Back
रोहतक मुठभेड़: प्रदीप डागर सहित 2 गिरफ्तार, 5 देसी पिस्तौल बरामद
RTRAJ TAKIYA
Mar 03, 2026 04:46:49
Rohtak, Haryana
रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने खरावड आउटर बाईपास के पास गोली मारने व अपहरण करने की वारदात मे कड़ी मेहनत करते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप डागर को कन्हेली पहरावर रोड पर मुठभेड के बाद उसके साथी सहित काबू किया गया है। आरोपियो से 02 पिस्तौल/रिवाल्वर, 03 रौंद व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियो को ईलाज के लिये पीजीआईएमएस रोहतक मे दाखिल कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है पुलिस को सूचना मिली की गांव खरावड़ आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी पर गोलियां लगी हुई है व आस पास खून व खोल पडे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया। गाडी मालिक की पहचान की गई। युवक की पहचान सत्यवान पुत्र स्व. दिवान निवासी खेडी साध, रोहतक के रुप मे हुई। सत्यवान की माता की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 37/2026 अंकित किया गया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि दिनांक 20.02.2026 को सत्यवान अपने बेटे को पेपर दिलाने कि लिये गाडी से खरखौदा गया हुआ था। जिसके बाद सत्यवान अपने किसी कार्य से सांपला तहसील मे गया हुआ था। जब सत्यवान गांव खरावड़ आउटर बाईपास पुल के पास पहुंचा तो ब्रेजा गाडी मे सवार सत्यवान पर अज्ञात युवको द्वारा गोलियां चलाई गई। अज्ञात युवक सत्यवान का अपहरण कर अपने साथ ले गए तथा गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमे प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, सीआईए-1, सीआईए- 2 स्टाफ व साइबर सेल को शामिल किया गया। दिनांक 24.02.2026 की सुबह कन्हेली पहरावर रोड पर जे.एन.एल. नहर में मृतक सत्यवान के शव को पुलिस ने बरामद किया। वारदात मे शामिल रहे 4 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। दिनांक 24.02.2026 को आरोपी मनीष व मंजीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 05 देसी पिस्तौल व 05 रौंद बरामद हुये थे। दिनांक 26.02.2026 को सुशील व अजय को गिरफ्तार किया गया। दिनांक दौराने जांच वारदात मे फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही थी।
पुलिस के साथ मुठभेड़
दिनांक 02.03.2026 को सीआईए-2 स्टाफ टीम को सूचना मिली की सत्यवान हत्याकांड मे शामिल रहे दो मुख्य आरोपी शिवाजी कॉलोनी एरिया मे घूम रहे है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कादयान ने सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये सीआईए-2 स्टाफ की टीम का गठन कर शिवाजी कॉलोनी एरिया की तरफ रवाना किया गया। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने कन्हेली पहरावर रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवको को रोकने की कोशिश की। युवको ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर किये। पुलिस टीम ने युवको को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। उसके बाद भी युवको ने पुलिस टीम पर फॉयर किये। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए अपना बचाव किया तथा आत्मरक्षा में युवको पर फायर किया। जो इसी दौरान युवको को पैरो पर गोली लग गई। सीआईए-2 स्टाफ द्वारा युवको को काबू किया जिसकी पहचान प्रदीप पुत्र प्रताप निवासी झाडौदा कलां, दिल्ली व सोमबीर पुत्र महेन्द्र निवासी मदीना रोहतक के रूप मे हुई है। युवको के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 3 रौंद व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। युवको को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है। मुठभेड़ में दोनो तरफ से करीब 14 राउंड फायर हुये है। 9 फायर आरोपी ने पुलिस टीम पर किए है। जवाबी कार्यवाही में 5 फायर पुलिस टीम द्वारा किये गए है।
बाइट -सतीश कादयान ,इंस्पेक्टर सीआईए रोहतक
आरोपियो का आपराधिक रिकार्ड:
आरोपी प्रदीप डागर पर 7 मामले दर्ज है। जिला रोहतक मे साल 2009 व 2010 में थाना सांपला मे हत्या की धाराओं के तहत 3 अलग-अलग मामले दर्ज है। साल 2015 में एक मामला अवैध हथियार का थाना शहर रोहतक मे दर्ज है। इसके अलावा डकैती, स्नैचिंग, अपहरण आदि धाराओं के तहत राजस्थान व झज्जर मे एक-एक मामला दर्ज है। इसके अलावा एक हत्या का मामला दिल्ली में भी दर्ज है जिसमें मृतक व्यक्ति की अभी तक लाश पुलिस को नही मिली है।
आरोपी सोमबीर के खिलाफ दो मामले दर्ज है। साल 2021 में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रय़ास के तहत एक मामला थाना कलायत, कैथल व साल 2014 में चोरी की धाराओ के तहत एक मामला थाना शहर करनाल मे दर्ज है।
रंजिश:-
सत्यवान ने 2018 में अपने ही गांव के एक युवक की हत्या की थी। जिसमे सत्यवान को स्थानीय अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। सत्यवान द्वारा हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दायर कर रखी है। करीब 6 महीने पहले सत्यवान हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसी रंजिश के तहत सत्यवान की हत्या की गई है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1. प्रदीप डागर पुत्र प्रताप निवासी गॉव झाडोदा कलां, दिल्ली
2. सोमबीर पुत्र महेन्द्र निवासी गांव मदीना, रोहतक
सीआईए-2 टीम:-
1. उप.नि. सतीश कादयन, प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ, रोहतक
2. स.उप.नि संत कुमार, स.उप.नि. दिनेश, स.उप.नि. जसबीर, मुख्य सिपाही प्रवीन सिपाही नवीन, सिपाही प्रदीप, सिपाही विकास
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:16:500
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:410
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 03, 2026 06:16:340
Report
1
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 03, 2026 06:16:230
Report
RZRajnish zee
FollowMar 03, 2026 06:15:480
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 03, 2026 06:15:250
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:15:140
Report
0
Report
1
Report
41
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 06:05:260
Report
