icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
AKAmit Kumar BhargavaFollow15 Jan 2025, 05:22 pm

मथुराः जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना बसपा सुप्रीमो मायावती का 69 वां जन्मदिवस

Mathura, Uttar Pradesh:

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती का 69 वां जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। लक्ष्मी नगर स्थित सुभाष इंटर कॉलेज ईंट मंडी में आयोजित हुई सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय शील गौतम ने कहा कि बहन जी बहुजन समाज के लिए दिन रात संघर्ष करने वाली देश के अंदर पहली नेता हैं, जिन्होंने बहुजन समाज के लिए बहुत कुछ किया है। आगरा मंडल प्रभारी दारा सिंह आजाद ने कहा कि उनके शासनकाल में कानून और शिक्षा का शासन था। बहन बेटियां सुरक्षित थीं। लोगों को रोजगार मिल रहा था। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुकेश नर्सिंगहोम में डॉक्टर की लापरवाही से गई,अग्निवीर में भर्तीजवान की मौत,दीपावली पर होनीथी,जोइन

Shrvan PanditShrvan PanditFollow1h ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... हॉस्पिटल में आर्मी के जवान की मौत एंकर.... जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के कैराना रॉड पर स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक नोजवान की मौत हो गयी। म्रतक युवक की आर्मी की भर्ती प्रकिया पूरी हो गयी थी। जवान की मौत के बाद परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि पेट के दर्द के बाद बीपी डाउन होने पर ऑपरेशन किया है । ...... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी मैं कैराना रोड स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से एक नवयुवक के दर्दनाक मौत हो गई। वही म्रतक युवक के परिजनों ने पेट में दर्द होने की शिकायत पर भर्ती किया था।जहां उसका बीपी डाउन हो गया।और आरोप है कि फिर डॉक्टर ने बिना जांच पड़ताल किए उसका जल्दी बाजी में ऑपरेशन कर दिया।जहा ऑपरेशन करने के दौरान युवक की मौत हो गई। म्रतक युवक आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का रहने वाला सावन पुत्र धर्मवीर बताया गया है।जहा म्रतक सावन युवक आर्मी (अग्निवीर )में भर्ती हो गया था। जिसकी दीपावली के समय जॉइनिंग होनी थी। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों द्वारा किए गए, भर्ती और डॉक्टर की लापरवाही के चलते आर्मी कै होने वाले जवान ने जान गवा दी।घटना के बाद परिजनों ने जमकर हॉस्पिटल पर हंगामा किया है।और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।घटना के दौरान हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सावन की अग्निवीर मैं भर्ती हो गया था।और बस जॉइनिंग करना रह गया था। बाइट ... म्रतक का बड़ा भाई वही इस मामले में मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची है पीड़ितों के द्वारा शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी की टीम मामले की जांच पड़ताल करेगी और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाइट ... डॉक्टर दीपक चोधरी नोडल अधिकारी ....आपको बता दे,की एक बार फिर डॉक्टर की लापरवाही के चलते जहां एक परिवार ने अपना नौजवान बेटा को गवा दिया है वहीं दूसरी ओर डॉक्टर की लापरवाही से ही देश की सेवा करने वाला एक जवान लापरवाही की भेंट चढ़ गया है।
0
0
Report

खाद्य विभाग ने पान राज और सितार पान मसाला पर बिक्री-भंडारण प्रतिबंध लगाया

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पान मसाला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद पान राज पान मसाला और सितार पान मसाला के विक्रय और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 22 अप्रैल 2026 को दोनों पान मसालों के नमूने लिए थे। नमूनों को जांच के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों उत्पादों को असुरक्षित पाए जाने पर विभाग ने इन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की। अब जिले में इन दोनों पान मसालों की बिक्री और स्टॉक रखने वालों पर विभाग की नजर रहेगी। प्रतिबंध के बावजूद किसी दुकान या प्रतिष्ठान में दोनों उत्पाद बिकते या भंडारित मिले तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है。
0
0
Report

बस्तर में इंद्रावती नदी उफान पर, खाटीगुड़ा डैम के गेट खुलने के बाद तटीय इलाकों में हाई अलर्ट; SDRF त

