icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
AKAmit Kumar BhargavaFollow1 Feb 2025, 10:59 am

Mathura - शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया अभियान

Mathura, Uttar Pradesh:

मथुरा जनपद में बदहाल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर सीओ यातायात अनिल कुमार सिंह एवं यातायात प्रभारी सौर्य कुमार सिंह अपने दलबल के साथ शहर की सड़कों पर निकले. जहां बेतकरीब खड़े वाहनों के चालान किए तो वहीं कुछ वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लघंन ना करने की हिदायत दी, यातायात पुलिस का यह अभियान शहर के प्रमुख बाजार कृष्णा नगर में नजर आया. जहां भुतेश्वर तिराहे से लेकर अटल चौंक यानी गोवर्धन चौराहे तक चला. जहां यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों से लेकर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नर्मदा जल समझौते ने आपसी सहयोग से जल सुरक्षा के नए आयाम स्थापित किए

Jaipur, Rajasthan:धानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित सहमति, समन्वय, सहयोग और विश्वास से दशकों से लम्बित जल समझौतों ने लिया मूर्त रूप - केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार का लक्ष्य नर्मदा जल के बेहतर उपयोग से जलाभावग्रस्त क्षेत्रों को मिलेगी राहत अधिशेष नर्मदा जल भंडारण के लिए तैयार हो रही परियोजना रिपोर्ट - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण समीक्षा समिति की 15वीं बैठक का आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण वीसी के जरिये जुड़े। बैठक में नर्मदा जल समझौते की क्रियान्विति पर विस्तार से चर्चा हुई पिछले महीनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुए नर्मदा जल समझौते की क्रियान्विति की दिशा में राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तेजी से आगे बढ रहे हैं आपसी तालमेल और सदभाव को आगे बढाते हुए आज नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण समीक्षा समिति की अहम बैठक हुई केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वर्षों से लम्बित अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित हुए हैं। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति द्वारा 7 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समझौते को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति, समन्वय, सहयोग और विश्वास से दशकों पुराने जल समझौतों ने मूर्त रूप लिया है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 1979 के नर्मदा जल विवाद अधिकरण के अंतर्गत मानसून अवधि में उपलब्ध अधिशेष जल के उपयोग के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अधिशेष जल के भंडारण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। हमारा उद्देश्य मानसून के दौरान व्यर्थ बहने वाले अतिरिक्त पानी को संरक्षित कर प्रदेश के जलाभावग्रस्त क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार और पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर समन्वय से अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित हुए हैं। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता जैसे ऐतिहासिक समझौतों ने जलाभावग्रस्त क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद जगाई है। वहीं, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ने सहकारी संघवाद की भावना से नर्मदा परियोजना के अंतर्गत सराहनीय कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान ने नर्मदा नहर परियोजना के अंतर्गत जल दक्षता का अनूठा मॉडल स्थापित किया है। जालोर और बाड़मेर जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों तक इस परियोजना में सम्पूर्ण कमांड क्षेत्र में फव्वारा सिंचाई पद्धति को अनिवार्य करने की पहल की गई है। इस सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से पानी की छीजत नगण्य हुई है। साथ ही, 2.46 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड क्षेत्र में निर्धारित 40 प्रतिशत सिंचाई सघनता के लक्ष्य को कुशलतापूर्वक प्राप्त किया जा रहा है। किसानों की फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। यह पहल पूरे देश के लिए कुशल जल संरक्षण और उपयोग की उत्कृष्ट मिसाल है। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। राजस्थान जैसे मरुस्थलीय प्रदेश में जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि विकास, अर्थव्यवस्था, कृषि, पशुपालन और जनजीवन की जीवनरेखा है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में पेयजल और सिंचाई के लिए जल की सुनिश्चित उपलब्धता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों का सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समझौते से राजस्थान को उसके हिस्से से भी कहीं ज्यादा पानी मिलने के आसार हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कोशिशों से जालौर और बाड़मेर जिले के लिए आने वाले दिनों में इस बारे में और खुशखबरी आ सकती है
0
0
Report

