वस्तीकरण का कार्य जारी रखे हुए है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 08, 2025 14:51:16
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ माज़ीद नाम के युवक को कलावा पहनकर चोरी करते हुए पकड़ा गया। करनी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक नगर निगम के ट्री गार्डन चोरी कर ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि ये युवक कलावा बांधकर अपने को हिंदू स्वरूप में दिखाने की कोशिश कर रहा था, ताकि लोगों को भ्रमित कर सके। ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ये कलावा पहनकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, ताकि अपने कृत्यों पर पर्दा डाल सकें। उन्होंने बताया कि चोरी करते हुए युवक को मौके पर पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस व नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी गई। चौहान ने मांग की है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म के नाम पर समाज को गुमराह न कर सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top