Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226201

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान, सिल्क एक्सपो–2026 बना शुद्ध सिल्क

Feb 04, 2026 15:18:11
Saraiya, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में रेशम उद्योग को नई पहचान, सिल्क एक्सपो–2026 बना शुद्ध सिल्क का विश्वसनीय मंच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 06 फरवरी तक आयोजित सिल्क एक्सपो में शुद्ध रेशम की पहचान पर विशेष फोकस सिल्क टेस्टिंग लैब की स्थापना से आमजन को मिलेगा असली और मिलावट-मुक्त सिल्क देश के विभिन्न राज्यों के बुनकरों के 55 स्टालों पर शुद्ध रेशमी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय लखनऊ, 04 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और बाजार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में रेशम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सिल्क एक्सपो–2026 का आयोजन 06 फरवरी 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ के एल-सेप लॉन में किया जा रहा है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान द्वारा इस एक्सपो का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को शुद्ध सिल्क की पहचान कराना तथा प्रदेश एवं अन्य राज्यों के बुनकरों द्वारा तैयार किए गए शुद्ध रेशमी उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाना है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि शुद्ध सिल्क उत्पाद महंगे होने के कारण कई बार उनमें सिंथेटिक धागे की मिलावट कर उन्हें शुद्ध सिल्क के नाम पर बेचा जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए सिल्क एक्सपो में ही सिल्क टेस्टिंग लैब की स्थापना की गई है, जिससे आम नागरिक मौके पर ही शुद्ध और मिलावट-मुक्त सिल्क की पहचान कर सकें और बुनकरों द्वारा तैयार असली उत्पाद सीधे खरीद सकें। उन्होंने बताया कि योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेशम उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। जहाँ रेशम विभाग की स्थापना के समय उत्पादन मात्र 27 मीट्रिक टन था, वहीं आज यह बढ़कर लगभग 450–500 मीट्रिक टन तक पहुँच गया है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को रेशम उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे किसानों, बुनकरों और उद्यमियों को स्थायी रोजगार एवं आय के अवसर प्राप्त हों। सिल्क एक्सपो–2026 में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश की चंदेरी सिल्क, तमिलनाडु की कांजीवरम, आंध्र प्रदेश की धर्मावरम एवं उप्पाड़ा जामदानी, कर्नाटक की मैसूर सिल्क, महाराष्ट्र की पैठणी साड़ियाँ तथा बनारसी साड़ी सहित विभिन्न राज्यों के शुद्ध रेशमी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जा रहा है। एक्सपो में कुल 55 स्टाल लगाए गए हैं, जहाँ बुनकर एवं ट्रेडर्स सीधे अपने उत्पाद प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत पं० दीन दयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें रेशम उद्योग से जुड़े कृषकों, बुनकरों, उद्यमियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही रेशम मित्र–2025 पत्रिका का विमोचन कर विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की गई। सिल्क एक्सपो–2026 आम जनता के लिए 06 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा और यह आयोजन प्रदेश में रेशम उद्योग को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ शुद्ध सिल्क के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
AKAjay Kashyap
Feb 15, 2026 16:30:52
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली पहुंचे निलबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी कैंट स्थित परशुराम धाम में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल 25 दिन में नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का ऐलान, चुनाव आयोग में आवेदन की तैयारी पार्टी नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ वकीलों से मशविरा लेने का दावा मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को बताया पूरी तरह ध्वस्त कहा— बीजेपी का कोर वोटर अब उनसे अलग हो चुका है भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हमारे संपर्क में, 60% आवेदन वहीं से आए ईमेल आईडी जारी करने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने का दावा केंद्र सरकार पर हमला देश को तोड़ने का काम हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना SC-ST एक्ट में बदलाव को लेकर सरकार पर सनातनों से धोखा का आरोप 85% जनरल और ओबीसी वर्ग की भावनाओं की अनदेखी का आरोप बीजेपी को बताया छद्म सनातनी हिंदू-मुस्लिम राजनीति का आरोप रुचि तिवारी मामले पर दुख जताया, कहा— देश उसके साथ खड़ा है सरकार पर बांटो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप विदेशी अपस्टाइन फाइल्स मुद्दे पर मीडिया ब्लैकआउट का आरोप अपनी बिरादरी के सफेदपोशों को लगाई फटकार, चुप्पी पर उठाए सवाल कहा— अगर इस्तीफा नहीं दे सकते तो कम से कम आवाज तो उठाओ बाइट निलबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Feb 15, 2026 16:30:23
