Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275103

खसरा-रुबेला पर वार: स्कूलों में चलेगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान

Feb 13, 2026 02:29:25
Rekwardih, Uttar Pradesh
प्रदेश में खसरा और रुबेला से बचाव के लिए 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक अतिरिक्त डोज दी जाएगी। जनपद के सभी सरकारी स्कूलों और मदरसों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक सत्र के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों को टीका लगवाकर इस अभियान को सफल बनाएं।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MSManish Singh
Feb 13, 2026 05:35:03
Mumbai, Maharashtra:जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप कल रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने पैर में घटना के पास लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जुम्माद्दीन के 50 वर्षीय पुत्र शौकत अली हैं। इधर, शौकत अली ने बताया कि वह गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव अपने ससुराल आए हुए हैं।कल रात जब वह पैदल गजराजगंज फ्लाई ओवरब्रिज से अपने ससुराल जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आए और बोलने लगे की मारो-मारो। इसके बाद उनके साथ मारपीट की और गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी तरफ जख्मी शौकत अली ने उक्त लड़कों से किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। वहीं गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा ने बताया कि जख्मी पैदल जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश द्वारा पहले उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद गोली मार दी गई। हालांकि गोली किस कारण मारी गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 13, 2026 05:34:45
Noida, Uttar Pradesh:सुशांत गोल्फ सिटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, गोमती नगर व चिनहट में 02 अवैध निर्माण सील\n\nलखनऊ विकास प्राधिकरण ने सुशांत गोल्फ सिटी में अभियान चलाकर लगभग 20 बीघा में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। \n\nवहीं गोमती नगर और चिनहट में 02 अवैध निर्माण सील किये गये। \n\n सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम-बक्कास, शेखनापुर एवं चिलौला में अभियान चलाया गया। इस दौरान विशाल भारद्वाज, संजय मौर्या, आशुतोष दीक्षित, कप्तान सिंह, सूबेदार सिंह व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की गयी 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, शिव राज व अन्य द्वारा ग्राम-बक्कास की दुर्गा ग्रीन कालोनी में लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गोमती नगर के विपुल खण्ड में स्वाती एवं अंशुल गुप्ता द्वारा 288 वर्गमीटर और कैलाश चन्द्र अग्रवाल द्वारा चिनहट के मल्हौर में लगभग 500 वर्गमीटर के भूखण्ड पर किये जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 13, 2026 05:34:14
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 13, 2026 05:34:01
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और इसी कड़ी में गांजा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक गुलाम खान थैले में गांजा रखकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत का भी आकलन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है कि गांजा सप्लाई करने वाले कौन लोग है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार संचालित हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 13, 2026 05:33:09
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कलेक्ट्रेट परिसर में रहने वाले लंगूर मटरू के साथ अटखेलियां करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो किसानों के धरने के दौरान का बताया जा रहा है। दरअसल, किसानों का ज्ञापन लेने के लिए डीएम अस्मिता लाल कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। इसी दौरान वहाँ मौजूद लंगूर मटरू उनके पास आ गया और शरारतें करने लगा। लंगूर को देखकर डीएम भी जमीन पर बैठ गईं और उसके साथ खेलती व दुलार करती नजर आईं। वीडियो में लंगूर भी डीएम के साथ पूरी सहजता से खेलता दिखाई दे रहा है। डीएम बागपत के इस डाउन-टू-अर्थ अंदाज और पशु प्रेम को लोग खूब सराह रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके व्यवहार की तारीफ करते नहीं थक रहे और वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि डीएम अस्मिता लाल का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है। उनके कार्यकाल में बागपत में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनवाया गया है। इसके साथ ही पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसलों की भी व्यवस्था कराई गई है। वे समय-समय पर पशु कल्याण और सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। एक बार फिर उनका यह वीडियो सामने आने के बाद आमजन के बीच उनकी संवेदनशीलता और मानवीय सोच की जमकर सराहना हो रही है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 13, 2026 05:32:53