जयपुर एयरपोर्ट टर्मिनल-1 में बम धमकी की मॉक ड्रिल, यात्रियों की निकासी की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर बम मिलने की सूचना के बाद हड़कम्प मच गया। तुंरत ही पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचना दी गई। CISF ने बचाव को लेरक प्रोसेज शुरू कर दिया। हालांकि यह सब कार्यवाही एक मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इसमें बम की धमकी मिलने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की तैयारियों को परखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान टर्मिनल परिसर में बम की धमकी मिलने जैसी स्थिति बनाई गई। इसके बाद निकासी प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल की जांच की गई। मॉक ड्रिल में CISF के साथ राजस्थान पुलिस, एटीएस, इमिग्रेशन, कस्टम्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एयरपोर्ट की टीमें, एयरलाइन प्रतिनिधि और अन्य संबंधित एजेंसियां शामिल हुईं। अभ्यास के दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई। संभावित विस्फोटक मिलने के बाद इसे थ्रेट कंटेनमेंट व्हीकल यानी TCV के जरिए एयरपोर्ट बिल्डिंग से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर निस्तारित किया गया। इस दौरान आपातकालीन संचार व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई।
0
0
Report

गुजरात दौरे पर हरियाणा ने MoU के जरिए 12000 करोड़ निवेश के संकेत दिए

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुजरात दौरे का पहला दिन हरियाणा सरकार ने लगभग 12000 करोड़ के MoU किए साइन डिफेंस टैक्सटाईल के क्षेत्र में साइन किया गया 5000 करोड़ का MoU टेक्निकल टैक्सटाइल के क्षेत्र में कंपनी 2000 करोड़ का करेंगी निवेश Waste to Energy के क्षेत्र में 4000 करोड़, औद्योगिक मशीनरी के क्षेत्र में 500 करोड़ का साइन हुआ MoU सौर ऊर्जा, कॉस्मेटिक निर्माण के क्षेत्र में हरियाणा में 400 करोड़ के निवेश पर बनी सहमति हरियाणा सरकार हर कदम पर निवेशकों और उद्यमियों के साथ- मुख्यमंत्री हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन है सरकार का लक्ष्य- मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ईज आफ़ डूइंग बिज़नेस की दिशा में बढ़ रही है आगे- मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री राव नरबीर भी साथ में रहे मौजूद
0
0
Report
Advertisement

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नवंबर में, सेस और अन्य प्रस्ताव पारित होंगे

Ranchi, Jharkhand:खनिज पर अधिकार के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र नवंबर में, विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाएगा...\n\nखनिज के सेस की उगाही के मसले पर हेमंत सरकार झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। लंबे समय के बाद मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इसपर निर्णय लिया गया।\n\n62 प्रस्ताव पर लगी मुहर\n\nउच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले छात्रों को इंटर्नशिप\n\nझारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत राजकीय कॉलेज में हेल्थ केयर यूनिट की स्थापना\n\nकार्मिक विभाग राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञों की नियुक्ति\n\nगृह विभाग राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे\n\nजल संसाधन विभाग हजारीबाग जिला के लुटिया जलाशय का पुनर्धार\n\nजल संसाधन विभाग उच्च न्यायालय के आदेश पारित के अनुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को पेंशन आगे लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में\n\nवित्त विभाग विदेश यात्रा हेतु सरकारी सेवकों को विदेश यात्राओं की अनुमति प्रदान\n\nवित्त विभाग झारखंड राजकोषीय अध्ययन संस्थान समिति अधिनियम 1860 के तहत एक साथ संस्था के रूप में झारखंड राज्य स्थापन\nझारखंड राज्य आयुष सेवा पदोन्नति सेवा शर्त की अनुमति\n\nवित्तीय वर्ष 26 27 एवं 27 28 राज्य योजना के तहत माध्यम से गोड्डा में नया पशु आहार कारखाना की स्थापना\n\nग्रामीण विकास विभाग नाबार्ड के अंतर्गत झारखंड जलछाजन योजना कल 28 परियोजना की स्वीकृति\n\nस्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना बाल विकास विभाग द्वारा 5 एकड़ भूमि स्थानांतरित करने की संबंध में खूंटी अचल में\n\nkस्तूरबा गांधी बालिका विकास विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त राशि एक अरब 28 करोड़ की स्वीकृति\n\nसार्वजनिक खाद्य उपभोक्ता मामले पीडीएस दुकान के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक व मशीन के संबंध में पीडीएस दुकानदारों को जोड़ने के संबंध में\n\nमयूराक्षी एवं दामोदर नदी झारखंड एवं बंगाल के बीच में सहमति\n\nपेयजल एवं स्वच्छता विभाग पेयजल की आपूर्ति के निदान को लेकर 263 प्रखंडों में 7,290 चपकालों की अनुमति।\n\npथ निर्माण विभाग गिरिडीह अंतर्गत कुल लंबाई 7 किलोमीटर पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरण\n\nमंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग बड़ी योजनाओं के लिए संशोधन\n\nराजस्व विभाग लातेहार जिला अंतर्गत विभिन्न प्लाटों में हिंडालको को लीज के लिए स्वीकृत\n\nस्वास्थ्य विभाग एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर 500 शय्या वाले अस्पताल के भवन निर्माण की योजना पाँच अरब 45 करोड रुपए की स्वीकृति\n\nचाईबासा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना\n\nवित्त विभाग उच्च एवं तकनीकी संविदा के आधार पर नियुक्ति के संबंध में\n\nराजस्व विभाग झारखण्ड राज्य अंतर्गत विभिन्न परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण पूरी व्यवस्था में प्रबंधन हेतु लैंड पोजीशन के संबंध में\n\nJCERT में सृजित पद के पुनर्गठन के संबंध में\n\n25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र*\n\nनगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड वेस्ट वाटर अमेंडमेंट के संबंध में\n\nनगर एवं आवास विभाग झारखंड नगर पालिका स्थानांतरण नियमावली गठन की स्वीकृति।\n\nश्रम विभाग झारखंड विधान मंडल द्वारा संशोधन विधेयक 2019 को वापस लेने के संबंध में।\n\n स्वास्थ्य विभाग राज्य विभाग के अंतर्गत सदर अस्पताल रांची में लैब की स्थापना\n\nमहिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग आंगनवाड़ी तहत पूर्व पोषाहार कार्यक्रम तथा किशोरी बालिकाओं के लिए न्यूट्रीशन\n\nऊर्जा विभाग राज्य के आदिवासी बहुल गांव में धरती बाबा उत्कर्ष अभियान
0
0
Report

