icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
AKAmit Kumar BhargavaFollow18 Jan 2025, 03:17 am

Mathura - एस ओ जी और थाना गोवर्धन पुलिस ने एक साइबर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Mathura, Uttar Pradesh:

एसओजी टीम और थाना गोवर्धन पुलिस के साथ टटलू गैंग के शातिर बदमाश की हुई मुठभेड़.देवसेरस से गाठौली रोड पर टौंट बम्बा की पुलिया थाना गोवर्धन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी.बदमाश के कब्जे से असलाह कारतूस व भारी मात्रा में सिम कार्ड, बैंक पासबुक, चैक बुक, एटीएम कार्ड व मोबाइल, रुपये व नशीले पदार्थ तथा स्प्लेंडर मोटर साईकिल बरामद किये गए है.टटलू गैंग अधिकतर नौकर पेशा व व्यापारियों को टारगेट करते थे घायल शातिर बदमाश साहिल खान गांव नीमला थाना कैथवाडा जिला डींग राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, फाजिल्का पुलिस

Fazilka, Punjab:फाजिल्का पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के मुताबिक बाइक सवार तीन युवक पुलिस के काबू आए है । जिनसे पाकिस्तान से आए दो ड्रोन, 270 ग्राम हैरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी। मामले में आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि गांव सुखेरा बोदला से घुबाया कालेज की तरफ आरोपी बाईक पर सवार होकर आ रहे थे कि सीआईए फाजिल्का ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस के मुताबिक बरामद हुई हेरोइन करीब दस दिन पहले ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी । और ड्रोन भी पाकिस्तान से आए है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमेश सिंह उर्फ गग्गी निवासी गांव फत्तू वाला, लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी जोधा भैणी और बलविंदर सिंह उर्फ नीटी निवासी ढाणी माघ सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा नंबर 200, एनडीपीएस एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। वहीं आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज बताए गए हैं। मामले में जांच जारी है ।
0
0
Report

अनुराग ठाकुर हिमाचल दौरे में विपक्ष पर पलटवार; बच्चों के पोषण को प्राथमिकता

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर शहर के साथ लगते दुगनेहडी आंगनबाडी केन्द्र मंे पहुंच कर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर का पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा नेता नवीन शर्मा, नरेन्द्र अत्री, कमलेश परमार, भाजयमो के पदाधिकारी मौजूद रहे。 मुख्यमंत्री सुक्खू के मंडी जिला के बल्ह दौरे में दिए गए हिमाचल के सांसदों को कौवों की तरह कायं कायं करने के बयान पर सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ जुबान चलाने का हो गया हे और हम काम करते है। उन्हांेने कहा कि राज्य की सरकार क्या काम कर रही है केवल केन्द्र सरकार के द्वारा करवाए गए कामों के उदघाटन करने में जुटी है। उन्हेंाने कहा कि सडकों पर पैचवर्क करने के लिए पैसा तक कांग्रेस सरकार में नही है और आम जनता पर सैंस व टैक्स लगाने का काम केवल कांगेस सरकार ने किया है। कांग्रेस हिमाचल प्रभारी रजनी पटिल के केन्द्रीय चुनाव आयुक्त का हटाने के बयानों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीत नही पाती तो झूठे आरोप लगाने का काम करती है। उन्हांेने कहा कि एक रिपोर्ट के आधार पर अगर केन्द्रीय चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है । उन्हंोने क हा कि कांग्रेस के समय में बम फोडे जाते तो और पोलिंग बूथ पर कब्जा किया जाता रहा है। उन्हांेनेक हा कि चुनाव हार कर मुंह छिपाने के लिए कांग्रेस के पास यही रह गया है कि व्यवस्था पर सवाल खडे किए जाए। एशियन गैम्ज में गोल्ड मेडल जीतने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और हिमाचल की भी युवा खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्हेंोन कहा कि जब महिला टीम भारत लौटेगे उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के 25 सालों के सुशासन को देश भर में मनाया जा रहा है और देश भर के छोटे छोटे बच्चों को न्यूट्रीयन फूड देने का काम किया जा रहा है तो आंगनबाडी केन्द्रों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए मोदी सरकार ने काम किया है। उन्हंेोन कहा कि आंगनबाडी केन्द्र के कर्मियों को सम्मानित किया गया है और छोटे बच्चों को गिफट दिए गए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बच्चे कुपोषण का शिकार न होइसके लिए काम किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढियां स्वस्थ हो।
0
0
Report
Advertisement

