Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273164

आपातकाल की 50वीं बरसी: भाजयुमो ने चलाया जनजागरूकता अभियान, कांग्रेस पर जमकर निशाना

VIJAY CHAURASIYA
Jun 25, 2025 14:07:36
Mahuva, Uttar Pradesh
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 को लगा आपातकाल आज भी एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। इस दिन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महराजगंज द्वारा “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “25 जून 1975 की रात लोकतंत्र को कैद कर लिया गया था। यह भारत के संवैधानिक इतिहास का सबसे काला दिन है, जब सत्ता के लालच में कांग्रेस ने संविधान, नागरिक अधिकारों, प्रेस की स्वतंत्रता और न्यायपालिका की गरिमा को कुचल डाला।”
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement