Back
बजट 9वीं बार संसद में पेश: स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रक्षा में बड़ा निवेश
KCKumar Chandan
Feb 02, 2026 11:07:01
Ranchi, Jharkhand
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, केंद्रीय बजट देश के वित्त मंत्री ने 9 वीं बार लगातार संसद में रखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बजट रखा गया देश भर से प्रसन्नता और हर्षोल्लास के साथ पीएम का अभिनंदन हो रहा है। देश की आर्थिक संवर्धि को दर्शाने वाला बजट है। हेल्थ सेक्टर में तीन गुना बजट बढ़ा है, कृषि प्रधान देश होने के कारण इस पर फोकस है इसमें 5 गुना तक अधिक बजट रखा गया है। भारत आत्मनिर्भर है डिफेंस के क्षेत्र में बजट 2013- 14 की तुलना में तीन गुना तक बजट बढ़ा है। देश भर में सड़कों का नेटवर्क बढ़ा है , 2013 - 14 की तुलना में इसमें 6 गुना तक बजट बढ़ा है। बजट को देखें तो नारी शक्ति के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, हर जिले में एक महिला हॉस्टल बनेगा । नारी शक्ति, युवाओं को समर्पिति बजट है। मोदी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस बजट में चिंता किया है। शिक्षा को भी फोकस किया गया है। जमीनी सोच वाला बजट लाया गया है। इंपोर्ट डिपेंडेंसी कम करने के लिए अनेकों उपाय किए गए हैं। पहले इतना विजनरी सोच किसी नेता में नहीं दिखा जितना पीएम मोदी में दिखा है। जलाशय अमृत सरोवर को एकीकृत कर मछली पालन होगा, पशुपालन किसानों की आमदनी को बढ़ाने में सहायक होगा , रेशम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा , झारखंड की सरकार अपने कर्तव्य में फेल हो रही, विकसित झारखंड से बहुत दूर जा रहे हैं। झारखंड को टैक्स सुधार से 51 हजार करोड़ मिलने वाला है, उससे विकास कर सकते या घोटाला । केंद्र से जो पैसा आ रहा उससे सिर्फ घोटाला हो रहा और विकास में झारखंड पीछे छूट रहा है। हेमंत सरकार लोगों का भला क्यों नहीं करते हैं, यहां की सरकार को भी ईमानदारी के साथ केंद्र की योजना का संचालन करे और केंद्र के पैसे को यहां के विकास के लिए लगाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 10, 2026 12:17:320
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 10, 2026 12:17:040
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 12:16:540
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 10, 2026 12:16:360
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 10, 2026 12:15:490
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 10, 2026 12:15:310
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 10, 2026 12:15:140
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:06:510
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 10, 2026 12:06:350
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 10, 2026 12:06:180
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 12:04:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 10, 2026 12:04:420
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 12:04:030
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 12:03:390
Report