281001
Mathura - पुलिस और स्वाट टीम के साथ दो शातिर बदमाशों की हुई मुठभेड़
Mathura, Uttar Pradesh:बाबा देवराह घाट के पास पुलिस के साथ जंगल में हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल हुए है. शातिर बदमाशों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा , 315 बोर मय ,02 जिंदा व 03 खोखा कारतूस , 315 बोर व 01 अवैध पिस्टल, एक बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की गई है. घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है. अभय निवासी सुख धाम गैस्ट हाउस, सोहम आश्रम के पास और भूरा उर्फ उपदेश निवासी चैतन्य विहार फेज 2, थाना वृंदावन के बताये जा रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस में बिजली कटौती पर वायरल वीडियो से विभाग की लापरवाही उजागर
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में बिजली कटौती का हाल इस कदर है कि एक वायरल वीडियो में बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी वायरल वीडियो एक सालों का बताया जा रहा है जहां बिजली कटौती से परेशान एक सालों मलिक ने अनोखा तरीका याद किया है दुकानदार बैटरी के एक बल्ब को मुंह में लगाकर ग्राहक की सेविंग करता हुआ दिखाई दे रहा है वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है वही यह वायरल वीडियो बिजली विभाग की पोल खुल रहा है साथ ही शहर में किस कदर बिजली की कटौती हो रही है यह की बानगी भी वायरल वीडियो में बखूबी बयां हो रही है आप खुद वीडियो को देखिए और बताइए कि आखिर बिजली विभाग की लापरवाही से बचने के लिए यह तरीका कैसा है0
0
Report
बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ ने छुट्टी रोस्टर पर हंगामा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ ने छुट्टी के रोस्टर पर हंगामा कर दिया। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। नर्सिंग स्टॉफ का आरोप है कि उन्हें न तो EL मिलती है, न CL और न ही मेडिकल लीव। महीने में सिर्फ 4 छुट्टियां मिलती हैं। कर्मचारी आपस में सहयोग कर छुट्टियां एडजस्ट करते थे, लेकिन अब उस पर भी आपत्ति जताई जा रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज की प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिव्या वर्मा का कहना है कि कर्मचारियों को महीने में 4 दिन का अवकाश दिया जाता है। कर्मचारी चाहते हैं कि यह 4 दिन की छुट्टी उनके हिसाब से तय हो, लेकिन वह संभव नहीं है जिससे आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ में और ज्यादा नाराजगी पैदा हो गई। तो वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय मिश्रा का कहना है कि धरनारत आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ से वार्ता कर समस्या का समाधान निकल गया है और धरनारत लोग समाधान से संतुष्ट हैं और धरना समाप्त कर दिया गया। बाइट : डॉ दिव्या वर्मा (प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल चिकित्सालय ) बाईट : आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ0
0
Report
कासगंज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कई मजदूर घायल
Noida, Uttar Pradesh:KASGANJ (UP): FIRE BREAKS OUT AT FIRECRACKER FACTORY IN NAGARIA AREA, SEVERAL WORKERS INJURED. OM PRAKASH SINGH (SUPERINTENDENT OF POLICE, KASGANJ). पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग0
0
Report
Advertisement
आंधी तूफान से 30 जगहें प्रभावित, छह घंटे में बिजली बहाल
Udaipur, Rajasthan:आंधी तूफान से 30 जगहों पर बिजली लाइन पर गिरे पेड़ चरमराई व्यवस्था. विद्युत विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज़ 6 घंटे में की बहाल. झल्लारा तहसील इलाके में आंधी तूफान चलने से बिगड़े हालात. बिजली गुल होने से ग्रामीणों को झेलनी पड़ी परेशानी बहाल होने के बाद ली राहत. कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण भाट के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने चलाया अभियान. हवा के कारण करीब 100 से अधिक गांवों में आपूर्ति हुई थी बाधित.0
0
Report
पानी निकास को लेकर दबंग परिजनों ने बच्ची सहित दो को पीट कर घायल किया