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग में लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में भारी आवक के बाद खाटीगुड़ा डैम के गेट खोले जाने से नदी में जलप्रवाह अचानक तेज हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संवेदनशील घाटों पर SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी तटों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में 6 साल के बच्चे को सांप ने डसा, परिवार में मातम

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: घर में सो रहे 6 साल के मासूम को सांप ने डसा, मौत से परिवार में कोहराम बहराइच. थाना खैरीघाट इलाके के रायपुर थालिया गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर में सो रहे 6 साल के मासूम बच्चे को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के चाचा संवारी लाल गौतम ने बताया कि मृतक उनका भतीजा है। जिसका नाम रितेश कुमार है और उम्र 6 साल है। उसके पिता का नाम जगन्नाथ कुमार है. परिजनों के अनुसार रितेश घर के अंदर सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते और उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि उनका गांव रायपुर थैलिया है। थाना खैरी घाट सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

जयपुर पहुंचे BJP के नए प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, स्वागत समारोह

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया पहुंचे जयपुर。 राजस्थान बीजेपी के प्रभारी बनने के बाद पहली बार आए है जयपुर。 वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से जयपुर पहुंचे भाटिया。 भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेश मंगल भी पहुंचे जयपुर प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया के साथ दिल्ली से जयपुर पहुंचे राजेश मंगल संजय भाटिया का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित बीजेपी कार्यकताओं ने किया स्वागत संजय भाटिया ने कहा - मेरी जड़े राजस्थान से जुड़ी है सब मिल कर काम करेंगे 1-2-1 संजय भाटिया
0
0
Report

बुटवा जंगल में 21 वर्षीय संजय कुमार खैरवार का नरकंकाल मिला, परिजनों में हलचल

Singrauli, Madhya Pradesh:बुटवा के जंगल में मिला 21 वर्षीय युवक का नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी. चितरंगी थाना क्षेत्र का मामला, बुटवा के घने जंगलों में मिला युवक का नरकंकाल. मृतक की पहचान बुटवा निवासी 21 वर्षीय संजय कुमार खैरवार (पिता बली खैरवार) के रूप में हुई. 21 अप्रैल को अचानक घर से हुआ था गायब, 24 अप्रैल को परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट. परिजनों के अनुसार मानसिक विक्षिप्त था मृतक युवक. कंकाल मिलने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, मौत के कारणों की पड़ताल जारी
0
0
Report
Advertisement

बाघ ने वृद्ध को किया हमला; गंभीर घायल, नागपुर रेफर

Seoni, Madhya Pradesh:बाघ ने किया वृद्ध पर हमला सिवनी जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत खेत के पास भैंस चराते समय 65 वर्षीय वृद्ध के ऊपर बाघ ने हमला बोल दिया। बाघ के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए कुरई अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें नागपुर रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार टेकचंद अवथरे ग्राम चिखली उम्र 65 वर्ष भैंस चराते समय अपने खेत के पास मौजूद बाघ ने सामने से अटैक किया। बाघ के हमले से वृद्ध ने अपने आप को बचाया। वही भाग जब जंगल की ओर भाग गया तब गंभीर रूप से घायल वृद्ध किसी तरह गांव पहुंचा जहां परिजनों ने उपचार के लिए कुरई अस्पताल लेकर पहुंचे यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुरई से नागपुर रैफर किया गया
0
0
Report

सिवनी में अवैध महुआ शराब निर्माण बंद, चार क्विंटल से अधिक लहान नष्ट

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ डूण्डासिवनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बाम्हनदेही और जंगलटोला के जंगलों में पुलिस ने दबिश देकर नाले किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखा करीब 4 क्विंटल 5 किलो महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से शराब बनाने की भट्टी और मटके भी बरामद किए गए हैं। वीओ-1: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सिवनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डूण्डासिवनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाम्हनदेही और जंगलटोला के जंगल में नाले के किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। वीओ-2: सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। जंगल में नाले के किनारे झाड़ियों की तलाशी लेने पर ड्रम और डिब्बों में छुपाकर रखा गया करीब 4.05 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। इसके साथ ही शराब बनाने की भट्टी और मटके भी पुलिस के हाथ लगे। वीओ-3: पुलिस ने मौके पर ही बरामद महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री को विधिवत नष्ट कर दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने वाले आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। वीओ-4: पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में डूण्डासिवनी पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई
0
0
Report

