Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261201

श्री गणेश जी की भव्य विसर्जन यात्रा संपन्न

Sept 06, 2025 11:06:11
Biswan, Uttar Pradesh
बिसवां (सीतापुर)। 21वें श्री गणेश महोत्सव का समापन शनिवार को भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के भव्य विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। विसर्जन यात्रा स्थानीय शीतला देवी मंदिर परिषद से प्रारम्भ होकर सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, बड़ा चौराहा, मंगहरहिया बाजार, सेठगंज मार्ग से होते हुए शीतला सहायक नहर पुल तक पहुँची। श्रद्धालुओं के जयकारों “गणपति बप्पा मोरिया” से गूंजते माहौल में भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बड़े चौराहे पर पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने उत्सव में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर आयोजक मंडल के प्रवीण श्रीवास्तव, सनी गुप्ता, अनिरुद्ध रस्तोगी, पियूष मौर्य, रमाकांत मौर्य, मनोज वर्मा, संदीप रस्तोगी, प्रशांत गुप्ता, नरेश कनोजिया, राजू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे
5
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Sept 06, 2025 14:38:57
Bettiah, Bihar:
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संतघाट महावीर नगर वार्ड नंबर-3 में आज 6सितंबर शनिवार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 9 बजे एक घर के पीछे खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान तद्वानंदपुर कांही टोला वार्ड नंबर-2 निवासी विक्रम पटेल के पुत्र 30 वर्षीय भोला कुमार के रूप में हुई है।
1
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:31:38
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:
झाँसी लहचूरा थाना क्षेत्र के लहचूरा बांध में गणेश विसर्जन के दौरान दो सगे भाई बांध में डूब गए। एक को तो सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन दूसरा अब भी लापता है। पिछले तीन घंटे से पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुई हैं।विसर्जन के बाद दोनों भाई नहाने के लिए पानी में उतरे लेकिन गहराई अधिक होने से डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू किया और सेवक को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपू पानी की तेज धार में बह गया।
0
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:30:13
Nirsa, Jharkhand:
निरसा के मुग्मा एरिया अधीनस्थ राजपुरा ओसीपी में जनता मजदूर संघ के बैनर तले एक नया कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें राजपुरा ओसीपी में अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सचिव नंदलाल नोनिया के साथ अन्य लोगों को भी कार्यभार सोपा गया। सभी ने एक सुर में अपने दायित्वों को निभाने के बात कहें।जनता मजदूर संघ ECL मुग्मा एरिया के सचिव और असंगठित अध्यक्ष मनोज सिंह का लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया साथ ही साथ लोगों ने आभार जाते हुए कहा जनता मजदूर संघ कुंती गुट में मनोज सिंह के आने से यूनियन में मजबूती एवं वर्कों में ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, ललन पांडे, विजय राय, दीपू सिंह, सूरज चौहान,दीपक चौहान, बापीदास, विश्वनाथ बाउरी के साथ यूनियन के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Sept 06, 2025 14:08:53
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी प्रेमनगर नगरा बाजार से निकली यह गणपति विसर्जन यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई। आपने जो जानकारी दी है,यह गणपति विसर्जन यात्रा थी। लोगों ने अपने घरों में स्थापित गणपति महाराज को विदा किया। यह विदाई का पल बहुत ही भावुक और उत्साह भरा था, जहाँ "गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाए गए। यात्रा में ढोल, गाड़ियां, और डीजे की धुन पर गणपति के गीत बज रहे थे।
4
comment0
Report
Sept 06, 2025 13:47:55