झारखंड सरकार 62 प्रस्तावों पर मुहर, SIR दस्तावेज़ पर बहस और विधानसभा का स्पेशल सत्र 25-26 नवंबर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं, MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने SIR के तहत दस्तावेजों की मांग पर भी सवाल उठाए। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली को लेकर उन्होंने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। यह विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोनों ही विषय बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन पर सदन में विस्तार से चर्चा किए जाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से विशेष सत्र आहूत किया गया है。 SIR में दस्तावेजों की मांग पर सवाल..... एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दस्तावेजों की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SIR के तहत जितने कागजात मांगे जाएंगे, उतने दस्तावेज आप भी उपलब्ध नहीं करा सकते। वहीं एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही।हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि रैली में जेएमएम की तरफ से कौन शामिल होंगे बाइट.....हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने साइकिलोंनं को लेकर यह जानकारी दी कि विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। बाइट....इरफान अंसारी,आपदा मंत्री
0
0
Report

DRI की बड़ी कार्रवाई: बाराबंकी से विदेशी सोना जब्त, तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी के खिलाफ DRI की बड़ी कार्रवाई。 नेपाल के रास्ते भारत में लाया जा रहा था तस्करी का विदेशी सोना。 DRI ने बाराबंकी में 1.996 किलोग्राम विदेशी सोना किया जब्त。 तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार。 खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने की कार्रवाई。 दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही संदिग्ध कार को किया गया ट्रैक。 बाराबंकी में बस से उतारकर पकड़े गए दोनों आरोपी。 आरोपियों के सामान की तलाशी में बरामद हुआ विदेशी सोना。 सोने का शुद्ध वजन 1.996 किलोग्राम पाया गया。 बरामद सोने का अनुमानित मूल्य करीब 2.76 करोड़ रुपये。 सोने को नए जूतों के तलवों के नीचे छिपाकर रखा गया था。 तस्करी के सोने को छिपाने के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका。 DRI ने दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया。 विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज。 तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी DRI。 आगामी चुनावों को देखते हुए तस्करी के खिलाफ निगरानी बढ़ाई गई。 उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी पर DRI की पैनी नजर。 जनवरी 2026 से अब तक 10 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई。 DRI ने करीब 24 करोड़ रुपये मूल्य का 16.47 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया。 अब तक सोने की तस्करी के मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी, DRI का अभियान जारी。
0
0
Report
Advertisement

