पवन कल्याण ने तिरुपति रेड सैंडलवुड गोदाम का निरीक्षण कर बारकोडिंग लागू करने को कहा
Hyderabad, Telangana:Deputy Chief Minister and Minister for Forest and Environment Pawan Kalyan inspected the Red Sandalwood godown belonging to the Forest Department at Mangalam in Tirupati district on Saturday afternoon. He inquired about the details of the red sandalwood logs stored in all eight godowns and sought information on the classification of the logs under A, B, C, and non-grade categories. He thoroughly examined the records maintained in each godown. The Minister directed forest officials to implement special barcoding and live tracking systems for every red sandalwood log to ensure that not a single log goes missing from the time of seizure to the point of sale.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह के हटा में अवैध गांजे की खेप बरामद, महिला-পুরुष गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के हटा में फिर जब्त हुई अवैध गांजे की खेप एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार.. एक बार फिर अवैध गांजे की एक खेप जब्त हुई है। जिले के हटा में पुलिस को सूचना मिली थी कि दमोह तरफ से एक महिला और एक पुरुष गांजा लेकर आ रहे है। पुलिस ने घेराबंदी की और रेस्ट हाउस के पास इन दोनों को रोक कर तलाशी ली तो सूचना सही थी इन दोनों के पास से एक एक बैग गांजा बरामद किया गया है।0
0
Report
रतलाम-झाबुआ एक्सप्रेसवे पर पथराव, पुलिस ने कड़े सुरक्षा कदम उठाए
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम और झाबुआ के बीच एटलेन एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। यहां तेज रफ्तार वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आने लगी हैं। पथराव के चलते कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि तेज रफ्तार वाहनों पर अचानक होने वाला पथराव कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना की वजह बन सकता है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को लेकर अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने झाबुआ एसपी से इस मामले में चर्चा की है। जल्द ही पथराव वाले स्थान पर दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक होने वाली है। सुरक्षा के लिए नए और सख्त इंतजामों के साथ पथराव करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। वहीं, इन घटनाओं को ग्रामीणों की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगा, ताकि पथराव की वजहों का पता लगाकर स्थायी समाधान किया जा सके。0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर में संगम विहार प्रॉपर्टी विवाद पर गोलीबारी, एक घायल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आई है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग की वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की पहचान करने में लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद कॉलोनी में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। शॉटस0
0
Report
फरीदाबाद हिट एंड रन: तेज कार ने पिता की मौत, बेटी ने पुलिस से सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. तेज रफ्तार कार की टक्कर से Meta फेसबुक में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की मौत हो गई. हादसा 27 अगस्त की रात करीब 8 बजकर 35 मिनट के पास हुई थी. घटना के बाद खुद पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध कराए. जिसमें कार उनके पिता को टक्कर मारती दिख रही है. लेकिन इसके बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ऐसे में अधिकारी ने फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. फरीदाबाद में पिछले कुछ दिनों में हिट एंड रन के मामले बढ़े हैं. फरीदाबाद पुलिस ने दर्ज की FIR फरीदाबाद पुलिस की FIR के मुताबिक लक्ष्मी नारायण झावर मंदिर से दर्शन कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार उनके ऊपर से गुजर गई. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इस मामले में मृतक की बेटी ज्योति की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में FIR दर्ज की गई थी. घटना से जुड़े CCTV और डैशबॉर्ड कैमरे के विजुअल सामने आए हैं, विजुअल में कार लक्ष्मी नारायण झावर को टक्कर मारती और उनके ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है. परिवार का आरोप है कि CCTV फुटेज उन्होंने खुद पुलिस को उपलब्ध कराया था. मृतक के बेटे अमित झावर ने फरीदाबाद पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं, अमित का आरोप है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी चल रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अमित का कहना है कि उनके पिता को जिस कार ने टक्कर मारी, उसकी रफ्तार काफी तेज थी. उनका आरोप है कि इतनी तेज रफ्तार की वजह से उनके पिता खुद को बचा नहीं सके. अमित ने मामले की गहराई से जांच करने और जो भी जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अमित झावर ने पुलिस से यह भी पता लगाने की मांग की है कि घटना के वक्त कार में कौन-कौन मौजूद था. उनका कहना है कि फरीदाबाद में करीब 25 हजार स्मार्ट कैमरे हैं और इनकी मदद से कार में मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई जा सकती है. अमित ने कार चालक की पहचान और उसकी भूमिका की भी जांच की मांग की है. साथ ही यह पता लगाने की मांग की है कि घटना के वक्त चालक फोन पर था या नशे में था. अमित ने यह सवाल भी उठाया है कि FIR में लगी धाराएं मामले के सभी तथ्यों के लिए पर्याप्त हैं या नहीं और क्या जांच के आधार पर अन्य धाराएं भी बनती हैं. बाइट = मृतक की बेटियां0