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में पानी निकास को लेकर दबंग परिजनों ने अपने ही परिवार की एक बच्ची सहित दो लोगों को लाठी डंडों से हमला करके घायल कर दिया। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। राम रईस पुत्र मनसुख, सोबरन पुत्र आसाराम और करिश्मा 10 वर्ष पुत्री राम रईस पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला करके लहूलुहान किया है। सोवरन ने बताया जदुबीर और सुनील से निकास को लेकर उसकी बातचीत हो गई । बातचीत ज्यादा बढ़ जाने पर दोनों ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया।0
0
Report
रिसाली में पांच दिवसीय चित्रकला-रंगोली कार्यशाला संपन्न, 75 बच्चों ने लिया प्रशिक्षण 5-Day Painting-
Durg, Chhattisgarh:भिलाई के रिसाली में योग लंगर समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय चित्रकला एवं रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. एस.पी. शर्मा व अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी की उपस्थिति में 75 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया। सुविख्यात चित्रकार हरिसेन, अखिलेश वर्मा व श्रुति राठी ने बच्चों को विभिन्न कलाओं का ज्ञान दिया। समापन पर प्रशिक्षकों को बस्तर आर्ट व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समिति प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करती है।0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ के समर कैंप से आने वाले चैंपियन तैयार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को बहरोड़ में सांसद खेल उत्सव-समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का आह्वान किया। राठौड़ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के प्रयासों में अपनी मिट्टी और समाज के प्रति समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन के पीछे दूरदर्शी सोच और कड़ी मेहनत होती है। इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने भूपेंद्र यादव और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि समर कैंप में अंतरराष्ट्रीय कोच, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षक तथा नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विशेषज्ञ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। दस दिवसीय कैंप में खेल कौशल के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स, फिजियोथेरेपी और स्पोर्ट्स साइकोलॉजी जैसे विषयों की भी जानकारी दी जाएगी। कर्नल राठौड़ ने कहा कि आज के युवाओं के पास पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे में उन्हें इनका पूरा लाभ उठाते हुए अपने साथियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खेल उत्सव भविष्य के चैंपियन तैयार करने का अभियान है।0
0
Report
एसीबी ने रिश्वत लेते शाखा प्रबंधक संदीपा बोहरा को रंगे हाथ पकड़ा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ के कर्मचारी राज्य बीमा निगम की शाखा प्रबंधक संदीपा बोहरा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। स्पेशल यूनिट एएसपी राजीव जोशी ने बताया कि शाखा प्रबंधक बोहरा ने हिंदुस्तान जिंक चंदेरिया में कार्यरत एल एंड टी के कर्मचारियों के मेडिकल बिल और मेडिकल लिव की भुगतान राशि पास करने के एवरेज में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत मिलने पर पहले सत्यापन किया गया और आज एसीबी ने संदीपा बोहरा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप कर लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी बोहरा कर्मचारियों के बिलों को पास करने की एवज में 40 हजार की रिश्वत ले चुकी थी। एसीबी टीम मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
अजमेर के कलेक्ट्रेट भवन उद्घाटन से पहले शीट्स टूटने से बड़ा हादसा टला
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में बिगड़े मौसम के मिजाज ने भले ही तेज गर्मी से लोगों को राहत दी हो लेकिन कहीं ना कहीं सरकारी व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी.. कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित भवन उद्घाटन होने से पूर्व ही चर्चाओं के दायरे में आ गया..नई बिल्डिंग पर लगी कॉर्नर शीट्स अचानक तेज आवाज के साथ जमीदोज हो गई.. गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी नहीं था वरना किसी बड़े हादसे को टालना संभव नहीं होता .. इस हालात का जायजा दिया हमारे संवाददाता कौशल जैन ने।0
