Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bemetara491335
धान चोरी विरोध में कड़ी कार्रवाई और धान उठाव तेज करने के लिए ज्ञापन
GYGAUKARAN YADU
Feb 14, 2026 06:45:20
Bemetara, Chhattisgarh
बेमेतरा जिला सेवा सहकारी समिति संघ के जिला अध्यक्ष संजीव तिवारी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने दो प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल सेवा सहकारी समिति मोहगांव से धान भरकर निकले ट्रकों के चालक द्वारा धान चोरी कर एक व्यापारी को बेचने का मामला सामने आया है, जिस पर संघ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, जिले में धान के जल्द उठाव को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है... धान चोरी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सेवा सहकारी समिति मोहगांव से दो ट्रक (प्रत्येक में 900-900 कट्टा धान) सरदा संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुए थे आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों ने रास्ते में परपोडा के एक व्यापारी को चोरी-छिपे धान बेच दिया संघ ने मांग की है कि संबंधित ट्रांसपोर्टर और चोरी का धान खरीदने वाले व्यापारी के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए वही मांग धान उठाव में तेजी लाने का आग्रह संघ की दूसरी प्रमुख मांग जिले की समस्त समितियों में पड़े धान के स्टॉक को लेकर है–
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Feb 14, 2026 08:34:55
Indore, Madhya Pradesh:नोट-महाशिवरात्रि विशेष एंकर: वैसे तो आपने भगवान शंकर के कई मंदिर और शिवालय देखे होंगे लेकिन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसा अद्भुत और चमत्कारी शिव मंदिर जो अपने आप में अद्वितीय है। भगवान नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर जो इंदौर जिले के देपालपुर के समीप काकवा गांव में स्थित है। यहाँ की खासियत यह है कि सिंहस्थ काल में इस शिवलिंग से अपने शिवलिंग के कण-याने अपने आप शिवलिंग का क्षरण होकर शिवलिंग से टुकड़े-टुकड़े होकर पत्थर निकलते हैं, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि सालों से सिंहस्थ काल में पत्थर निकलने के बाद भी शिवलिंग का आकार कम नहीं हुआ। भक्त इसे भगवान की दिव्य लीला और चमत्कार मानते हैं। स्थानीय श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है और सावन, महाशिवरात्रि तथा विशेष पर्वों पर यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। शिवलिंग स्वयंभू है जो पाताल से प्रकटे माना जाता है। सिंहस्थ काल के दौरान पत्थर की इस शिवलिंग से पत्थर के छोटे-छोटे कण टुकड़े-टुकड़े होकर निकलते हैं और शिवलिंग का आकार आज तक कम नहीं हुआ। कई श्रद्धालु बताते हैं कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार इस मंदिर में पूजीत इन नीलकंठेश्वर महादेव को मृत्युलोक के राजा महाकाल के चार द्वारपालों में से एक माना जाता है। उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं; लोग मानते हैं कि यहाँ दर्शन करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। काकवा गांव में स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि आस्था और रहस्य का संगम है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि गांव का नाम काकवा इसलिए पड़ा क्योंकि हजारों साल पहले काकभूष्णडी जी ने यहां तपस्या की थी, तब से यह गांव काकवा के नाम से जाना गया। सिंहस्थ के दौरान शिवलिंग से पत्थर निकलने की मान्यता, महाकाल के द्वारपाल के रूप में पहचान, मंदिर के पास यज्ञशाला और पीछे से बहती नदी—इन सब मान्यताओं ने इसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष बना दिया है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 14, 2026 08:34:29
Chittorgarh, Rajasthan:राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.. रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम आयोजन के लिए अब तक कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है.. आयोजकों द्वारा पुलिस विभाग से किसी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई है.. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि बिना अनुमति के यदि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.. पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आयोजन से पहले उसकी वैधता और अनुमति की जानकारी अवश्य जांच लें.. फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है.. वहीं हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद आयोजक समिति ने स्पष्ट कर दिया कि सनी लियोनी नहीं आएगी..