आज दिल्ली में ठंडी हवाओं के साथ शाम को बारिश ने बदला मौसम

New Delhi, Delhi:आज सुबह से चली ठंडी तेज हवाएं, शाम होते ही झमाझम बारिश से बदला दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से चली ठंडी तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शाम के समय झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते मौसम और भी सुहाना हो गया। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को भी अचानक बदले मौसम का सामना करना पड़ा। शास्त्री पार्क के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी बारिश होने की सूचना है। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और शाम की बारिश ने इलाके के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास और बढ़ सकता है।
0
0
Report

बारिश ने सकरी नदी में बहाया प्रधानमंत्री आवास, वीडियो वायरल

Kawardha, Chhattisgarh:बारिश का कहर: सकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास, वीडियो वायरल कबीरधाम। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते सकरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अमरौड़ी गांव में नदी किनारे बना प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। मकान के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद परिवार ने पहले ही मकान खाली कर दिया था। आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। ग्रामीणों की सतर्कता से जनहानि टल गई। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद अब तक प्रशासन की ओर से मौका-मुआयना नहीं किया गया है। परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान करने की मांग की है।
0
0
Report

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा

Patna, Bihar:बिहार से इस वक्त की एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने डिग्री कॉलेजों में विभिन्न भाषाई विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में उर्दू, फारसी, अरबी, मैथिली और संस्कृत विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए अविलंब अधिसूचना जारी करने और बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इन विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने से संबंधित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा और उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जा सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में सीएम ने 924 करोड़ के 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शनिवार को दौरा हुआ। तय कार्यक्रम से करीब पौने दो घंटे की देरी से मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे दशहरा मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री दीपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर में पारंपरिक आदिवासी गैर नृत्य के जरिए उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पहुंचे, जहां गौतमेश्वर महादेव की प्रतिमा, मांडना कला और तीर-कमान भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने उदयपुर संभाग में 924 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 1452 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 256 करोड़ रुपये से अधिक के 423 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 668 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 1029 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। सड़क, ग्रामीण विकास, बिजली, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनजातीय क्षेत्र से जुड़े कार्यों को इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत पानी को बताते हुए राम जल सेतु-ईआरसीपी, यमुना जल समझौते, नर्मदा जल परियोजना और माही बांध योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि माही बांध योजना के तहत डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के लिए पेयजल और सिंचाई के पानी पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य, ग्रामीण क्षेत्रों में अटल ज्ञान केंद्रों के निर्माण, जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के लिए शिक्षा व कौशल विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ की जनजातीय संस्कृति, थेवा कला और मालवा, मेवाड़ व बागड़ के सांस्कृतिक संगम का उल्लेख किया। राजीविका से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को सरकारी संस्थानों की खरीद व्यवस्था से जोड़ने की पहल की जानकारी भी दी। उन्होंने जनजातीय विद्यार्थियों की सहायता राशि बढ़ाने और किसानों को मिनीकिट वितरण सहित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री महाविद्यालय के ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जनसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी राजनीतिक आरोप लगाए और अपनी सरकार की विकास योजनाओं को जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री के दौरे में धार्मिक आस्था, जनजातीय संस्कृति और विकास योजनाएं प्रमुख रूप से केंद्र में रहीं।
0
0
Report

तारानगर के हॉस्टल में 15 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या, शिक्षक प्रताड़ना के आरोप

Churu, Rajasthan:तारानगर, चूरू के निजी हॉस्टल में शनिवार सुबह 15 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. छात्र का शव कमरे में मिला. सूचना मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया. मृतक छात्र तरुण पुत्र नोपाराम मेघवाल, दलूसर-भनीपुरा निवासी, न्यू टैगोर स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता था और गुरुदेव हॉस्टल में रह रहा था. डीएसपी रोहित सांखला समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. सुसाइड नोट मिला है. मृतक के पिता ने बताया कि शिक्षक मुकेश पूनिया छात्र को प्रताड़ित करता था; परिवार की मांग है कि प्रताड़ित करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो और परिवार को न्याय मिले. डीएसपी ने कहा आत्महत्या सामने आई है; परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी. एक व्यक्ति को डिटेन किए जाने की जानकारी है और सुसाइड नोट समेत साक्ष्यों की जांच हो रही है. घटना के बाद हॉस्टल और आसपास लोग जमा हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के कारण और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सके.
0
0
Report
Advertisement