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाँसी बारावफात इस्लामी इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है, क्योंकि इसी दिन हज़रत मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस अवसर पर नबी-ए-करीम की सीरत (जीवन-चरित्र) को याद किया जाता है साथ ही उनकी दया, सहिष्णुता, ईमानदारी और न्यायप्रियता को अपनाने का संकल्प लेते हैं। बारा वफ़ात हमें यह संदेश देता है कि हम अपने जीवन में इंसानियत, भाईचारा, सत्य और करुणा के मूल्यों को स्थापित करें और समाज में शांति फैलायें। इस अवसर पर कई स्थानों पर जुलूस का आयोजन किया जाता है जलसे में बाढ़ पंजाब पीड़ितों के लिए सभी लोगों ने दुआएं मांगी गईं।तथा उलमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला नबी के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया तथा विभिन्न कमेटियों द्वारा सामूहिक रूप से 12वीं शरीफ ईद मिलादुन्नबी जलसा का आयोजन किया गया l
0
comment0
Report
SSandeep
Sept 06, 2025 13:27:44
Deoria, Uttar Pradesh:
देवरिया जनपद में यूरिया खाद को लेकर समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि देवरिया जनपद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का गृह जनपद है लेकिन यहां पर भी खाद की बड़े पैमाने पर किल्लत चल रही है जिस किसान परेशान हो रहा है और खाद नहीं मिलने से धान की फसल चौपट होने के आसार हैं।इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने सर पर प्रतीकात्मक यूरिया खाद रखकर प्रदर्शन किया।
2
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:21:31
Dhuri, Punjab:
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸੋਮੋ ਯੂਨੀਅਨ ਧੂਰੀ ਦੀ ਹੋਈ ਚੋਣ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸਰਵ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹੜਾ ਕਾਰਨ ਸੁਮੋ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਆਂਨ ਨੂੰ ਕਰਨਾ ਪੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਭਾਰੀ ਮੂਸਕਲਾ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ....... ਗਡੀਆਂ ਦੀਆਂ ਨਹੀ ਭਰੀਆ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਬੈਕ ਕਿਸਤਾ ..... ਸੁਮੋ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਆਂਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕਿਸਤਾ ਅੱਗੇ ਕਰਨ ਦੀ ਅਤੇਬਿਆਜ ਮੁਆਫ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ........... ਧੂਰੀ ਦੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਮੋ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਇੱਕ ਚੋਣ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸੋਮੋ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਕਈ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣੇ ਗਏ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਹਾਰ ਪਾ ਕੇ ਨਿਗਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ .
3
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:20:14
Heriajam, Jharkhand:
धनबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चम्पाई सोरेन धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि बहुत जल्द जीएसटी में राहत मिलेगी। जो 22 सितंबर देश की जनता को मिलने जा रही है। किचेन की सारी खाद सामग्री को जीएसटी मुक्त कर दी गई है, पेय सामग्री को जीएसटी मुक्त कर दिया गया है, कई कृषि वस्तुओं को जीएसटी मुक्त किया गया है, जबकि 12 या 18 प्रतिशत वाले वस्तुओं में पर टैक्स घटकर 5 प्रतिशत हो गया। बाकी वस्तुओं पर 18 प्रतिशत टैक्स रहेगा। जबकि लग्जरी वस्तुओं पर टैक्स 40 प्रतिशत रहेगा।
2
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:19:58
Biswan, Uttar Pradesh:
बिसवां सीतापुर। इलाके के ग्राम पंचायत उलरा के मजरा चमरपुरवा में शनिवार को तालाब में डूबकर दो नवयुवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मानपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम निवासी अयोध्या का पुत्र मोहित (23) तालाब में सिंघाड़े की फसल पर दवा छिड़कने के लिए नाव लेकर गया था। नाव गहराई में जाकर डूब गई और मोहित पानी में समा गया। शोर सुनकर गांव का ही अरुण (20) उसे बचाने के लिए कूद पड़ा, लेकिन मोहित ने उसका पैर पकड़ लिया जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मोहित की शादी हो चुकी थी और वह दो बच्चों का पिता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।
2
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:10:28
