Back
झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर पर बीजेपी बनाम विपक्ष के तीखे आरोप-प्रत्यक्ष बहस
DTDhiraj Thakur
Feb 14, 2026 05:15:50
Ranchi, Jharkhand
झारखंड में बीजेपी ने सूबे के कानून व्यवस्था को लेकर न सिर्फ घेरा बल्कि सवाल उठाया है। पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा तो वहीं निकाय चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी किया। झारखंड बीजेपी ने एक बार फिर सूबे के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बड़ा आरोप लगाते हुए कहा राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही हैं इसके साथ ही सूबे में होने वाले निकाय चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने और सुरक्षा बलों के व्यापक तैनाती की मांग किया तो सत्ताधारी दल ने भी जोर बीजेपी पर जोर दार पलटवार किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा के प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी राज्य का लॉ एंड आर्डर ठीक रहे इसीलिए 2006 में प्रकाश सिंह का जजमेंट सुनाया था और कहा था DGP एसपी इनका टेन्योर कैसा होना चाहिए ताकि पुलिस अधिकारी बिना किसी लोभ के लालच के लॉ एंड ऑर्डर संभाल सके। लेकिन अफसोस की बात है कि झारखंड में सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का लगातार दो बार विकल अवस्था हुआ और कल ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि झारखंड अपने डीजीपी को एक महीने के अंदर नियुक्त करें तो आप समझ सकते हैं कि अगर किसी राज्य में डीजीपी को अवैध रूप से नियुक्त किया जाएगा तो क्या स्थिति होगी।उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है सरकार गिव एंड टेक प्रपोजल की तहत डीजीपी को नियुक्त करती है वही सिस्टम ऊपर से लेकर नीचे तक देखने को मिलता है और पुलिस मिशनरी का काम पुलिस फंक्शन को छोड़कर बाकी सारे कामों पर उलझा हुआ है इसी को लेकर आदित्य साहू जी ने सरकार को घेरा है आपका जो प्रायमरी फंक्शन है लॉ एंड ऑर्डर का उसको भी आप ठीक ढंग से इंप्लीमेंट नहीं कर पा रहे हैं बाइट……अजय शाह, बीजेपी प्रवक्ता
जेपीएमएम ने बीजेपी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो मांग है वह निर्वाचन आयोग से करें निर्वाचन आयोग के अधीन यह सब करवाया जाता है। मुझे लगता है मानसिक संतुलन बिगड़ गया है आंकड़ों पर गौर नहीं करते हैं ना पड़ोसी राज्यों की सुध लेते हैं । मनोज पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या कुछ हो रहा है बिहार में क्या कुछ हो रहा है मैं चुनौती देता हूं यह आंकड़े उठाकर देख ले झारखंड उन तमाम राज्यों से बेहतर स्थिति में है यहां पर पुलिसिया कार्रवाई होती है अपराधियों की धर पकड़ होती है एनकाउंटर करने में भी पीछे नहीं हटते हैं कई उग्रवादी सरेंडर कर चुके हैं ।कितनों का एनकाउंटर हो चुका है अपराध अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ही कम है लेकिन यह उनका फ्रस्ट्रेशन बोल रहा है ।यह हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबराए हुए लोग हैं तमाम भाजपा के लोगों में हेमंत फोबिया है इसलिए इस तरह के अनर्गल बातें बोल रहे हैं
बाइट……मनोज पांडे, झामुमो
बीजेपी के बयान पर कांग्रेस ने उन्हें आइना दिखाया है ।कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि झारखंड को जंगल राज्य से हमने मुक्त कराया है । और रही बात बीजेपी की तो भाजपा के जहां-जहां शासनकाल हैं वहां अपराधी तांडव करते हैं वहां अपराह्न उद्योग है वहां पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म एक आचरण है।लेकिन झारखंड के अंदर इनको दिखाई नहीं पड़ा कि कितने बड़े-बड़े नक्सलियों को समाप्त हो गए सुप्रीम कोर्ट ने जिस बच्चे को लेकर इतनी बड़ी टिप्पणी की थी उसका पर्दाफाश करने का काम यहां की पुलिस ने किया । झारखण्ड में कानून का इकबाल है,महिलाएं सुरक्षित है । आज डीजीपी के नेतृत्व में कानून का इकबाल है यह लोग फेसबुकया नेता हैं सोशल मीडिया पर उनके सारे ताकत दिखते हैं। झारखंड में कानून का इकबाल है मजाल नहीं है कि कोई घटना होगी तो अपराधी बचकर निकल जाएंगे। बाइट.....आलोक दुबे कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 14, 2026 07:03:240
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 14, 2026 07:03:070
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 14, 2026 07:02:500
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 14, 2026 07:02:36New Delhi, Delhi:लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने उद्घाटन किया।
एक्सपो की थीम है Beyond Growth, Reimagining Urban Futures.
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 14, 2026 07:02:250
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 14, 2026 07:02:120
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 14, 2026 07:00:590
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 14, 2026 07:00:470
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 14, 2026 07:00:330
Report
1
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 14, 2026 06:45:200
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 14, 2026 06:33:310
Report