Back
नागदा लूट केस: तीन शातिर गिरफ्तार, मां-बेटे पर हमला का खुलासा
ASANIMESH SINGH
Feb 13, 2026 05:19:56
Ujjain, Madhya Pradesh
बिरलाग्राम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन / नागदा
नागदा में शादी से लौट रहे मां-बेटे पर हमला, 6 लाख की लूट का खुलासा
बिरलाग्राम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बिरलाग्राम क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाशों ने चाकू और लोहे के पाइप से हमला कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरा माल बरामद कर लिया है।
घटना 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। फरियादी राहुल गुर्जर (24), निवासी ग्राम गिंदवानिया, अपनी माता पन्नाबाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। खुरमुडी रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और पन्नाबाई के पहने लगभग 1.7 किलो चांदी के आभूषण—कंदोरा, आंवले, कड़े—साथ ही एक सोने की मुर्की और राहुल का वीवो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
मामले में थाना बिरलाग्राम में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। टीम ने फरियादी से विस्तृत पूछताछ, संभावित मार्गों की पड़ताल, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सुनियोजित कार्रवाई की।
सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने ग्राम घिनोदा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर لیا। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पिता जानकीलाल मोंगिया (25) और घनश्याम पिता जानकीलाल मोंगिया (30), निवासी खेरवास जिला धार, तथा गणेश उर्फ गणपत पिता दशरथ मोंगिया (40), निवासी मंदसौर शामिल हैं। दिनेश और घनश्याम सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार घनश्याम पर 11 और दिनेश पर 9 आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।
आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, सोने की मुर्की, वीवो मोबाइल, लोहे का पाइप, चाकू और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भाटपचलाना क्षेत्र में किराये से रहकर शराब सेवन के बाद सुनसान रास्तों पर गहने पहने लोगों को निशाना बनाते थे। मोटरसाइकिल से पीछा कर लोहे के पाइप से हमला कर गिराते और हथियारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित वारदातوں के संबंध में पूछताछ कर रही है। उज्जैन पुलिस ने नागरिकों से सुनसान मार्गों पर सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
बाइट -
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPushpender Kumar
FollowFeb 13, 2026 06:32:550
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 13, 2026 06:32:35Noida, Uttar Pradesh:बजट सत्र पर योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप की प्रतिक्रिया। वन्देमातरम को लेकर जारी केंद्र के निर्देश पर भी दी प्रतिक्रिया, केंद्र के निर्णय को सराहा।
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 13, 2026 06:32:180
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 13, 2026 06:31:580
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 13, 2026 06:31:340
Report
VCVikash Choudhary
FollowFeb 13, 2026 06:31:250
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 06:31:16Noida, Uttar Pradesh:इमरान मसूद कांग्रेस सांसद मै खड़ा हो जाऊंगा लेकिन गाऊंगा नहीं।
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 06:31:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 06:30:500
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 13, 2026 06:30:350
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 13, 2026 06:30:170
Report
SBShowket Beigh
FollowFeb 13, 2026 06:30:080
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 06:18:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 06:18:180
Report