Back
भजनलाल शर्मा ने सरपंचों के जरिए धरातल पर योजनाओं के प्रभाव पर जोर दिया
VSVishnu Sharma1
Feb 02, 2026 12:08:14
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि अनुसंधान केंद्र में सरपंच संघ द्वारा आयोजित निवर्तमान सरपंच प्रशासक प्रदेश अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान सरपंच संघ की ओर से विकसित भारत – जी राम जी को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। सरपंच संघ के आभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। विकसित भारत – जी राम जी लागू होने पर सरपंच संघ की ओर से यह आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। निवर्तमान सरपंचों के प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम सरपंच ही करते हैं। गांवों में लोगों की उम्मीद सरपंच से होती है। उन्होंने कहा कि वह सरपंचों के दुख-दर्द को अच्छे से समझते हैं। पंचायत में जो भी काम होता है वह सरपंच के जरिए ही होता है, अच्छा हो या बुरा उसकी जिम्मेदारी सरपंच की होती है। हम सभी को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम काम करते हैं तो उसकी जिम्मेदारी हमारी होती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब मैं सरपंच था तब मेरे पास मोटरसाइकिल थी, अब शायद सरपंचों के पास कारें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आपके पास आए तो उससे बात करनी चाहिए और उसकी मदद करने की कोशिश करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले एक रोडमैप तैयार किया गया। समीक्षा में सामने आया कि सबसे पहली जरूरत पानी की थी। इसके बाद हर जिले में पानी की व्यवस्था को लेकर रोडमैप बनाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं और कुछ योजनाएं आने वाले समय में लागू होंगी। दूसरी बड़ी जरूरत बिजली की थी, उस दिशा में भी लगातार काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में वर्ष 2027 तक सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने वाला है, जिसमें 21 हजार नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि सरपंचों का अटका हुआ पैसा उन्हें मिले। पंचायती राज में काम करने का आनंद अलग ही होता है। उन्होंने कहा कि योजनाएं दिल्ली और जयपुर में कोई भी बना सकता है, लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने का काम सरपंच ही करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत – जी राम जी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार मिलेगा। सरकार पंचायती राज को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शक्ल देखकर काम करती थी, जबकि हमारी सरकार पूरे राजस्थान के लिए काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा आप सबके लिए एक पेपर बनाया है, 2 साल बनाम 5 साल। कांग्रेस के राज में जो काम 5 साल में नहीं हुए, वे हमारी सरकार ने 2 साल में किए हैं। कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित सरपंच संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowFeb 02, 2026 13:20:250
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 02, 2026 13:20:040
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 02, 2026 13:19:530
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 13:19:340
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 02, 2026 13:19:200
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 02, 2026 13:19:110
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 02, 2026 13:18:550
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 02, 2026 13:18:250
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 02, 2026 13:18:130
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 02, 2026 13:17:580
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 02, 2026 13:17:420
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 02, 2026 13:17:310
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 02, 2026 13:17:160
Report