icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड: दून पुस्तक महोत्सव 4–12 अप्रैल का शुभारंभ, धामी ने उद्घाटन किया

Dehradun, Uttarakhand:शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देहरादून में दून पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया गया है, जो 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का आज शुभारंभ किया साथ ही महोत्सव में अपनी प्रतिभा को निखार रहे बच्चों से भी मुख्यमंत्री मिले और बच्चों को पुस्तक भी भेंट करी। आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री का धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव को लेकर कहा कि ये महोत्सव साहित्य प्रेमियों, भाषा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है। साथ ही हमारी भावी पीढ़ियों की पुस्तक के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए भी ये महोत्सव बड़ा महत्व रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि आज a i का दौर है लेकिन पुस्तक के प्रति हमारी आने वाली पीढ़ी जो कर्णधार है उसकी रुचि बनी रहे इसके लिए भी हमें प्रयास करते रहना चाहिए।
0
0
Report

पुरानी तहसील बनी “सीवर तालाब”, स्वच्छता मिशन की जमीनी हकीकत उजागर

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव की पुरानी तहसील परिसर में गंदे सीवर का पानी भरने से हालात बदतर हो गए हैं। चारों ओर फैली दुर्गंध और गंदगी ने स्वच्छता मिशन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। सरकार द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम और नगर पालिकाओं का गठन किया गया है, लेकिन जमीनी स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। तहसील परिसर का नजारा ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो यह कोई कटरी क्षेत्र हो, जहां बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी परिसर में आबकारी विभाग, मोटर दुर्घटना विभाग, बिजली विभाग और चकबंदी विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्गंध और गंदगी के बीच काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनका कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। अब सवाल यह उठता है कि जब सरकारी दफ्तरों का यह हाल है, तो आम जनता को कैसी सुविधाएं मिल रही होंगी? प्रशासन कब जागेगा और इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा, यह देखना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

एस बी जे इंटरकालेज बिसावर में आरओ व सड़क निमार्ण का किया लोकार्पण

Samarpan SinghSamarpan SinghFollow2m ago
Bisawar, Uttar Pradesh:एस बी जे इंटर कॉलेज बिसावर में विकास कार्यों का लोकार्पण, छात्रों को मिला इंटर लॉकिंग सड़क एवं आर ओ का लाभ। बिसावर। एसबीजे इंटर कॉलेज, बिसावर में प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया विधायक सादाबाद एवं भाजपा नेता ग्राम प्रधान जगवेन्द्र चौधरी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन तथा छात्रों के लिए आरओ (RO) सिस्टम का शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा अपने निजी खर्च से कॉलेज परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्रों एवं स्टाफ को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ सिस्टम स्थापित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वच्छ एवं फिल्टर किया हुआ पानी उपलब्ध कराना है, जिससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। आरओ सिस्टम एकमतेज फाउंडेशन के संस्थापक चौधरी तेजवीर सिंह के द्वारा स्थापित किया गया। वहीं, भाजपा नेता जगवेंद्र चौधरी एवं प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग तक लगभग 70 मीटर तथा विधायक सादाबाद द्वारा सड़क से पुरानी बिल्डिंग तक लगभग 160 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह आचार्य (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा) ने की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार अमौरिया, माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह चौधरी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य—राजेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, जसवीर सिंह, सुधीर चौधरी, सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामचरण सिंह ने किया कॉलेज के शिक्षक योगवीर सिंह तथा इस दौरान प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. भेद प्रकाश सिंह (हाथरसी) द्वारा बनाए गए छवि-चित्र अतिथियों को भेंट किए गए, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रबंधक रामेश्वर सिंह चौधरी व हेमंत कुमार प्रधानाचार्य एस बी जे इंटर कॉलेज बिसावर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर श्यामवीर सिंह चौधरी, गिरेंद्र सिंह, उदल सिंह, सुनील कुमार वर्मा, सत्येंद्र सिंह चाहर, महाराज सिंह भगौर, हरेंद्र सिंह चाहर एवं रमेश कुमार सोलंकी सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में गैस सिलेंडर की उपलब्धता सामान्य, DSO ने कालाबाजारी रोकने के लिए उठाए कदम बताये

Kota, Rajasthan:कोटा में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं,डीएसओ कार्तिकेय मीणा ने स्थिति बताई सामान्य, कालाबाजारी करने वालों पर नहीं दिखाई दे रही कार्रवाई, घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपभोग पर भी अधिकारी सुस्त, कोटा शहर में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला रसद विभाग ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) कार्तिकेय मीणा ने स्पष्ट किया कि कोटा में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खासतौर पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए ही हो और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएसओ ने यह भी बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी पूरी तरह सुचारू है। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि व्यवसाय प्रभावित न हों। जिला रसद विभाग के अनुसार, कोटा में गैस आपूर्ति व्यवस्था संतुलित है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं。
0
0
Report

अलवर में बाइक चोरों का आतंक बढ़ा: मंदिर के बाहर महंत की बाइक चोरी

Alwar, Rajasthan:अलवर में बाइक चोरों का बढ़ता आतंक, मंदिर के बाहर से महंत की बाइक चोरी अलवर शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के हसन खा मेवात नगर से सामने आया है, जहां एक मंदिर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, मंदिर के महंत रविकांत अपनी बाइक पार्क के बाहर खड़ी कर मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक का ताला तोड़ा और वाहन लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद महंत रविकांत ने शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोर पहले इलाके की रेकी करते हैं और फिर मौका मिलते ही ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। लगातार बढ़ती इन घटनाओं से साफ है कि बाइक चोरों में पुलिस का खौफ कम होता नजर आ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र, ब्राउनशुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र, ब्राउनशुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि मांडवा रोड पर टाइगर हिल क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से प्लास्टिक थैली में भरा ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसका वजन करने पर 7.70 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश निवासी नवाडेरा और सफात शेख निवासी नवाडेरा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओमप्रकाश हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 12 मामले दर्ज हैं। वहीं सफात शेख के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की सामग्री खरीदकर खुद सेवन करने के साथ अन्य लोगों को बेचते थे。
0
0
Report