0
Report
Advertisement
पाली में अंधड़ के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित, कटौती से लोगों को परेशानियाँ
Pali, Rajasthan:पाली में अंधड़ ने फिर दिखाए तेवर, तेज हवा के साथ बारिश के छीटे भी हुए शुरू, कल रात भी अनेको पेड़, बिजली पोल एवं टीन शेड हुए क्षतिग्रस्त, ऐसे में आज भी बिजली गुल के साथ आमजन की परेशानियों से जुड़ी होगी रात, फिलहाल बिजली विभाग ने भी एहतियात के तौर पर कई स्थानों पर की कटौती ।0
0
Report
मांडला के पास विशाल सड़क हादसा: 2-3 की मौत, कई घायल
Jodhpur, Rajasthan:मंडला के निकट बड़ा सड़क हादसा। कार व बस के बीच हुई भिड़ंत। हादसे में दो से तीन जनों की मौके पर हुई मौत। हादसा के बाद वाहनों के उड़े परखच्चे। दो से तीन जनें गंभीर रूप से हुए घायल। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 हिसार पेट्रोल पंप के पास की घटना। घायलों को लाया गया देचू अस्पताल। मौत के शव रखवाए गए देचू उप जिला अस्पताल की शव मोर्चरी में।0
0
Report
आबूरोड के राजकीय कॉलेज के बाहर ABVP के 32 सूत्रीय मांगों पर धरना जारी
Sirohi, Rajasthan:आबूरोड के राजकीय महाविद्यालय आबूरोड के बाहर 32 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मांगों के समाधान तक धरना जारी रखने की बात कही गई है。0
0
Report
Advertisement
कूनो के चीते ने बारैठा रेंज में मूवमेंट, केजीपी-3 की निगरानी तेज
Noida, Uttar Pradesh:बयाना(भरतपुर) मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बारैठा रेंज में पहुंचा चीता, बारैठा वन्यजीव अभ्यारण्य में देखा केजीपी-3 चीता का मूवमेंट, चीता का मूवमेंट मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में मची हलचल, बारैठा रेंजर जितेंद्र कुमार ने लोगों से की सतर्कता बरतने की अपील, साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने केजीपी-3 चीता की वन क्षेत्र में बढ़ाई निगरानी0
0
Report
ABHISHEK BANERJEE Belle Vue Clinic पहुंचे; अस्पताल में हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE REACHES BELLE VUE CLINIC /VISUALS doctor monitoring says hospital में लोगो ने हंगामा BJP शर्मनाक है डॉक्टर अभिषेक को देख रहे हैं, आज लोकतंत्र का काला दिन है।0
0
Report
बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा में मुस्लिम-हिन्दू भाईचारे की मिसाल, गांवों में मेहमाननवाजी
Nuh, Haryana:बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा。 नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल के गांव बिछौर और नीमका गांव से होकर गुजर रही बृज 84 कोस परिक्रमा यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां एक ओर हिन्दू समाज के लोग श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग में जुटे हुए हैं, वहीं मुस्लिम समाज ने भी श्रद्धालुओं के लिए अपने दिल और घरों के दरवाजे खोल दिए हैं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रात के समय गांवों में ठहरने की सुविधा दी जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुस्लिम परिवारों के घरों में विश्राम कर रहे हैं। उनके लिए पीने के पानी, स्नान और भोजन तक की व्यवस्था की जा रही है। खास बात यह है कि श्रद्धालु बिना किसी झिझक और रोक-टोक के गांव के घरों में जाकर आराम कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण उन्हें मेहमानों की तरह सम्मान देकर सेवा कर रहे हैं। बता दें कि जिले का गांव नीमका और बिछोर बृज के गांव हैं। यहां से तीन साल बाद बृज की यात्रा निकलती है। लोगों का कहना है कि इंसानियत और भाईचारा सबसे बड़ा धर्म है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालु उनके लिए अतिथि समान हैं और उनकी सेवा करना सौभाग्य की बात है। दोनों गांवों में आपसी प्रेम और सद्भाव का माहौल देखने को मिल रहा है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है। जगह-जगह आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
