Back
मौलाना बोले वैलेंटाइन डे मनाना नाजायज़,बंगलादेश की नई हुकूमत अल्पसंख्यको की सुरक्षा सुनिश्चित करें
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वैलेंटाइन डे और बंगलादेश में हुएं आम चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हर दौर में कौमों की पहचान उनके अकीदा और कल्चर से होती है, जब कोई कौम मानसिक गुलामी का शिकार हो जाए तो वो दूसरों के अकीदा और मजहब अपना लेने के बराबर होता है। इसी को वैलेंटाइन डे कहते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का इस्लाम धर्म में कोई जगह नहीं है, बल्कि ये इस्लाम के विपरित है।
मौलाना ने कहा कि शरियत की रौशनी में वैलेंटाइन डे मनाना नाजायज़ है, इसलिए पैगम्बरे इस्लाम ने फरमाया कि हया (आंखों का पर्दा) का ख्याल रखो , इंसान के अंदर 60 से ज्यादा खूबीया है, उन में हया मुख्य है। पैगम्बरे इस्लाम एक हदीस में फ़रमाते हैं कि जो कौम दूसरे धर्म का कल्चर अपनाती है, उसको उसी के साथ शुमार ( गिनती) किया जाएगा। मैं तमाम मुस्लिम नौजवान लड़के और लड़कियों से गुजारिश करूंगा कि शरियत के हुक्म को माने और वैलेंटाइन डे हरजिग न मनाएं।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बंगलादेश चुनाव पर कहा कि बंगलादेश नैशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान हुकूमत बनाने जा रहे हैं, ये चुनाव अवामी लीग पार्टी के बगैर हुआ है चुकी इस पार्टी पर यूनुस हुकूमत ने प्रतिबंध लगा दिया था। बंगलादेश की अवाम ने कट्टरपंथी विचारधारा पार्टी जमाते इस्लामी को नकार दिया और बी एन पी को समर्थन दिया। अब बी एन पी मुखिया तारीक रहमान के उपर जिम्मेदारी आयन होती है कि वो अल्पसंख्यको की रक्षा व सुरक्षा मुहैया करें। 15 महीनों में अल्पसंख्यको पर ज़ुल्म और ज्यादती होती रही, कई अल्पसंख्यको के साथ मौबलिंचींग की गई। अब इन तमाम घटनाओं पर रोक लगाना बहुत जरूरी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowFeb 14, 2026 08:35:560
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 14, 2026 08:35:400
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 14, 2026 08:35:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 08:35:09Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा पार रेती पर फिल्मी स्टाइल में खूब चले लाठी-डंडे
गंगा पार ऊंट और घोड़ा चलाने वालों ने पर्यटकों से बदसुलूकी रोकने पर नाविक की जमकर की पिटाई.
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 08:34:550
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 14, 2026 08:34:290
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 14, 2026 08:34:080
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowFeb 14, 2026 08:33:540
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 14, 2026 08:33:430
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 14, 2026 08:33:330
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 14, 2026 08:33:170
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 14, 2026 08:33:080
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 14, 2026 08:32:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 08:31:510
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 14, 2026 08:31:420
Report