Back
दिल्ली में अवैध शराब तस्करी रोकथाम: 720 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
RKRakesh Kumar
Feb 26, 2026 12:16:34
New Delhi, Delhi
सर इसमें पुलिस द्वारा कोई वीडियो नहीं भेजी गई है मीडिया ग्रुप में सिर्फ आरोपी की फोटो है पुलिस के साथ वह भेज रहे है
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 4,000 क्वार्टर यानी करीब 720 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
स्पेशल स्टाफ, नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम को क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों के बारे में लगातार खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं। 25 फरवरी 2026 को मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर धीरज कुमार, इंचार्ज स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शास्त्री पार्क स्थित जल बोर्ड (सीवर प्लांट) के पास घेराबंदी कर एक मिनी टेंपो, नंबर DL-1LAJ-2492, को रोककर तलाशी ली।
जांच के दौरान वाहन से 80 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिन पर “For Sale in Haryana Only” अंकित था। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 720 लीटर बताई जा रही है। मौके पर ही वाहन चालक धनंजय (22 वर्ष), निवासी नव सिंह नगर, बहादुरगढ़, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना शास्त्री पार्क में एफआईआर नंबर 65/2026 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहले भी इसी तरह के मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और आगे की जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 13:37:140
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 13:36:440
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 26, 2026 13:36:260
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 26, 2026 13:36:070
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:32:310
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 26, 2026 13:32:130
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 26, 2026 13:31:410
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 26, 2026 13:31:230
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:30:530
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 26, 2026 13:30:380
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 26, 2026 13:30:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report