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 14, 2026 08:34:08
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में वैलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूल बाग स्थित जल बिहार परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ता वैलेंटाइन डे का विरोध जताने के लिए फूल बाग जल बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क में मौजूद युवाओं को वैलेंटाइन डे नहीं मनाने की समझाइश दी। कार्यकर्ताओं ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस बल ने स्थिति पर नजर बनाए रखी ताकि किसी प्रकार का विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। बाइट: बजरंग दल कार्यकर्ता
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Feb 14, 2026 08:33:43
Noida, Uttar Pradesh:उड़ीसा के कटक में आज हज के लिए जाने वाले हज यात्रियों के लिए स्टेट हज कमेटी की तरह एक प्रशिक्षण प्रोग्राम रखा गया है जिसमें वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य संबंधी विषय में जानकारी दी जाती है और हज यात्री किस प्रकार से बड़ी आसानी से अपनी हज यात्रा से संपन्न कर पाएंगे इसी मामले में जानकारी के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया है. ये प्रोग्राम हर साल केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अंतर्गत किया जाता है इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए आइए जानते है मौलाना शेख़ सगीर जो एक्जीक्यूटिव ऑफिसर है राज्य स्टेट कमेटी से. छोटे से राज्य उड़ीसा में हज कमेटी की ओर से करीब 700 हज यात्रियों ने हज के लिए जाने का आवेदन किया था जिसमें 596 हज के लिए कमेटी ने परमिशन दिया है उड़ीसा जैसे छोटे राज्य में हज के लिए ज्यादा तादाद में निकल रहे हैं इन लोगों की मांग है कि हज करने 4 लाख का खर्च आ रहा है राज्य और केंद्र अगर थोड़ा भी सहयोग कर दें तो हाजियों में तादाद और बढ़ जाएगी
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 14, 2026 08:33:33
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के पास ट्रैक्टर और मैजिक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। शनिवार की भोर करीब 5:30 बजे मंझनपुर–सिराथू मार्ग पर सेलरहा पश्चिम के पास यह भीषण हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक मोहिउद्दीनपुर देवछार थाना सराय अकिल निवासी मुस्तफा अहमद (45) और मंजूर अहमद (35) सुबह सौरई बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि पतौना पुल पार करने के बाद सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मैजिक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों ने हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 14, 2026 08:33:17
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग न्यूज़ - *दिल्ली में जाम से राहत के लिए बनेंगे नए फुट ओवर ब्रिज (FOB)* दिल्ली की सड़कों पर पैदल यात्रियों की वजह से लगने वाले जाम को कम करने के लिए सरकार नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने की तैयारी कर रही है. पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार कई जगह एक साथ ज्यादा लोग सड़क पार करते हैं, जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो जाती है और लंबा जाम लग जाता है. इसी समस्या को खत्म करने के लिए विधायकों से जरूरी स्थानों की सूची मांगी गई थी. 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 60 जगहों पर FOB बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है. इन प्रस्तावوں पर अब पीडब्ल्यूडी ने फिजिबिलिटी स्टडी शुरू कर दी है. JNU और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पास भी FOB बनेगा. शाहदरा रोड डिविजन ने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पास और JNU के पास बेर सराय क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज बनाने की संभावना पर अध्ययन शुरू किया है.
