मथुरा- गैस सर्विस का फटा ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ बड़ा हादसा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान बगीची के पास आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया ,यहां एक गुरु गैस सर्विस सेंटर में रखे आक्सीजन सिलेंडरों में से एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति अभी भी घायल बताए जा रहे हैं घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना में 3 लोग घायल हुए थे जिनमें से 1 की मौत हो चुकी है घायलों में जीतू, दीपक, सतीश शामिल है
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