सीकर SKGMC में MBBS 2026 बैच के लिए एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन मीटिंग

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर SKGMC में 2026 MBBS बैच के लिए एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन मीटिंग आयोजित एंटी-रैगिंग पोस्टर का हुआ उद्घाटन, विद्यार्थियों को नियमों और सजा के प्रावधानों की दी जानकारी SKGMC में रैगिंग को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति, शिकायत मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई एंटी-रैगिंग नोडल अधिकारी डॉ. शीबा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, किसी भी घटना की तत्काल सूचना देने की अपील एंकर सीकर के श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज में 26 सितंबर 2026 को एमबीबीएस 2026 बैच के लिए एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन मीटिंग आयोजित की गई। कॉलेज काउंसिल हॉल में आयोजित इस बैठक में एंटी-रैगिंग पोस्टर का भी उद्घाटन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने की।बैठक में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रियंका अमन, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राम रतन यादव, डॉ. योगेश झरवाल, डिप्टी एसपी राकेश धाकड़, डॉ. संजू सैनी, डॉ. गिरधारी सिंह, एंटी-रैगिंग नोडल अधिकारी डॉ. इंदिरा वर्मा, डॉ. अलका कुमारी, डॉ. ममता मीणा, डॉ. पवन कुलहरी, डॉ. विकास चौधरी, डॉ. दर्शन शेखावत, डॉ. जी.एल. शर्मा और श्री आर.एल. गोदारा सहित कॉलेज के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक में जूनियर और सीनियर बैच के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग से जुड़े नियमों, संभावित पेनल्टी और सजा के प्रावधानों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि रैगिंग केवल verbal abuse, teasing या शारीरिक नुकसान पहुंचाने तक सीमित नहीं है। फ्रेशर से जबरन पैसे लेना, financial extortion करना, उसकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम करवाना या ऐसा कोई व्यवहार जिससे विद्यार्थी को मानसिक या शारीरिक नुकसान पहुंचे, रैगिंग के दायरे में आता है।कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि SKGMC में रैगिंग को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एंटी-रैगिंग स्क्वाड, काउंसलिंग कमेटी, इंक्वायरी कमेटी और मेंटरिंग कमेटी सहित विभिन्न समितियों की भूमिका के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन के सहयोग से निजी पीजी और हॉस्टल में रहने वाले नवप्रवेशित विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा नियमित पेट्रोलिंग को लेकर भी चर्चा हुई।एंटी-रैगिंग नोडल अधिकारी डॉ. शीबा सेठी गौतम ने बताया कि 2026 MBBS बैच के एडमिशन शुरू होने के साथ ही नए विद्यार्थियों को रैगिंग से सुरक्षा और इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहली ओरिएंटेशन मीटिंग आयोजित की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी तरह की रैगिंग या असहज स्थिति का सामना होने पर बिना डर के तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और कॉलेज में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण बनाए रखा जा सके。 बाइट डॉ शीबा नोडल ऑफिसर एंटी रैगिंग फोर्स श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज सीकर
0
0
Report

फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने घर घुसकर करोड़ रुपए लूटे

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने घर घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद धौज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में रखी थी रकम जानकरी के अनुसार फतेहपुर तगा निवासी अब्दुल करीम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह पूर्व सरपंच असरद के भाई बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि उन्हें शनिवार को जमीन की कुछ रजिस्ट्रियां करानी थीं। इसके लिए उन्होंने घर में बड़ी रकम रखी हुई थी। यह रकम उनके द्वारा बेची गई जमीन से प्राप्त हुई थी। इसी नकदी को बदमाशों ने निशाना बनाया। रात ढाई बजे घर में घुसे बदमाश पुलिस सूत्रों के मुताबिक रात करीब ढाई बजे करीब पांच हथियारबंद बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने अब्दुल करीम को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें बंधक बनाकर रखा। इसके बाद घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। करीब एक करोड़ ₹500000 की लूट रुपये की लूट की सूचना प्रारम्भिक जानकारी में घर से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूटे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घर में इतनी बड़ी रकम कब और किस तरह लाई गई थी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य वारदात की सूचना मिलते ही धौज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घर से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस कई एंगल से कर रही जांच धौज थाना प्रभारी अनिल कुमार कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की संख्या, उनके पास मौजूद हथियार और वारदात के तरीके को लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच kar रही है कि बदमाशों को घर में इतनी बड़ी रकम रखे होने की जानकारी कैसे मिली। फिलहाल पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。
0
0
Report

