Back
इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने हरियाणा बजट-मनरेगा-लाडो योजना पर सरकार को घेरा
NSNAVEEN SHARMA
Feb 02, 2026 12:04:14
Bhiwani, Haryana
भिवानी
इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला का बयान
भाजपा चुनाव के हिसाब से बनाती है बजट,हरियाणा को क्या मिला
सीएम को अपनी कुर्सी बचा कर रखनी इसलिए बजट को सराहा:अर्जुन चौटाला
लाडो लक्ष्मी व मनरेगा स्कीम को लेकर सरकार को घेरा
कहा: चाहे जी राम जी रख लो या फिर जी माता जी, जी ब्रह्मा जी लेकिन प्रदेश को उसका हक मिले:अर्जुन चौटाला
मनरेगा बहुत अच्छी लाइफ लाईन थी उस पर भी लगाई रोक, पहले से ही हरियाणा पर कर्ज:इनेलो विधायक अर्जुन
कहा:लाडो लक्ष्मी योजना पर रोक लगाई, फिर संशोधन किया, फिर 2-3 महीने में आएगी क़िस्त
जो पैसे बैंक में पड़े रहेंगे उसका ब्याज कौन खाएगा:अर्जुन
सरकार की आदत कहती कुछ ,करती कुछ और दो मिंट में मुकर जाती भाजपा:अर्जुन
चौधरी देवीलाल द्वारा बनाई गई नीतियों का स्वागत आज भी प्रदेश की जनता करती है-इनेलो विधायक अर्जुन
भिवानी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने वर्तमान सरकार को बजट, मनरेगा व लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर घेरा।साथ ही कहा कि सरकार की नीतियों का सीधा असर युवाओं पर पड़ता है पिछले एक वर्ष से युवाओं के विरुद्ध कार्य कर रही है,सरकार समाज के अंदर दरार पैदा करने का काम कर रही है।बता दें कि आज वे भिवानी में युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शरीक हुए थे इस दौरान सरकार पर कटाक्ष करते हुए योजनाओं को जनता विरोधी बताया।
सबसे पहले उन्होंने कहा कि भाजपा वाले राम कहलवा कर बड़े खुश होते हैं,यानी उनका इशारा वीबी राम जी योजना की ओर था, उन्होंने कहा कि हरियाणा में कलवाने की जरूरत नहीं है, यहां तो सुबह और शाम राम-राम ही बोलते हैं।कहा कि चाहे जी राम जी कर दो, चाहे जी माताजी कर दो, या फिर ब्राह्म जी कर दो लेकिन प्रदेश की जनता का हक उन्हें मिले। उन्होंने कहा कि मनरेगा बहुत अच्छी लाइफ लाइन थी। सरकार ने इस पर भी रोक लगा दी ,स्कीम का नाम नहीं ,मायने बदले हैं! 40 फीसदी फंडिंग के बाद बाकी प्रदेश का गुजारा कैसे होगा? पहले से ही साढ़े 3 करोड़ का कर्ज हरियाणा पर है।
वहीं उन्होंने केंद्र के बजट को लेकर कहा कि सरकार चुनाव वाले क्षेत्र के हिसाब से बजट बनाती है।साथ ही सीएम नायब द्वारा बजट को सराहे जाने के सवाल पर कहा कि उनको अपनी कुर्सी बचानी है इसलिए उनका कहना वाजिब है।
दूसरा उन्होंने कहा कि सरकार कहती कुछ और है करती कुछ ओर है तथा दो मिनट में मुकरने की आदत बीजेपी की है।उनका इशारा लाडो लक्ष्मी की ओर था।इस दौरान उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन उस पर भी रोक लगाने का काम किया, कहा कि योजना में संशोधन करने का काम किया, फिर किस्त भी दो-दो तीन-तीन महीने में आएगी।जो बैंक में पैसे पड़े हैं उनका ब्याज कौन खाएगा? सरकार पहले ही कटौती कर लेगी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता के सवाल आप पार्टी सक्रिय होने पर उन्होंने कहा कि बात उन संगठनों की करो जो प्रदेश की जनता की आवाज उठाने की बात करते हैं,ये भी अपनी बात से मुकर जाते हैं।मुकरने वाले लोग हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सही नीतियां बनाने की है,जो प्रदेश हित में हों,जिस तरह से आज भी क चौधरी देवीलाल द्वारा बनाई गई नीतियों का स्वागत जनता करती है। उन्होंने कहा कि हम प्रयासरत हैं कि आने वाले समय में ऐसी नीतियां बनाई जाए जो लोगों के साथ-साथ आने वाली पीढियों का भी भला हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowFeb 02, 2026 13:20:250
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 02, 2026 13:20:040
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 02, 2026 13:19:530
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 13:19:340
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 02, 2026 13:19:200
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 02, 2026 13:19:110
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 02, 2026 13:18:550
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 02, 2026 13:18:250
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 02, 2026 13:18:130
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 02, 2026 13:17:580
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 02, 2026 13:17:420
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 02, 2026 13:17:310
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 02, 2026 13:17:160
Report