Rohtak, Haryana:रोहतक जिले के महम विधानसभा से रोहिंग्या मुस्लिमों को सहर से बाहर निकलने के लिए तीन गाव के लोगो ने मीटिंग कर वीडियो जारी किया और इनको निकलने के लिए लोगो से आवाहन किया रोहतक जिले के महम शहर के अशोक नगर में रोहंगिया मुसलमानों के खिलाफ तीन गांवों की पंचायत हुई पंचायत की अगवाई अजीत अहलावत ने की अध्यक्षता विकास श्योराण ने की पंचायत में रोहंगिया के लेबर प्रधान को बुलाया गया था पंचायत में यह फैसला लिया कि रोहंगिया मुस्लिमों को दस दिनों में यह जगह छोड़नी होगी अगर दस दिनों में ये लोग जगह नहीं छोड़ते हैं तो पंचायत अपने स्तर पर करवाई करेगी पंचायत में अशोक नगर इमलीगढ़ कृष्ण गढ़ के तमाम मौजूद लोग शामिल थे महम शहर में जितने भी रोहंगिया हैं उन सब को निकाला जाएगा ये लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और इनकी गतिविधियों संदिग्ध होती हैं ये लोग सारे गैर कानूनी कार्य करते हैं आस पास के लोगों के लिए हमेशा खतरा बने रहते हैं और इस लिए इनको निकाला जाना जरूरी है
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 15, 2026 16:15:20
Jalore, Rajasthan:जालोर। महाशिवरात्रि शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार को जालोर शहर में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ महावीर जीव दया गौशाला प्रथम चरण से संत-महात्माओं के सानिध्य में भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैंड-बाजों और ढोल-ढमाकों के साथ रवाना हुई शोभायात्रा मैन रोड, गिटको होटल, पंचायत समिति चौराहा, भक्त प्रहलाद चौक, बड़ी पोल, सदर बाजार, सूरजपोल, अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन, हरिदेव जोशी सर्किल सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू पार्क के पास आदर्श नगर जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में 121 वाहन और 125 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भारत की प्रसिद्ध शालु जटाधारी ग्रुप और गजानन जटाधारी ग्रुप की विशेष प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शोभायात्रा में शामिल हुए।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 15, 2026 16:15:09
Jalore, Rajasthan:जालोर में पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के आवास के बाहर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अमरदास वैष्णव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश मीडिया प्रभारी पूरणसिंह काबावत आकोली ने बताया कि वर्ष 2022 में सरकार बनने पर आश्वासन दिया गया था, लेकिन ढाई वर्ष बाद भी मांग पूरी नहीं होने से संविदाकर्मी आक्रोशित हैं। धरने के दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बाहर आए और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बातचीत कर ज्ञापन सौंपने तथा मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से फाइल आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा करने की बात कही। इसके बाद धरने पर मौजूद शिक्षकों ने समर्थन में नारे लगाए। धरने में संगठन के पदाधिकारी व सैकड़ों पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 16:12:52
Baheri, Uttar Pradesh:थाना बहेड़ी, जनपद बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बिरिया फार्म जाने वाले मोड़ के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके कब्जे से 4.200 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इकबाल पुत्र इशाक निवासी मोहल्ला भूरे खां गोटिया, थाना कोतवाली पीलीभीत के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पूछताछ में अभियुक्त ने मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
1
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 15, 2026 16:05:02
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किन्नर समाज द्वारा भव्य शिव बारात का स्वागत किया । शहर में बम बम भोले नाथ सेवा समिति द्वारा विशाल शिव बारात निकाली गई। विशाल शिव बारात का किन्नर समाज ने मंच से पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। किन्नर समाज ने भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप का काल्पनिक विवाह का मंचन कराया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर बारात का अभिनंदन किया। किन्नर समाज के सदस्यों ने इस अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए फल वितरण भी किया। हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप फल बांटे गए एवं जल व्यवस्था की गई । महाशिवरात्रि पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का भी संदेश दिया।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 15, 2026 16:04:47
Jalore, Rajasthan:आहोर थाना क्षेत्र के सांकरणा गांव में बीती देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी से वार कर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भंवरलाल मेघवाल के घर में देर रात अशोक नामक युवक घुस आया। आरोप है कि उसने घर में मौजूद दोहिती के साथ ज्यादती का प्रयास किया। दोहिती के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। इसी दौरान युवक अशोक ने लाठी से भंवरलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत आहोर के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने लेटा निवासी अशोक मेघवाल को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 15, 2026 16:04:32
