मथुरा-यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, सैकड़ो वाहनों के किए चालान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना कोतवाली के कृष्णा नगर में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया , जिसमें बिना हेलमेट टू व्हीलर बाइक चालकों के चालान किए गए और सफेद पट्टी पर गलत तरीके से जो गाड़ियां खड़ी होती थी उन सभी के चालान किए गए ।यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना हेलमेट के बाइक चालक बाइक ना चलाएं और चलते रोड पर कार चालक सफेद पट्टी के पास कार खड़ी ना करें नहीं तो चालान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
