icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

शाहजहांपुर टावर पर चढ़े युवक ने मुकदमा वापस न लेने की धमकी दी

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक इलाके के सबसे उंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि एक महिला ने उस पर झूठ यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने चेतावनी दी थी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा। फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद ही युवक मोबाइल के ऊंचे टावर से नीचे उतारा। पूरा मामला थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चांदापुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि इलाके का रहने वाला कौशल आज गांव के बाहर बने मोबाइल के सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि कौशल का एक विधवा महिला के साथ संबंध थे। और उसने महिला से शादी करने की बात कही थी। युवक की शादी कहीं और तय हो गई तो महिला ने थाने में युवक कौशल के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर दिया। एफआईआर दर्ज होने नाराज होकर कौशल मोबाइल के सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ गया। उसने चेतावनी दी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की खबर से मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कड़ी मशक्कत और ठोस आश्वासन के बाद ही युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा। फिलहाल पुलिस युवक अपने साथ थाने ले गई है जहां पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

शराब दुकान में मारपीट से युवक की मौत, क्षेत्र में तनाव और हिंसक प्रदर्शन

Sagar, Madhya Pradesh:शराब दुकान के कर्मचारियों की मारपीट से युवक की मौत, क्षेत्र में तनाव... शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया और आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया दरअसल शाहपुर स्थित शराब दुकान के कर्मचारियों का नीरज प्रजापति नामक युवक और उसके साथी से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस हमले में नीरज प्रजापति की जान चली गई, वहीं दूसरा युवक घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय निवासी आक्रोशित हो उठे। और जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसी बीच, कुछ उत्तेजित लोगों ने शराब दुकान में आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने शराब दुकान के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। और जांच की जा रही है। बाइट/ घायल की पत्नी बाइट/ हमले में घायल युवक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

हिंडोली में मुठभेड़: 431 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त

Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-52 पर चैनपुरिया रास्ते के पास हुई कार्रवाई में तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घटना में हिंडोली थाना अधिकारी मुकेश यादव बाल-बाल बच गए। पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद हिंडोली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से हाईवे पर नाकाबंदी की। रात करीब 2 बजे संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी सतर्कता बरतते हुए मोर्चा संभाला। कुछ देर तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 431 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। वाहन के पास से एक 12 बोर बंदूक भी मिली है। पुलिस ने वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। बाईट- अवनीश कुमार शर्मा, SP बूंदी
0
0
Report
Advertisement

देहरादून में शनिवार तक मसूरी के लिए 2000 से गाड़ियाँ रवाना, ट्रैफिक प्लान लागू

Dehradun, Uttarakhand:एंकर वीकेंड आते ही राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात देखने को मिल रहे हैं। चार धाम यात्रा और पहाड़ों की ओर बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ से ट्रैफिक के हालत खराब नजर आ रहे हैं। हालांकि की राजधानी देहरादून में वीकेंड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से दो-चार ना होना पड़े इसके लिए पुलिस ने काफी प्लान भी बनाए हैं। वॉक थ्रू ट्रेफिक स्थिति दिखाते हुए देहरादून के डिप्टी sp ट्रैफिक जगदीश पंत ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए बताया कि राजधानी के भीतर ऋषिकेश मसूरी में बड़े पैमाने पर पर्यटकों की भीड़ आती है। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग से लेकर चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी भीड़ देखी जा रही है। वही मसूरी में हिल स्टेशन की ओर बड़े पैमाने पर पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अलग-अलग प्लान बनाए हैं जिसके तहत ट्रैफिक को चलाया जा रहा है। शनिवार दोपहर तक 2000 से गाड़ियाँ मसूरी की ओर रवाना हुई है। ऐसे में ट्रैफिक की दिक्कत होना लाज़मी है। जिसके चलते पुलिस ने अलग-अलग जगह पर ट्रैफिक जाम को लेकर प्वाइंट्स बनाए हैं जहां से पर्यटकों को निर्देशित किया जा सके
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top