Alwar, Rajasthan:भारत–पाकिस्तान महामुकाबले का जुनून अलवर में चरम पर, मन्नी का बढ़ पर लगी विशाल एलईडी पर उमड़ा जनसैलाब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अलवर में मन्नी का बढ़ पर विवेक प्रधान पंडित जी की पहल पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों के लिए लाइव मैच देखने की व्यवस्था की गई। मैच के दौरान भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। आयोजकों की ओर से चौके-छक्के लगने पर दर्शकों के लिए इनाम भी रखे गए, जिससे उत्साह और बढ़ गया। बड़ी संख्या में जुटे क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत का भरोसा जताया और पूरे जोश के साथ टीम का समर्थन किया।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 15, 2026 16:03:23
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले में जिला प्रशासन ने आगामी स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कोलाहल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे और तीव्र ध्वनि उत्पन्न करने वाले अन्य यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी, वहीं बस्तर पुलिस ने भी डीजे के उपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती दिखाने शुरू कर दी है, बस्तर एसपी के आदेश पर डीजे संचालकों की बैठक लेकर थाना प्रभारियों ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत डीजे संचालकों को दी है, माहेश्वर नाग एडिशनल एसपी ने बताया अगर डीजे संचालक गाइडलाइन का पालन नहीं करते है तो उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 15, 2026 16:02:52
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 15, 2026 16:02:42
Ujjain, Madhya Pradesh:विक्रम व्यापार मेले से उज्जैन को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने दी पहली गाड़ी की डिलीवरी डॉ. मोहन यादव बोले – ग्वालियर के बाद उज्जैन में भी व्यापार को मिल रही नई गति टू व्हीलर से ट्राले तक सभी वाहनों पर विशेष छूट, आरटीओ रियायतों से बढ़ेगा कारोबार तीसरे वर्ष में पहुंचा आयोजन, 2024 में 137 करोड़ और फिर 187 करोड़ का व्यापार नगर निगम को प्लॉट बिक्री से 4.10 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व मंच से लोकेंद्र सिंह हाड़ा को सौंपी पहली गाड़ी की चार chaाबी, मेले में उमड़ा उत्साह वर्ष 2024 में 23205 तो वहीं 2025 में बेचे गए थे 36225 वाहन उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन प्रवास पर पहुंचे, जहां इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर विक्रम उत्सव के अंतर्गत आयोजित विक्रम व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने मेले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने वाहन डीलरों और व्यापारियों से संवाद करते हुए बिक्री, छूट and बाजार की स्थिति पर चर्चा की। इस मेले में ऑटोmobil सेक्टर के अंतर्गत टू व्हीलर, फोर व्हीलर, सिक्स व्हीलर से लेकर भारी ट्राले और व्यावसायिक वाहनों की बिक्री होगी जहां प्रमुख कंपनियां अपने-अपने वाहन बेचने के लिए आई है. मंच से मुख्यमंत्री ने पहली गाड़ी का अनावरण किया और उसे क्रेता लोकेंद्र सिंह हाड़ा को विधिवत चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से स्वागत किया। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर के बाद अब उज्जैन में भी इस प्रकार का व्यापार मेला प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि आरटीओ के माध्यम से दी जा रही विशेष रियायतें और टैक्स छूट व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। इससे वाहन बिक्री के साथ-साथ अन्य संबंधित व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है और हर वर्ष व्यापारिक आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। वर्ष 2024 में लगभग 137 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था, जो अगले चरण में बढ़कर लगभग 187 करोड़ रुपये तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश सरकार को भी टैक्स के रूप में महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर निगम को प्लॉट बिक्री से अब तक 4 करोड़ 10 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है, जो स्थानीय निकायों की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय संस्थाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उज्जैन की प्राचीन अवंतिका परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगरी हजारों वर्षों से व्यापार, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र रही है। बाबा महाकाल की नगरी में व्यापार मेले का आयोजन केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को पुनर्स्थापित करने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि देशभर से व्यापारी उज्जैन आएं, निवेश करें और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। विक्रम उत्सव के माध्यम से उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विक्रम व्यापार मेले की सफलता की कामना करते हुए सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top