Bhataha, Bihar:
मझौलिया थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें एक युवती घर से लापता होकर अपने प्रेमी के साथ चली गई,परिजनों की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है,इसी बीच युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जिसमें उसने अपने प्रेमी के साथ शादी करने का दावा किया है,लड़की ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रह रही है और किसी के दबाव में नहीं है,लड़की ने वीडियो बनाकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
0
comment0
Report
Sept 06, 2025 12:08:03
Dhuri, Punjab:
ਪੈ ਰਹੀ ਲਗਾਤਾਰ ਬਾਰਸ਼ ਕਾਰਨ ਸਦਰ ਬਜਾਰ ਧੂਰੀਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰੇਸਾਨ ... ਸਦਰ ਬਜਾਰ ਦੇ ਦੁਕਾਦਾਰਾ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾ ਵਿੱਚ ਬਾਰਸ਼ ਦਾ ਪਾਣੀ ਜਾਣ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਸਮਾਨ ਖਰਾਬ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਸ਼ਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਬਜਾਰ ਚ ਨਾ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਵਪਾਰੀਆ ਚ ਪਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਵੱਲੋ ਮੀਟਿਗਾ ਕਰਕੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿਤੇ ਪੰਜਾਬ ਚ ਲੋਕਾ ਤੇ ਹੜਾ ਦੀ ਪਾਰ ਪਈ ਹੇ ਉਥੇ ਹੀ ਇਹਨਾ ਬਾਰਸ਼ਾ ਕਾਰਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵਪਾਰੀਆ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਮੂਸਕਲਾ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਉ ਕਿ ਭਾਰੀ ਬਾਰਸ਼ਾ ਕਾਰਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦੀਆ ਦੁਕਾਨਾ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਜਾਣ ਨਾਲ ਦੁਕਾਦਾਰਾ ਦਾ ਸਮਾਨ ਕਪੜਾ, ਰਾਸ਼ਨ
3
comment0
Report
Sept 06, 2025 11:33:20
Jhansi, Uttar Pradesh:
आज मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर-भिंड रेल खंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 47 प्रकरण दर्ज किए गए एवं रेलवे राजस्व में ₹13,605/- की वसूली की गई। इस अभियान का पर्यवेक्षण सहायक वाणिज्य प्रबंधक/ग्वालियर श्री आर.के. वर्मा एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री रूपसिंह मीणा द्वारा किया गया। चेकिंग स्टाफ में धर्मराज मीणा एवं निरपाल जाटव सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी स्टाफ भी मौजूद रहा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें तथा उचित श्रेणी का टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें।
1
comment0
Report
Sept 06, 2025 10:15:24
Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी पर्वाधिराज पर्युषण दसलक्षण पर्व के अंतिम दसवें दिन "उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म" की आराधना की गई। नगर के समस्त जैन मन्दिरों में प्रातःकाल से सायंकाल तक जयकारे गूंजते रहे। धोती दुपट्टा पहने श्रावक भगवान का अभिषेक शांतिधारा करते नजर आए। पूजन पाठ के अर्घ्य सुनाई दिए। भगवान की पूजा - विधान, स्तुति, आरती करते हुए श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। ऐसा लगा कि जैसे आध्यात्मिक भक्ति का सैलाब आया हो। इस अवसर पर प्रातःकाल की बेला में मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 के आगे निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ में मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में पार्श्वनाथ भगवान के मस्तक पर शांतिधारा करने का सौभाग्य चातुर्मास समिति के मुख्य सलाहकार डॉ राजीव जैन, उपाध्यक्ष कमलेश जैन (जैन हैन्डलूम) को प्राप्त हुआ।
4
comment0
Report
Sept 06, 2025 09:11:54
Jhansi, Uttar Pradesh:
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर एग्जाम स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए PET परीक्षार्थी सभी परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन से आगे के लिए पहुंचाया गया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी पेपर देने के लिए आए हुए दूर-दूर से परीक्षार्थी ने अपने एग्जाम सेंटर के लिए पहुंचाया गया जीआरपी आरपीएफ की हेल्प सेंटर भी बनाया गया है रेलवे स्टेशन झांसी
5
comment0
Report
Advertisement
Back to top