Back
पत्नी को दूसरी शादी से रोकने परिवार संग पहुंचा पति,पत्नी नए पति के साथ कार में बैठकर हुई फरार
Shamli, Uttar Pradesh
शामली - उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया।जब एक पति अपनी पत्नी को दूसरी शादी से रोकने के लिए विवाह समारोह में ही पहुंच गया।जहा उस वक्त विदाई की रस्म चल रही थी।इसी बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई।जिसमे दूल्हे का पिता बुरी तरह लहूलुहान हो गया।जहा हंगामे और धक्कामुक्की की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।वही अपने पुराने पति को देखकर भी उसकी पत्नी नहीं रुकी और अपने नए पति के साथ कार में बैठकर नौ दो ग्यारह हो गई।पीड़ित पति का आरोप है अभी उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उसकी पत्नी का बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना असंवैधानिक है।वही पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि मेरठ निवासी अजय पुनिया अपने घायल पिता सहित अन्य कई परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंचा।जहा उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका विवाह करीब छः वर्ष पूर्व जिला मुजफ्फरनगर के गांव फुगाना निवासी युवती के साथ हुआ था और उन दोनों की एक लड़की भी है।आरोप है कि युवक की पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था।जहा उक्त विवाद के चलते पिछले समय से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी।जिसके संबंध में उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है और अभी तक उनका तलाक़ नहीं हुआ है।आरोप है इसके बावजूद भी मंगलवार को शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलभद्र मंदिर वाली गली में विवाह समारोह था।जिसकी सूचना कही से महिला के पुराने पति को मिल गई और वह अपने माता पिता और बहनों आदि परिजनों के साथ मौके पर जा पहुंचा।बताया जा रहा है कि जिस समय युवक मौके पर पहुंचा तो विदाई की रस्म चल रही थी और दुल्हन अपने नए पति के साथ विदा हो रही थी।इतना सब होते देख जब महिला के पुराने पति ने अपने परिजनों के साथ कार को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट हो गई।जिसमे युवक का पिता बुरी तरह लहूलुहान हो गया।जिसे गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है।वही हंगामे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।वही घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 19:00:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 19:00:140
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:45:190
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 11, 2026 18:32:400
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:190
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:32:020
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 11, 2026 18:31:370
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 18:31:180
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 18:31:010
Report