Datia, Madhya Pradesh:काम करने वाली महिला ही निकली चोर, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा दतिया के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई 17 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी सुधीर सिकरवार के घर से करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई गई है, अलमारी से चोरी हो गए थे। घटना के समय सुधीर सिकरवार अपनी मां को देखने ग्वालियर गए हुए थे और घर की देखरेख के लिए काम करने वाली महिला को छोड़ गए थे। शाम को लौटने के बाद 10 फरवरी को जब वे दिल्ली जाने की तैयारी में अलमारी में रखे जेवरात देखने पहुंचे तो वे अपने स्थान पर नहीं मिले। इसके बाद फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और घर में काम करने वाली महिला पर संदेह व्यक्त किया गया। मामले में थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 331(4) एवं 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी का खुलासा कर लिया। पुलिस ने चोरी गए लगभग 100 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 17 लाख रुपये है, बरामद कर लिए हैं तथा आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है。 बाइट एडिशनल एसपी सुनील कुमार शिवहरे
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Feb 13, 2026 05:32:12
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव के कोकोड़ी गांव में देर रात मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में घुसकर ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा. विरोध का कारण मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से निकलने वाले केमिकल युक्त अपशिष्ट वेस्ट मटेरियल खेत पर लगी फैसल बर्बाद होने लगी और लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की बात कही जा रही थी जिसका लगातार विरोध ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा था. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में खड़ी कार और ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में तोड़फोड़. पुलिस को भी दौड़ाया वीडियो फोटो तक नहीं लेने दिया जा रहा आक्रोशित ग्रामीण सभी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. कोण्डागांव कोकोड़ी ग्राम पर स्थित मक्का प्रोसेसिंग प्लांट पर अचानक तनाव का माहौल बन गया बीती रात 8 बजे से ग्रामीण हाथों में डंडा लिए मक्का प्लांट पर घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी मौके पर पुलिस बल पहुंचा मगर उन्हें भी दौड़ाया गया. हाथों में डंडा लिए महिलाएं पुरुष सभी प्लांट के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं मीडिया को भी अंदर जाने से रोका जा रहा है डंडा लेकर दौड़ाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, कोण्डागांव एसपी, एसडीएम समेत तमाम आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 05:30:19
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में बैंककर्मियों की हुंकार सरकार को आर पार की चेतावनी मजदूर विरोधी श्रम वापस लो केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए चारों लेबर कोड सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी आम हड़ताल के तहत मथुरा में बैंककर्मियों का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला होली गेट स्थित सिंडिकेट बैंक मुख्य शाखा पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिक अधिकारों पर कुठाराघात किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन मथुरा इकाई जिला मंत्री ने कहा कि चारों लेबर कोड मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा युद्ध हैं यह कानून नहीं बल्कि दशकों के संघर्ष त्याग और बलिदान पर प्रहार हैं 8 घंटे कार्यदिवस नौकरी की सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा और ट्रेड यूनियन के अधिकारों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है उन्होंने दो टूक कहा कि बैंककर्मी अपने अधिकारों की बलि नहीं चढ़ने देंगे और हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देंगे उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर कर रही है और देश की आर्थिक रीढ सार्वजनिक बैंको को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है यह केवल कर्मचारियों का प्रश्न नहीं बल्कि देश की आर्थिक संप्रभुता और आम जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा का मुद्दा है यदि मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन और अधिक व्यापक उग्र और निर्णायक रूप लेगा यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन मथुरा इकाई के अधिकारियों ने कहा कि यह संघर्ष समझौते का नहीं अधिकारों की पुनर्स्थापना का है हम झुकेंगे नहीं रुकेंगे नहीं अधिकार लेकर रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कमजोर करना देश की आत्मनिर्भरता पर सीधा हमला है बैंककर्मी निजीकरण की हर कोशिश का सड़क से संसद तक विरोध करेंगे लेबर कोड के माध्यम से 8 घंटे कार्यदिवस ओवरटाइम अधिकार और सामूहिक सौदेबाजी की ताकत को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है जिसे मजदूर वर्ग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा सरकार की नीतियां कॉरपोरेट मुनाफाखोरी को बढ़ावा देती हैं और कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ करती हैं यह संघर्ष केवल वेतन का नहीं बल्कि सम्मान सुरक्षा और अस्तित्व का है यदि सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं लीं तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया जाएगा
0
comment0
Report
NSNeeraj Sharma
Feb 13, 2026 05:30:18
New Delhi, Delhi:शाहबाद डेरी के बीच बाज़ार में सनसनी: लड़की पर हमला,बाइक में लगाई आग,SHO शाहबाद डेरी ने दिखाई मुस्तैदी मौके से आरोपी गिरफ्तार किया राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बीच बाज़ार एक सिरफिरे युवक ने एक लड़की पर हमला कर दिया बताया जा रहा है कि आरोपी युवक काफी समय से लड़की का पीछा कर रहा था लड़की द्वारा साफ़ मना करने के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया हमले के बाद आरोपी ने पास खड़ी एक मोटरसाइकाइल में आग लगा दी, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 13, 2026 05:20:09