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 14, 2026 08:33:08
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन पाश्चात्य संस्कृति से जुड़ी इस परंपरा का हिंदू संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। शहर के शहीद सर्किल पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने प्रदर्शन कर पाश्चात्य संस्कृति के प्रतीक वैलेंटाइन डे का नारेबाजी के साथ विरोध किया और वैलेंटाइन कार्ड की होली जलाई। बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने कहा कि युवा पीढ़ी सनातन संस्कृति व परंपराओं को अपनाते हुए पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रही है, जिससे लव जिहाद जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। इन हिंदू संगठनों ने युवाओं को आगाह किया कि पाश्चात्य संस्कृति की इस परंपरा से दूरी बनाए रखें और सनातन संस्कृति का सम्मान करें। संगठन शहर के सार्वजनिक स्थलों व पार्कों में नजर रखेंगे; यदि कोई प्रेमी युगल अमर्यादित गतिविधि करता नजर आया, तो उनका विरोध किया जाएगा।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Feb 14, 2026 08:32:55
Jaipur, Rajasthan:जयपुर\n\nकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने जयपुर दौरे के दौरान कहा कि केंद्र सरकार देशभर में यातायात दबाव कम करने के लिए दीर्घकालिक और सुनियोजित इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरों को डी-कंजेस्ट कर आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाना है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस हाईवे इसका बड़ा उदाहरण है, जिसके निर्माण से जयपुर से दिल्ली की यात्रा का समय घटकर लगभग साढ़े तीन घंटे रह गया है। इस प्रकार की परियोजनाएं देश में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स लागत को भी कम कर रही हैं।\n\nउन्होंने बताया कि केंद्र सरकार देश की 89 प्रमुख शहरों को डी-कंजेस्ट करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत इन शहरों में रिंग रोड, बायपास और वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जाएंगे, ताकि शहरों के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम हो और लंबी दूरी के वाहनों को शहर में प्रवेश न करना पड़े। मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जयपुर के लिए लगभग 90 किलोमीटर का रिंग रोड विकसित करने की योजना है, जिससे भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को पहले से ही डायवर्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि जयपुर, दिल्ली सहित देश के अन्य बड़े शहरों में भी इसी मॉडल पर कार्य किया जा रहा है, ताकि शहरी परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और टिकाऊ बन सके।\n\nहमारी कोशिश है कि जो भी प्लानिंग की गई है, उसका सही तरीके से क्रियान्वयन हो। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे इसका बड़ा उदाहरण है, जिससे यात्रा समय में बड़ा बदलाव आया है। अब हम देश के 89 शहरों को डी-कंजेस्ट करने के लिए रिंग रोड और बायपास बना रहे हैं, ताकि बड़े शहरों पर ट्रैफिक का दबाव भविष्य में कम किया जा सके।\n\nबाइट – हर्ष मल्होत्रा, सड़क परिवहन राज्य मंत्री
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 14, 2026 08:31:51
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 14, 2026 08:31:42
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Feb 14, 2026 08:31:24