0
Report
धमतरी कुरूद पुलिस ने चिट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद पुलिस ने हेरोइन यानी चिट्टा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है...... आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन, 8 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं...... बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है..... पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुरूद के इन्वेंचर स्कूल तिराहा, मेघा रोड के पास कुछ लोग हेरोइन लेकर ग्राहकों की तलाश में हैं..... सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया..... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ और सूरज रजक के रूप में हुई है..... पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है..... वहीं कार्रवाई के बाद पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए आरोपियों के हाथों में नशे से दूर रहो लिखी तख्तियां थमाईं और कुरूद शहर में उनका जुलूस निकाला..0
0
Report
Advertisement
1 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू, बल्लभगढ़ मंडी पूरी तैयारी
Faridabad, Haryana:1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, बल्लभगढ़ अनाज मंडी में तैयारियां पूरी। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद को लेकर बल्लभगढ़ अनाज मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को मंडी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी और मंडी प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों के लिए शौचालय, पीने के पानी और कैंटीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंडी परिसर में पेड़ों के नीचे मटकों की व्यवस्था भी कराई गई है, ताकि मंडी में आने वाले किसानों को गर्मी के दौरान आसानी से पीने का पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं, प्राइवेट एजेंसियों द्वारा खरीदे जाने वाले धान के लिए पिछले साल की तुलना में बेहतर रेट आने की बात कही गई है। इंद्रपाल सिंह के अनुसार, प्राइवेट खरीद के लिए करीब 3,800 रुपये प्रति क्विंटल का रेट सामने आया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान की खरीद हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन/हेफेड जैसी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से की गई थी और इस वर्ष भी संबंधित एजेंसी का निर्धारण सरकार की ओर से किया जाएगा। मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और मंडी में उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।0
0
Report
बागेश्वर धाम ने हिंदू राष्ट्र के लिए 5 दिन की रथयात्रा का ऐलान किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर एक बड़े अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि नवरात्रि के पावन पर्व पर वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए 5 दिन की रथ यात्रा निकालेंगे। जिसमें सैकड़ों संत-महंत शामिल होंगे। बाबा बागेश्वर ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 11 अक्टूबर से 5 दिन के लिए, 500 किलोमीटर की यह रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 5 जिलों - पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि आगामी सूचना हम आपको दे दें कि नवरात्रि के पावन पर्व में ग्यारह तारीख से पांच दिन के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम रथ यात्रा निकालने वाले हैं... पांच दिन, पांच सौ किलोमीटर, पांच जिले... पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़... उन्होंने बताया कि यात्रा में सैकड़ों संत-महंत, साधुओं का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल साथ रहेगा। यात्रा के लिए बसें भी लगाई जाएंगी, जो भी भक्त 5 दिन साथ चलना चाहे वह चल सकता है। यात्रा की शुरुआत पन्ना जिले के अजयगढ़ से होगी और पवई, सागर, हटा होते हुए टीकमगढ़ तक जाएगी। एक और बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां रात्रि विश्राम होगा, वहां-वहां क्षेत्रीय लोगों की विपत्तियों के निवारण के लिए एक दिवसीय रात्रिकालीन हनुमान चालीसा और हवन भी करवाया जाएगा, जिसके बाद हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई जाएगी। फिलहाल उनके इस ऐलान के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
SDM ने आर्य समाज विवाद की जाँच पूरी कर DC को सौंप दी
Hisar, Haryana:हिसार के नागौरी गेट स्थित आर्य समाज संस्था में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर चल रहे विवाद में एसडीएम ज्योति मित्तल ने अपनी जाँच पूरी कर रिपोर्ट ज़िला उपायुक्त (DC) को सौंप दी है। साल 2025 से जारी इस विवाद में शिकायतकर्ता लगातार प्रशासक नियुक्त करने की माँग कर रहे हैं, जिसको लेकर एसडीएम ने दोनों पक्षों और सीएवी स्कूल के अध्यापकों को सुनने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। जी मीडिया से बातचीत में सीटीएम रोहित कुमार ने पुष्टि की कि मामला फिलहाल विचाराधीन (अंडर कंसीडरेशन) है और जल्द ही डीसी इस पर अपना अंतिम निर्णय या रिपोर्ट जारी करेंगे.0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में चाकूबाजी: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जुलूस निकाला गया
