Back
आईजी ने 30 हजार की अवैध वसूली करने वाले दारोगा व सिपाही को किया निलंबित
Bahraich, Uttar Pradesh
लगातार हो रही कार्यवाही से विभाग में मचा हड़कंप
बहराइच। आईजी देवी पाटन मंडल द्वारा एक बार फिर अवैध वसूली करने वाले दरोगा व सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए है। लगातार की जा रही कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में आईजी ने बताया कि किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनपद के मोतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अमरेश गिरी व हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव को आईजी ने पीड़ित से 30 हजार रुपए लेने के मामले में निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए है। इस मामले में आईजी अमित पाठक ने जानकारी देते हुए बताया गया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के बेगम पुरवा मटेही कला ग्राम के रहने वाले निजामुद्दीन पुत्र मुन्ना ने आईजी देवीपाटन मंडल द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 8467919487 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उप निरीक्षक व आरक्षी द्वारा उसे ₹30000 अवैध रूप से लिए गए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बीते 7 जनवरी को ठेला गाड़ी से अपने मकान में हुए गड्ढे को भरने के लिए डॉक्टर कुनियाघाट से मिट्टी भरकर वापस आ रहा था तो उपनिरीक्षक अमरेश गिरी वहीद कांस्टेबल शैलेंद्र यादव ने रोक कर उसे थाने ले जाने लगे और उसे ₹30000 की मांग की गई। पीड़ित ने शिकायत में यह भी कहा गया कि पैसा ना देने पर अवैध खनन के केस में जेल भेज देने की भी बात कही गई। जिस पर उसने उधर पैसे लेकर₹30000 उप निरीक्षक व हेड कांस्टेबल को दे दिए। इस मामले में आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक द्वारा गोपनीय जांच कराई गई जिस पर आप सही पाए जाने पर इसकी जांच क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा को भी सौंपी गई। जिस्म भी आप सही पाए गए। उपनिरीक्षक व हेड कांस्टेबल पर आरोप सिद्ध होने के बाद दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। आईजी द्वारा बताया गया कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए यह कार्रवाई की गई है। कार्यालय से जारी हुए इस नंबर पर कोई भी फोन कर शिकायत कर सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 02, 2026 13:33:430
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 13:32:400
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 02, 2026 13:32:070
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 02, 2026 13:31:550
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 02, 2026 13:31:360
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 02, 2026 13:31:270
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 02, 2026 13:31:150
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 02, 2026 13:30:320
Report
0
Report