Back
शिबू सोरेन के बिना झारखंड दिवस: मुख्यमंत्री भावुक, विपक्ष पर निशाना
KJKamran Jalili
Feb 02, 2026 18:00:20
Ranchi, Jharkhand
झारखंड की उप राजधानी दुमका में 47 व झारखंड दिवस मनाया गया। झारखंड दिवस के मौके पर गुरुजी शिबू सोरेन की कमी साफ तौर पर देखने को मिली हालांकि मंच के मुख्य कुर्सी पर शिबू सोरेन का पोर्ट्रेट कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहा।
झारखंड अपनी अप राजधानी दुमका में 47 व झारखंड दिवस मान रहा था जिसकी शुरुआत शिबू सोरेन ने 1978 में की थी लेकिन ऐसा पहला मौका था जब गुरुजी शिबू सोरेन नहीं रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम वक्ताओं के संबोधन में दी शोम गुरु की कमी साफ तौर पर दिखाई। लेकिन जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ढिशुम गुरु को याद कर रहे थे तो भावुक भी हुए,आवाज भारी भी हुआ और उनकी आंखों से आंसू भी छलकते नजर आए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन को याद कर उनके संघर्ष की चर्चा की। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किस तरीके से झारखंड और झारखंडियों के विकास के लिए काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं के जरिए उन्हें लाभ दिया जा रहा है। ज्यादातर भाषण संथाली में मुख्यमंत्री दे रहे थे और इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पूरा झारखंड असम जाकर भी संघर्ष करेगा क्योंकि असम में भाजपा की सरकार है जो आपस में ही लड़ रही है।
बाइट... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड दिवस में पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो जनमानस का समर्थन मिला है उनके ही सहयोग से हम अपने राज्य के लिए बहुत कुछ काम कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड इतिहास बन रहा है की सबसे बड़े वैश्विक मंच में आदिवासी राज्य से आदिवासी प्रतिनिधित्व करने जाता है। केंद्रीय बजट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य सबसे ज्यादा खनिज संपदा वाला राज्य है लेकिन बजट में खनिज के नाम पर झारखंड का नाम तक नहीं दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हमें अपने अधिकार से वंचित किया जाता रहा है लेकिन हम अपना अधिकार लड़कर भी लेंगे और कानूनी तरीके से भी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हर झारखंडी विरोधियों के हर षड्यंत्र को समझता है और हमें बोका समझने की भूल न करें। लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी ताकत की बदौलत हम यहां हैं और इस ताकत को कमजोर नहीं होने देना है और हम इस संकल्प के साथ यहां से जाएं कि अपने बाल बच्चों को पढ़ाएंगे लिखाएंगे काबिल बनाएंगे और समाज और राज्य का नाम रोशन कराएंगे।
बाइट.... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड दिवस पूरे जेएमएम परिवार को मजबूत करता है
हमारे गार्जियन ने पूरा राज्य हमें सौंपा
आज और भी ज्यादा एक जुट होने की जरूरत है
फिर्कपरस्त ताकत हर रोज नए प्रोपेगेंडा चला रहा है
एसआईआर आ रहा है,सोने का वक्त नहीं जागने का वक्त है
नाम कटने नहीं देना है।
बाइट...हफ़ीउज़्ल हसन,मंत्री
झारखंड के निर्माता आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी विचारधारा राज्य के निर्माण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।आज विदेश भी मुख्यमंत्री का लोहा मान रहा है।जिस तरह से पिछले चुनाव में संगठित रहे हैं आगे भी ऐसे रहने है।केंद्र दोहरा नीति कर था है षडयंत्र के तहत हमारा हक नहीं दिया जा रहा है।उचित समय में उचित जवाब देने की जरूरत है।
बाइट....योगेंद्र महतो,मंत्री
यह पहला मौका है जब वीर शिबू हमारे बीच नहीं है।मंच में कुर्सी खाली थी जिसमें गुरुजी बैठकर हमें देख रहे हैं।स्वर्ग से निगाहे हमारी तरफ है।जेएमएम का वृक्ष गुरु जी ने रोपा था आज हम मजबूत हैं।ये लड़ाने वाले लोग अब को बांटेंगे,लेकिन हम गुरुजी के विचार से बंधे हैं ।जनसैलाब बताता है कि उनके विचार जीवित रहेंगे।
बाइट....सुदीव्य कुमार सोनू
बजट जो देश के लिए लाया गया है वो मजदूर,किसान और नौजवान के विरोध में हैं।अस्तित्व को मिटाने की कोशिश केंद्र कर रही है।सरकार हर महीने राज्य में बहाली कर रही है।युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रहा है।
बाइट....मथुरा महतो,टुंडी विधायक
पहला मौका है जब हमारे दी शोम गुरु अनुपस्थित हैं।उनके आंदोलन की वजह से राज्य 2000 में अलग हुआ।गुरुजी का जो सपना था सीएम पूरा कर रहे है ।
बाइट...नलिन सोरेन,दुमका सांसद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 19:01:350
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:01:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:00:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 02, 2026 19:00:360
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:48:070
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 02, 2026 18:47:490
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 02, 2026 18:47:07Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए कोलकाता पुलिस की टीम कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची . टीम में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल , कुल २२ पुलिस कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हो रही है .
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 02, 2026 18:46:560
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 02, 2026 18:46:180
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 02, 2026 18:46:010
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:45:310
Report
इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु 2 बाइक एम्बुलेंस का शुभ
0
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 02, 2026 18:31:180
Report