Back
बागपत की डीएम अस्मिता लाल का लंगूर मटरू के साथ खेलता वीडियो वायरल
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 13, 2026 05:33:09
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कलेक्ट्रेट परिसर में रहने वाले लंगूर मटरू के साथ अटखेलियां करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो किसानों के धरने के दौरान का बताया जा रहा है।
दरअसल, किसानों का ज्ञापन लेने के लिए डीएम अस्मिता लाल कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। इसी दौरान वहाँ मौजूद लंगूर मटरू उनके पास आ गया और शरारतें करने लगा। लंगूर को देखकर डीएम भी जमीन पर बैठ गईं और उसके साथ खेलती व दुलार करती नजर आईं। वीडियो में लंगूर भी डीएम के साथ पूरी सहजता से खेलता दिखाई दे रहा है। डीएम बागपत के इस डाउन-टू-अर्थ अंदाज और पशु प्रेम को लोग खूब सराह रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके व्यवहार की तारीफ करते नहीं थक रहे और वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।
गौरतलब है कि डीएम अस्मिता लाल का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है। उनके कार्यकाल में बागपत में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनवाया गया है। इसके साथ ही पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसलों की भी व्यवस्था कराई गई है। वे समय-समय पर पशु कल्याण और सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
एक बार फिर उनका यह वीडियो सामने आने के बाद आमजन के बीच उनकी संवेदनशीलता और मानवीय सोच की जमकर सराहना हो रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowFeb 13, 2026 06:47:190
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 13, 2026 06:47:090
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 13, 2026 06:46:550
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 13, 2026 06:46:430
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 13, 2026 06:46:320
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 13, 2026 06:46:160
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 13, 2026 06:46:040
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 13, 2026 06:45:490
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 13, 2026 06:45:270
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 13, 2026 06:45:180
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 13, 2026 06:45:130
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 13, 2026 06:34:240
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 13, 2026 06:34:17Noida, Uttar Pradesh:नंद किशोर गुज्जर भाजपा विधायक का बयान
इनको अगर बाबर का ही नाम रखना है तो जाएँ पाकिस्तान वहाँ जो चाहे वह नाम रख ले
0
Report