सिवनी में अवैध शराब के बड़े जखीरे पर पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खंडहर मकान में छिपाकर रखी गई करीब 362 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब को आगामी त्यौहारों और 2 अक्टूबर के दौरान ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। सिवनी के गंज वार्ड में रेलवे लाइन किनारे एक खंडहर मकान में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खंडहर मकान में बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास कर रहे 26 वर्षीय अमन राय को पकड़ लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर खंडहर मकान की तलाशी ली गई, जहां खाकी कार्टूनों में कुल 42 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें 33 पेटी देशी प्लेन शराब, 7 पेटी देशी मसाला शराब, मैकडॉवेल नंबर-1 रम के 48 नग और ओल्ड मोंक रम की 12 बोतलें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की कुल मात्रा 362 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 71 हजार 280 रुपये है। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग शराब दुकानों से शराब एकत्रित कर आगामी त्यौहारों और 2 अक्टूबर के दौरान ऊंचे दामों पर बेचने के लिए जमा करने की बात बताई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमन राय के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट के दो और जुआ एक्ट के तीन मामलों समेत कुल सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
0
0
Report
Advertisement

नर्मदा घाट पर अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई, 11 मोटरें जब्त

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती जारी है। गुरुवार को राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भिलाड़िया घाट पर दबिश देकर रेत उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली 11 मोटरें जब्त कर लीं। एसडीएम विजय राय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से अवैध उत्खनन में जुटे लोगों में हलचल मच गई। टीम ने नर्मदा के तटीय क्षेत्र में औचक जांच करते हुए मौके से मोटरें कब्जे में लीं। जब्त मोटरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शिवपुर पुलिस थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। नर्मदा के घाटों पर अवैध रेत उत्खनन को लेकर प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान टीम ने नदी के तटीय क्षेत्रों में जांच की और अवैध उत्खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जब्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

रतलाम में गणेश विसर्जन के लिए 경찰 की सख्त तैयारी, शहर में फ्लैग मार्च

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार रात हाट रोड क्षेत्र से पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद पुलिस अधिकारी वाहनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार निगरानी करते नजर आए। दरअसल, शुक्रवार सुबह से गणेश विसर्जन जुलूस शुरू होंगे, जबकि रातभर झांकियों और अखाड़ों का कारवां शहर की सड़कों से गुजरेगा। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि उत्सव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

अम्बेडकरनगर के बरियावन बाजार में जेसीबी से मकान-दुकान ढहाने के मामले में 8 गिरफ्तार

Ambad, Maharashtra:बरियावन बाजार में रात के अंधेरे में दुकानों और मकानों को जेसीबी से ढहाए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तीन जेसीबी मशीनों को भी बरामद कर सीज कर दिया है, पुलिस के मुताबिक, कीमती जमीन पर कब्जे के लिए दबंगों ने इलाके में भय और आतंक का माहौल बनाया और जेसीबी से करीब एक दर्जन मकानों और दुकानों को ढहा दिया था, मामले में दो मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, बरियावन बाजार-किछौछा मार्ग पर रात के अंधेरे में 20/21सितंबर को बड़ी संख्या में लोग जेसीबी मशीनें लेकर पहुंचे थे, आरोप है कि करीब 50 से 60 दबंगों ने इलाके में दहशत का माहौल बनाते हुए दुकानों और मकानों में तोड़फोड़ की और कई निर्माणों को जेसीबी से ढहा दिया, घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर अकबरपुर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए अकबरपुर कोतवाली पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई तीन जेसीबी मशीने बरामद कर सीज की गई हैं, पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच और विवेचना में सामने आया है कि आरोपी पूर्व से संगठित गिरोह बनाकर गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगना के साथ मिलकर गरीब और कमजोर लोगों की कीमती जमीनों पर कब्जा करने के उद्देश्य से भय और आतंक का वातावरण पैदा करते थे, मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न गम्भीर धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है, बरियावन बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है, पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top