icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
AKAmit Kumar BhargavaFollow19 Jan 2025, 04:59 am

Mathura - ब्लॉक सभागार में भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण का कार्यक्रम किया गया

Mathura, Uttar Pradesh:

चौमुहां, ब्लॉक सभागार में भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण का कार्यक्रम किया गया . इससे पूर्व सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण सुना. इन्होंने घरौनी को लेकर सभी लाभार्थियों को जानकारी दी. नायाब तहसीलदार चंद्रिका प्रसाद यादव द्वारा नौगांव, सेनवा व भोगांव के करीब 60 किसानों को घरौनी वितरित की गई . उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी रिंकू सिंह राही के सहयोग से प्रतीकात्मक रूप से घरौनी का वितरण किया गया है.घरौनी मिलने के बाद लोगों को लोन संबंधी व अन्य विकास संबंधी कार्यों में सहूलियत मिलेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top