Ujjain, Madhya Pradesh:लहसुन की फसल बचाने को लेकर तार फेंसिंग में छोड़ करंट। करंट लगने से 11 साल के मासूम की हुई मौत। परिजनों ने चार घंटे तक बच्चों की खोज की। पवासा थाना पुलिस ने किसान के खिलाफ़ गैर इरादा हत्या का केस दर्ज किया। उज्जैन के पिपला बिछा गांव में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिछाए गए करंट वाले तारों ने एक 11 वर्षीय मासूम की जान ले ली। कक्षा 6 का छात्र अरकान शाह गुरुवार सुबह खेलते समय खेत के पास गया था, जहाँ लहसुन की फसल की सुरक्षा के लिए किसान बाबू परमार ने अवैध रूप से फेंसिंग में करंट छोड़ रखा था। घंटों तलाश के बाद मासूम का झुलसा हुआ शव खेत में मिला, जिसके हाथ में उसका खिलौना अब भी मौजूद था। पंवासा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किसान को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 13, 2026 05:19:56
Ujjain, Madhya Pradesh:बिरलाग्राम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार उज्जैन / नागदा नागदा में शादी से लौट रहे मां-बेटे पर हमला, 6 लाख की लूट का खुलासा बिरलाग्राम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बिरलाग्राम क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाशों ने चाकू और लोहे के पाइप से हमला कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरा माल बरामद कर लिया है। घटना 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। फरियादी राहुल गुर्जर (24), निवासी ग्राम गिंदवानिया, अपनी माता पन्नाबाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। खुरमुडी रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और पन्नाबाई के पहने लगभग 1.7 किलो चांदी के आभूषण—कंदोरा, आंवले, कड़े—साथ ही एक सोने की मुर्की और राहुल का वीवो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना बिरलाग्राम में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। टीम ने फरियादी से विस्तृत पूछताछ, संभावित मार्गों की पड़ताल, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुनियोजित कार्रवाई की। सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने ग्राम घिनोदा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर لیا। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पिता जानकीलाल मोंगिया (25) और घनश्याम पिता जानकीलाल मोंगिया (30), निवासी खेरवास जिला धार, तथा गणेश उर्फ गणपत पिता दशरथ मोंगिया (40), निवासी मंदसौर शामिल हैं। दिनेश और घनश्याम सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार घनश्याम पर 11 और दिनेश पर 9 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, सोने की मुर्की, वीवो मोबाइल, लोहे का पाइप, चाकू और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भाटपचलाना क्षेत्र में किराये से रहकर शराब सेवन के बाद सुनसान रास्तों पर गहने पहने लोगों को निशाना बनाते थे। मोटरसाइकिल से पीछा कर लोहे के पाइप से हमला कर गिराते और हथियारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित वारदातوں के संबंध में पूछताछ कर रही है। उज्जैन पुलिस ने नागरिकों से सुनसान मार्गों पर सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। बाइट -
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 13, 2026 05:19:37
Bagaha, Bihar:ADJ 4 मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने सेशन ट्रायल नंबर 119/2018 में अहम फैसला सुनाते हुए चर्चित दहेज हत्या मामले के पांचों आरोपितों को बरी कर दिया है। सेमरा थाना कांड संख्या 98/17 से संबंधित यह पूरा मामला है जिसमें अदालत ने माला देवी, कौशल्या देवी, लालबाबू साह, सुरेंद्र साह और जयप्रकाश साह को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है वहीं उनके जमानत बंधपत्र मुक्त करने का भी कोर्ट द्वारा आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि 7 अगस्त 2017 की रात नव विवाहिता पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। लिहाजा घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया और मामला जिला एवं सत्र न्यायालय में चला। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 8 गवाहों को पेश किया गया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से 2 गवाहों की गवाही कराई गई। अभियोजन पक्ष का आरोप था कि विवाहिता को दहेज के एवज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा था। आरोप के मुताबिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों द्वारा उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। इस मामले में बचाव पक्ष के वरिश अधिवक्ता कामरान अजीज ने अदालत में दलील दिया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को प्रमाणित करने के लिए ठोस और प्रत्यक्ष साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका है लिहाजा उनके मुवक्किल को रिहा किया जाये। न्याय को लेकर सुर्खियों में बगहा ADJ 4 मानवेन्द्र मिश्र की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और कोर्ट में उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन के बाद अदालत ने पाया कि दहेज की मांग और मृत्यु के बीच सीधा संबंध साबित नहीं हो सका है। यहीं वजह है कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि केवल सामान्य आरोपों के आधार पर दहेज हत्या का दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता है लिहाजा दहेज़ हत्या के सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी किया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top