Ujjain, Madhya Pradesh:एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस कार्रवाई के बाद रहवासियों ने पुलिस की सराहना करते हुए लगाए ‘उज्जैन पुलिस प्रशासन जिंदाबाद’ के नारे उज्जैन। क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच संतोष नजर आया। रहवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त और समय पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान लोगों ने ‘उज्जैन पुलिस प्रशासन जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी; तीन घायल, पुलिस CCTV से अपराधी तलाश में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गैंग ऑफ वासेपुर में एक फिर फिल्मों स्टाइल दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वासेपुर के व्यस्ततम क्षेत्र में से एक भुली मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ दस राउंड फायरिंग कर दी घटना में फहीम खान के भाई सानु खान, छपरा स्टोर के मालिक चंकी और एक अन्य महिला पर गोली चला दी। घटना में तीनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, बरवाअड्डा थाना प्रभारी, बैंक मोड़ थाना प्रभारी और भुली ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल तीनों घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने वारदात को लेकर जांच तेज कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड पर शांति इंटरप्राइजेज में भीषण आग, नुकसान की आशंका
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एफ-21, शांति इंटरप्राइजेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कंपनी में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। शांति इंटरप्राइजेज में कलर की घास बनाने का काम होता है। कंपनी के पीछे वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना करीब दोपहर 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग से कंपनी में रखा काफी माल जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तान के आतंकी ढांचे रिहायशी इलाकों में छिपाने की कोशिशें; भारत सतर्क
Jammu, पाकिस्तान सेना पर नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ढांचे को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ध्वस्त किए गए कुछ आतंकी ठिकानों का दोबारा निर्माण किया गया है। राजौरी और पुंछ सेक्टर के सामने पीओजेके में मौजूद इन ठिकानों के पुनर्निर्माण में पाकिस्तानी सेना की मदद का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, संभावित भारतीय कार्रवाई से बचने के लिए इन आतंकी ठिकानों को अब नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी इलाकों के आसपास शिफ्ट किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे आम पाकिस्तानी नागरिकों को ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने की रणनीति हो सकती है, ताकि किसी कार्रवाई में नागरिक हताहत हों तो पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सके। कैप्टन (रिटायर्ड) अनिल गौर के मुताबिक, पाकिस्तान पहले भी भारतीय सैन्य कार्रवाइयों का सामना कर चुका है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट जैसी कार्रवाइयों के बाद पाकिस्तान अब आतंकियों को रिहायशी इलाकों में छिपाने की कोशिश कर सकता है। उनका कहना है कि भारत के पास पीओजेके में मौजूद आतंकी ठिकानों और उनकी लोकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी है और भारतीय सेना सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखती है। ऐसे में रिहायशी इलाकों में आतंकी ढांचे को छिपाने की कथित कोशिश सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन सकती है।0
0
Report
Morbi महापालिका कर्मी के पैसे मांगने का वायरल वीडियो, मंत्री ने दिया आश्वासन
Morbi, Gujarat:મોરબીમાં મહાપાલિકાના રોજમદાર કર્મચારી દ્વારા મહિલા પાસેથી રૂપિયા પડાવવાનો મામલો. રોડ સાઈડમાં ઘાસનો વેપાર કરતી મહિલા પાસેથી રૂપિયા પડાવા નો મામલો. મહિલાએ મહાપાલિકાએ રજૂઆત કર્યા બાદ મંત્રી પહોંચ્યા હતા મહિલા પાસે. મહિલાએ આપવામાં આવેલા પૈસા પાછા દેવાની અને પૈસા પડાવનાર સામે પગલાં લેવા મંત્રીએ કરી હતી ખાતરી. રોજમદાર કર્મચારી આનંદ ધીરુભાઈ મકવાણા ને હાલમાં રજા ઉપર ઉતારી દેવાયા. જો મહિલા પાસેથી મળી ચૂકેલા પૈસા માટે પૂરાવા મળે તો એસીબી નો ગુનો નોંધાશે: કમિશનર સગીતા રૈયાણી. Note: મહિલા પાસે મંત્રી પહોંચ્યા તો તેનો બ્રેકિંગ સાથે શનિવારે મોકલ્યો હતો વિડિયો.0
0
Report
सत्यनारायण सैनी ने मुकुंदगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद 5 मतों से जीत दर्ज की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मुकुंदगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का परिणाम घोषित कांग्रेस के सत्यनारायण सैनी बने मुकुंदगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी को मिले 15 वोट, 5 मतों से दर्ज की जीत भाजपा प्रत्याशी अजय को मिले 10 वोट, चुनाव में मिली हार निर्दलीय दिलीप कुमार मीणा और संजू को नहीं मिला एक भी वोट जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल झुंझुनूं मुकुंदगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के सत्यनारायण सैनी ने भाजपा के अजय को 5 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सत्यनारायण सैनी को 15 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अजय के पक्ष में 10 मत पड़े। इस तरह सत्यनारायण सैनी ने 5 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।मुकुंदगढ़ नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। पार्षद चुनाव में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10-10 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के पाँच पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे।सत्यनारायण सैनी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही मुकुंदगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड गठित हो गया। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल हैं。0
0
Report
Advertisement