Paradeep, Odisha:ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ଘଟି ଜଳିଗଲା ୪ବଖରା ଘର। ପାରାଦୀପ ର ବୃନ୍ଦାବନ କଲୋନୀ ବସ୍ତିରେ ଦୁଇଭାଇଙ୍କ ପରିବାର ଘରେ କେହି ନଥିବା ସମୟରେ କୌଣସି କାରଣରୁ ନିଆଁ ଲାଗି ୪ବଖରା ଘର ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପୋଡି ପାଉଁଶ ହୋଇଯାଇଛି। ଗତ ସଂନ୍ଧ୍ୟା ରେ ଘର ନିଆଁଲାଗି ହୁତୁହୁତୁ ହୋଇ ଜଳୁଥିବା ଦେଖି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ପାଣି ପକାଇ ନିଆଁକୁ ଆୟତ୍ତ କରିବା ପାଇଁ ଚେଷ୍ଟା କରିଥିଲେ ମଧ୍ୟ ନିଆଁ କୁ ଆୟତ୍ତ କରି ପାରି ନଥିଲେ। ଏଭଳି ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ପାରାଦୀପ ବୃନ୍ଦାବନ କଲୋନୀ ୫ନଂ ବସ୍ତିରେ। ଅଶୋକ ସ୍ବାଇଁ ଓ ବାବୁଲି ସ୍ବାଇଁ ଦୁଇ ଭାଇଙ୍କ ପରିବାର ଘରେ କେହି ନଥିବା ସମୟରେ ନିଆଁ ଲାଗି ଘରର ସମସ୍ତ ଆସବାବପତ୍ର ପୋଡି ପାଉଁଶ ହୋଇଯାଇଛି। ସଂନ୍ଧ୍ୟା ସମୟରେ ଘର ହୁତୁହୁତୁ ହୋଇ ଜଳୁଥିବା ଦେଖି ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା ଘରେ ପାଣି ପକାଇ ନିଆଁକୁ ଆୟତ କରିବା ପାଇଁ ଚେଷ୍ଟା କରିଥିଲେ ହେଲେ ନିଆଁକୁ ଆୟତ କରି ନପାରିବାରୁ ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ କୁ ଖବର ଦେଇଥିଲେ। ଖବରପାଇ ପାରାଦୀପ ଓ କୁଜଙ୍ଗ ର ତିନୋଟି ଦମକଳ ଆସି ପହଞ୍ଚିଲା ବେଳକୁ ଚାରି ବଖରା ଘର ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଜଳି ପାউଶ ହୋଇ ଯାଇଥିଲା। ଏମିତିକି ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିବା ବେଳେ ସାଇକେଲ ଓ ବାଇକ୍ ସହ ସମସ୍ତ ଆସବାବପତ୍ର ପୋଡି ପାଉଁଶ ହୋଇଯାଇଥିବା ବେଳେ ଘରୁ କୌଣସି ଜିନିଷ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇ ପାରିନଥିଲା। ତେବେ ଅଗ୍ନିକାଣ୍ଡ ର କାରଣ ଅସ୍ପଷ୍ଟ ରହିଥିବା ବେଳ ସର୍ଟ ସର୍କିଟ ୟୋଗୁ ଏପରି ଘଟିଥାଇ ପାରେ ବୋଲି ଅନୁମାନ କରାଯାଉଛି। ଅଗ୍ନିବିପନ୍ନ ଦୁଇ ପରିବାରଙ୍କୁ ସାହାଯ୍ୟ ନିମନ୍ତେ ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା ପ୍ରଶାସନ କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Feb 14, 2026 08:31:05
Gaya, Bihar:9 लाख 55 हजार रुपये का गांजा को किया गया बरामद, ऑपरेशन नारकोस के तहत मिली सफलता गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत रेलवे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है। जँहा ऑपरेशन नारकोस के तहत चलाया जा रहा अभियान में गया पाटलिपुत्र मेमू एक्सप्रेस से तीन बैग और तीन लावारिस झोला से 19.100 किलोग्राम गांजा को बरामद किया गया है। बरामद गांजा का बाजार मूल्य अनुमानित 9 लाख 55 हजार आका गया है। दरसअल पूरा मामला यह है कि गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म सं0 05 से गाड़ी संख्या 63330(गया- पाटलिपुत्र मेमू एक्सप्रेस) को सुरक्षित पास कराने के क्रम में सामान्य कोच के गेट के पास तीन बैग एव तीन झोला लावारिस अवस्था में पडा हुआ पाया गया। आस पास के यात्रीयों द्वारा पूछताछ किए जाने पर किसी ने अपना नही बताया। गाड़ी खुलने का समय हो रहा था तो सभी बैग व झोले को प्लेटफार्म संख्या 5 पर उतारा गया । बैग से प्रतिबंधित सामान गांजा का गंध आ रहा था। मौके से वरिय पदाधिकारी को सुचना दिया गया, सुचना के आलोक में मौके पर वरीय अधीकारी कृष्णा कुमार गुप्ता मंडल विधुत अभियंता/ मेमू शेड/ गया उपस्थिति हुए, उनकी उपस्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए पाये गये कुल 19.100 किलोग्राम गांजा को जप्त किया गया और उ.नि.जावेद एकबाल रेसुब पोस्ट गया के द्वारा घटना के सम्बन्ध मे एक लिखित शिकायत के साथ जप्त गांजा को जीआरपी गया को सूर्पूद किया गया जहॉ जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 40/2026 दिनांक 13.02.26 अन्तर्गत धारा 08/20(b)(ii)(B)एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। बरामद/जप्त गांजा का अनुमानित कीमत ₹9,55,000 (नौ लाख पचपन हज़ार रूपये) है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top