icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
281001
AKAmit Kumar BhargavaFollow1 Feb 2025, 10:59 am

Mathura - शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया अभियान

Mathura, Uttar Pradesh:

मथुरा जनपद में बदहाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर सीओ यातायात अनिल कुमार सिंह एवं यातायात प्रभारी सौर्य कुमार सिंह अपने दलबल के साथ शहर की सड़कों पर निकले. जहां बेतकरीब खड़े वाहनों के चालान किए तो वहीं कुछ वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लघंन ना करने की हिदायत दी, यातायात पुलिस का यह अभियान शहर के प्रमुख बाजार कृष्णा नगर में नजर आया. जहां भुतेश्वर तिराहे से लेकर अटल चौंक यानी गोवर्धन चौराहे तक चला. जहां यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों से लेकर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। 

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
281001
AKAmit Kumar BhargavaFollow1 Feb 2025, 04:48 am

केंद्रीय बजट 2025: मथुरा में लोगों में उत्सुकता

Mathura, Uttar Pradesh:

आज, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 संसद में पेश किया जाएगा। मथुरा में लोग बजट के आने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में आयकर स्लैब में बदलाव, महंगाई, बुनियादी ढांचे के खर्च और सामाजिक योजनाओं पर जोर दिया जाएगा। बजट में शिक्षा, चिकित्सा और युवाओं को रोजगार के अवसर देने की भी उम्मीद है, जो जीवनशैली पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। सरकार द्वारा ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा दिए जाने के चलते आम लोगों, व्यापारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और पत्रकारों को इस बजट से कई उम्मीदें हैं। आम लोगों के साथ-साथ कारोबारी भी बजट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

0
0
Report
Advertisement
Back to top