यमुना नदी में डूबे विमल: विवेक सुरक्षित बचा, खोज जारी

Shamli, Uttar Pradesh:कैरोनाह नहीं... कैराना कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा के रहने वाले परिवार के साथ यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे 11वीं कक्षा के छात्र विमल और उसके नौ वर्षीय चचेरे भाई विवेक गहरे पानी में डूब गए। घटना के दौरान विवेक को किनारे पर मौजूद एक व्यक्ति ने बचा लिया, जबकि विमल का सुराग नहीं मिला। निजी गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन ऑक्सीजन खत्म होने के कारण अभियान रोका गया। विमल मूल रूप से ग्राम मंसापुरा, अलीगंज, बरेली के निवासी हैं और वर्तमान में पानीपत कैंप में रहते हैं। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर यमुना में स्नान करते समय विमल और विवेक गहरे पानी की ओर गए थे। जुनेद पुत्र जब्बार ने विवेक को बचा लिया। गोताखोर साजिद और टीम ने तलाश की, पर सफलता नहीं मिली। ऑक्सीजन व्यवस्था के लिए टीम पानीपत से रवाना हुई। पुलिस पीड़ित परिवारों की मदद में लगी है। विमल 11वीं कक्षा का छात्र है; पिता नरदेव पानीपत में रिक्शा चलाते हैं। परिवार और विवेक के माता-पिता मौके पर मौजूद थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ का खतरा बढ़ा: वाल्मीकिनगर गंडक बराज से पानी डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां तीन दिन से भारी बारिश का कारण बाढ़ का खतरा फिर एक बार मंडराने लगा है वाल्मीकिनगर गंडक बराज के नेपाल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश हुई है जिससे वाल्मीकिनगर गंडक बराज से अभी तक तीन लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है आशंका है देर रात्रि तक चार क्यूसेक पानी गंडक बराज से डिस्चार्ज होने की संभावना है गंडक बाराज से तीन लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने पर जल संसाधन विभाग जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को निचले इलाके में तैनात किया गया है तटबंधों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी की जा रही है बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर को देख बैरिया में तटबंधों का निरीक्षण किया गया है बैरिया का पीड़ी रिंगबांध और चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया गया है जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी निरीक्षण में मौजूद रहे निचले इलाके और दियारे में इलाके में लोगों को ऊंचे स्थानों पर आने की अपील की जा रही है।
0
0
Report

जोधपुर के पार्षद 10 दिन की बाड़ाबंदी से बाहर, विकास की राह साफ

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम महापौर चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों को करीब 10 दिन चली बाड़ाबंदी से आजाद कर दिया। 14 सितम्बर से लगातार अलग-अलग स्थानों पर रखे गए पार्षदों ने मतदान के बाद राहत की सांस ली और अपने परिवारों के बीच लौटे। भाजपा पार्षदों से जी मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने बाड़ाबंदी को लेकर कहा कि इसे बाड़ाबंदी नहीं, बल्कि भाजपा का प्रशिक्षण शिविर कहा जाना चाहिए। पार्षदों ने बताया कि इन 10 दिनों में उन्हें मतदान की प्रक्रिया और वोट किस तरह करना है, इसकी जानकारी दी गई। सभी पार्षद एकजुट रहे और इस दौरान खूब आनंद भी लिया। हालांकि मोबाइल फोन से दूरी जरूर रही, लेकिन अब उन्हें मोबाइल वापस मिल गए हैं और परिवार से मिलने का मौका भी मिला है। पार्षदों ने इसे लेकर खुशी जताई। महापौर ने कहा कि सभी पार्षद इन 10 दिनों में एकजुट रहे और साथ में समय बिताया। अब चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनका पूरा ध्यान जोधपुर के विकास पर रहेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, इसलिए शहर में सफाई और रोशनी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए कल सुबह से ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top