पंजाब विधानसभा के आख़िरी दिन मंत्री हरपाल सिंह चीमा का दावा: 7 प्रस्ताव पास

Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Harpal Singh Cheema (Punjab Cabinet Minister) on Last Day of Punjab Vidhan Sabha Session / Opposition’s Role / AAP-Congress MLA Clash / Law and Order and Drug Situation in Punjab चंडीगढ़ - पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा सत्र पर कहा, "विधानसभा का यह सत्र बहुत ही सफल रहा। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। पंजाब ने पूरे देश की खाद्य आपूर्ति में सबसे बड़ा योगदान दिया है। चाहे आप हरित क्रांति की बात करें, आज तक पंजाब ने बड़ा योगदान किया है लेकिन जब पंजाब में पानी की बात आती है तो उसे छीनने का बार-बार भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रयास किया... इसे लेकर हम प्रस्ताव लेकर आए हैं... इसके अलावा पिछले पांच साल में जो योजनाएं पंजाब सरकार लेकर आई है, इन सभी योजनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी, अकाली दल और भाजपा के लोग बार-बार कह रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे इनको बंद करेंगे... ये सारी योजनाएं हम जारी रखेंगे और बंद नहीं होने देंगे... आज कुल 7 प्रस्ताव विधानसभा में पास किए गए। कांग्रेस पार्टी ने सदन का बहिष्कार किया जबकि आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी..."
0
0
Report

पंचकूला कोर्ट के बाहर ड्राइवर ने सड़क जाम किया, वीडियो वायरल

Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेक्टर 1 स्थित कोर्ट परिसर के बाहर सरकारी ड्राइवर द्वारा बीच सड़क पर वाहन रोककर जाम लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे की हालत में था और सड़क पर झूमता हुआ दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार, सड़क के बीच वाहन खड़ा होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर के व्यवहार पर सवाल उठाए। घटना के वीडियो सामने आने के बाद police की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत नहीं मिलने के कारण ड्राइवर को छोड़ दिया गया। हालांकि, लोगों की ओर से लगाए गए नशे में होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट होना बाकी है कि ड्राइवर ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। सड़क पर जाम लगाने और कथित तौर पर नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में जांच के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस का पक्ष और वायरल वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं.
0
0
Report
Advertisement

फडणवीस ने Cabinet बैठक के बाद किसान राहत के लिए 1.5 लाख करोड़ मंजूर

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): CM DEVENDRA FADNAVIS HOLDS PC AFTER CABINET MEETING मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने किसानों की राहत के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। दिवाली के दौरान किसानों को राहत के तौर पर 5,000 रुपये मिलेंगे। दो दिनों में यह पैसा किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगा।" भीमाशंकर टॉरेंट प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा, "अगर हम कोयले से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ''पंप स्टोरेज'' ही इसका समाधान है। हम हर जगह पंप स्टोरेज नहीं बना सकते... अगर इसे सही ढंग से समझा जाए, तो यह बहुत उपयोगी है। कुछ लोगों को इससे दिकतें हैं, हम उनकी बात समझ सकते हैं, वे हमसे इस पर चर्चा भी कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के हित में है।" किसानों से कर्ज वसूली के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमने RBI से भी बात की है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किसानों से जबरन कर्ज वसूली को रोका जाना चाहिए।"
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी, 30 लाख का गांजा बरामद।

ADArvind DubeyFollow44m ago
Chopan, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF यूनिट मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आयशर कैन्टर से 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एटा निवासी वाहन चालक ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। काजू के छिलकों के बीच छिपाई गई थी गांजे की खेप पुलिस के मुताबिक, चुर्क मोड़ यात्री शेड, लोढ़ी के पास शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक आयशर कैन्टर को रोककर तलाशी ली। वाहन में काजू के छिलकों से भरे कट्टों के बीच तीन प्लास्टिक के कट्टों में गांजा छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान कुल 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल आयशर कैन्टर, एक मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। उड़ीसा से एटा पहुंचाई जानी थी गांजे की खेप पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था। गांजे की यह खेप उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी। आरोपी के मुताबिक, उड़ीसा के एक व्यक्ति ने गांजा लाने के लिए उसे आयशर कैन्टर उपलब्ध कराया था। इस काम के बदले उसे 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया गया था। ऑपरेशन शुद्धि के तहत संयुक्त टीम की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में ANTF यूनिट मेरठ, SOG सोनभद्र और थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस शामिल रही। मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ गांजे की खेप मंगाने वाले व्यक्ति और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report

पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के खिलाफ मुठभेड़; शाहिद अंसारी घायल, शमशाद अंसारी गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विधानसभा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गिरोह से जुड़े शूटर शाहिद अंसारी के पैर में गोली लगी। और एक अन्य अपराधी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के मुताबिक, शाहिद अंसारी कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। राजधानी में दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।मौके से पुलिस ने कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल, खोखे और एक हाई-स्पीड बाइक बरामद की है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और गोलीबारी की घटनाओं में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top