Back
मथुरा में बैंककर्मियों की हुंकार सरकार को आर पार की चेतावनी मजदूर विरोधी श्रम वापस लो
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा में बैंककर्मियों की हुंकार सरकार को आर पार की चेतावनी मजदूर विरोधी श्रम वापस लो
केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए चारों लेबर कोड सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी आम हड़ताल के तहत मथुरा में बैंककर्मियों का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला होली गेट स्थित सिंडिकेट बैंक मुख्य शाखा पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिक अधिकारों पर कुठाराघात किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन मथुरा इकाई जिला मंत्री ने कहा कि चारों लेबर कोड मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा युद्ध हैं यह कानून नहीं बल्कि दशकों के संघर्ष त्याग और बलिदान पर प्रहार हैं 8 घंटे कार्यदिवस नौकरी की सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा और ट्रेड यूनियन के अधिकारों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है उन्होंने दो टूक कहा कि बैंककर्मी अपने अधिकारों की बलि नहीं चढ़ने देंगे और हर अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देंगे उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर कर रही है और देश की आर्थिक रीढ सार्वजनिक बैंको को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है यह केवल कर्मचारियों का प्रश्न नहीं बल्कि देश की आर्थिक संप्रभुता और आम जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा का मुद्दा है यदि मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन और अधिक व्यापक उग्र और निर्णायक रूप लेगा यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन मथुरा इकाई के अधिकारियों ने कहा कि यह संघर्ष समझौते का नहीं अधिकारों की पुनर्स्थापना का है हम झुकेंगे नहीं रुकेंगे नहीं अधिकार लेकर रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कमजोर करना देश की आत्मनिर्भरता पर सीधा हमला है बैंककर्मी निजीकरण की हर कोशिश का सड़क से संसद तक विरोध करेंगे लेबर कोड के माध्यम से 8 घंटे कार्यदिवस ओवरटाइम अधिकार और सामूहिक सौदेबाजी की ताकत को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है जिसे मजदूर वर्ग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा सरकार की नीतियां कॉरपोरेट मुनाफाखोरी को बढ़ावा देती हैं और कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ करती हैं यह संघर्ष केवल वेतन का नहीं बल्कि सम्मान सुरक्षा और अस्तित्व का है यदि सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं लीं तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया जाएगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YMYadvendra Munnu
FollowFeb 13, 2026 04:06:340
Report
VCVikash Choudhary
FollowFeb 13, 2026 04:06:150
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 04:05:570
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 13, 2026 04:04:510
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 13, 2026 04:04:290
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 13, 2026 04:03:300
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 13, 2026 04:03:120
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 04:02:290
Report
PDPradyut Das
FollowFeb 13, 2026 04:02:130
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 13, 2026 04:01:460
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 13, 2026 04:01:220
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 04:01:100
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 13, 2026 04:00:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 13, 2026 04:00:420
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 13, 2026 04:00:270
Report