सीकर के नवनियुक्त कलेक्टर आशीष मोदी ने पदभार ग्रहण कर लिया

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नव नियुक्त जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी) भावना शर्मा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका माला पहनकर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि जिले की विभिन्न समस्याओं का समाधान प्रशासन, कर्मचारियों और आमजन के समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत और पारदर्शी बन सके। नवनियुक्त कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार की जो भी स्कीम से उनका बेनिफिट हर आदमी को मिले। साथ ही जो भी लोगों की समस्या है उसका क्विकली और रेस्पॉन्सिव सॉल्यूशन हो। जो सभी ऑफिसर्स के साथ मिलकर टीमवर्क से ही पॉसिबल है। मोदी ने कहा कि सीकर एजुकेशन सिटी है। बड़ी संख्या में यहां पर दूसरे जिलों और राज्यों से स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आते हैं। जब बच्चों का तैयारी का फेज होता है उस वक्त कई बार उन्हें इमोशनल स्ट्रेस होता है। जिस तरह का सपोर्ट उन्हें चाहिए होता है वह नहीं मिल पाता। उस स्ट्रेस को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। जिससे कि यहां पर रहने वाले बच्चे और ज्यादा बेहतर पढ़ाई कर सकें। क्योंकि यदि वह डिस्ट्रेस रहेंगे तो और ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर सकेंगे। कलेक्टर ने कहा कि मैं खुद भी इस प्रक्रिया से गुजर चुका हूं। ऐसे में मेरे खुद के एक्सपीरियंस और इस तरह की कंडीशन से गुजर चुके लोगों के साथ मिलकर बच्चों को एक अच्छा माहौल देने का प्रयास करेंगे। बढ़ते नशे और ट्रैफिक की समस्या पर बोलते हुए कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि इस तरह की समस्या एजुकेशन सिटी में अक्सर देखी जाती है। नशे की प्रवृत्ति को दूर करने के लिए टीम के साथ प्लानिंग करके उसका इम्प्लीमेंट किया जाएगा। सरकार भी इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए फोकस के साथ काम कर रही है।
0
0
Report

रायपुर के सुवास गांव के पास चलती बस से गिरकर महिला की मौत

Jhalawar, Rajasthan:रायपुर(झlakावाड़) जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सुवास गांव के पास आज दोपहर एक चलती हुई बस से नीचे कूदने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती सोयत थाना क्षेत्र की दातियाखेड़ी निवासी मांगीबाई रायपुर के भूमाणा तिराहे से वापस उसके गांव जाने के लिए बस में बैठी थी। उसी दौरान सुवास गांव के पास चलती हुई बस के दरवाजे में से नीचे कूद गई। जिससे वह बस के टायर के नीचे आ गई। महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। रीड़कोर मेगा हाईवे की एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने शव को रायपुर चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की तफ्तीश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में 5 करोड़ की हेरोइन पकड़ी; दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - 5 करोड़ की हेरोइन को पुलिस ने पकड़ा - पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर को भी किया गिरफ्तार - कसया पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - 2.505 किलो अवैध हेरोइन बरामद - अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये - 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त - बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - अफीम से खुद बनाते थे हेरोइन - तस्कर ऊंचे दामों पर करते थे सप्लाई - NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने केस किया दर्ज - पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी - पुलिस अब पूरे नेटवर्क के foward और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी
0
0
Report

जयपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों पर बुलडोज़र चालाया, 4 बीघा ध्वस्त

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई जयसिंहपुरा खोर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र खसरा नंबर 1830, 1831 की जमीन पर कार्रवाई सांवरिया धाम 4 बीघा और पूजा विहार 4 बीघा कॉलोनियां ध्वस्त बिना स्वीकृति काटे गए प्लॉट और सड़कें तोड़ी गईं प्रवर्तन शाखा, पुलिस जाप्ता और तकनीकी टीम रही मौके पर मौजूद जेसीबी से अवैध निर्माण और विकास कार्य हटाए गए मास्टर प्लान के खिलाफ विकसित हो रही थीं कॉलोनियां जेडीए का अभियान जारी, आगे भी होगी सख्त कार्रवाई निवेशकों को चेतावनी: अवैध कॉलोनियों से रहें सावधान
0
0
Report

पनियरा के रजौड़ा कला में अज्ञात कारणों से लगी आग लगभग 15 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow8m ago
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा रजौड़ा कला मे शनिवार की दोपहर में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि पछुआ हवा की वजह से वह और विकराल रूप ले लिया आग की सूचना मिलते ही आसपास के सभी ग्रामीण बाल्टियों में पानी भर भर के और पेड़ों की टहनियों के सहारे आग को बुझाने में लग गए ग्रामीणों ने जान पर खेल कर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया हालांकि तब तक आग की चिंगारी समय माता के मंदिर के पास स्थित नीम के पेड़ की सूखे डाल मे आग पकड़ चुकी थी ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़कर सुखी डाल पर पानी डालकर आग को बुझाया हालांकि सूचना पर पहुंची पनियरा पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी ह। वहीं आग लगने से मिश्री सिंह, गुलाब गुप्ता, शैलेश मद्धेशिया नारायन सिंह, राजेश्वर मल्ल,विदेशी पासवान, देवी प्रसाद सहित तमाम किसानों की लगभग 15 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top