Back
मजदूरी बकाया विवाद से जातीय टकराव: कुशेश्वरस्थान में 70 नामजद FIR
MKMUKESH KUMAR
Feb 04, 2026 16:30:36
Darbhanga, Bihar
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में मजदूरी के बकाया पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जातीय टकराव का रूप ले चुका है। 30 जनवरी से शुरू हुए इस मामले में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर निर्माण के बकाया की मांग को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति दिखाई दे रही है। आरोप है कि 30 जनवरी को हेमकांत झा के बहन-बहनोई के रास्ते से गुजरने के दौरान कैलाश पासवान ने मजदूरी के बकाया लगभग 2 लाख 47 हजार रुपये की मांग को लेकर उनकी बाइक रोक दी, जिसके बाद कहासुनी, धक्का-मुक्की हुई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद बढ़ता गया और बाद में पंचायत के दौरान भी तनाव बना रहा, जो 31 तारीख को पासवान और ब्राह्मण समुदाय के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। ब्राह्मण समुदाय के लोगो पर आरोप है कि बड़ी संख्या में पासवान टोला पर हमला कर दिए दुकान घर का सामान और 11 लोग जख्मी कर दिया। ब्राह्मण पक्ष का कहना था कि जब रुपया जो बकाया था वो हेमकांत झा और कैलाश पासवान के बीच का बात था लेकिन उनके बहन और बहनोई को क्यों बीच रास्ते में रोक कर धक्का मुक्की और अपमानित किया गया। ग्रामीण के समझाने पर भी उनके साथ धक्का मुक्की किया गया जिसका लाइव वीडियो भी आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर दबंगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें 11 लोग घायल हुए और उनका इलाज DMCH में चल रहा है। अशर्फी पासवान द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने 70 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ SC/ST सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जिसकी पुष्टि खुद SDPO बिरौल ने किया है। उन्होंने भी रुपया बकाया से ही विवाद भड़के की बात कही। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मूल विवाद केवल पैसे के लेन-देन का था, जिसे बाद में जातीय रंग दे दिया गया। उनका आरोप है कि प्राथमिकी में ऐसे लोगों को भी नामजद कर दिया गया है जो गांव में मौजूद ही नहीं थे या बाहर रहते हैं। ये बातें खुद SC ST के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ने भी माना है उनकी मांग है कि जो दोषी है उनका नाम छूटा हुआ है उन्हें जोड़े और जो दोषी नहीं है उनका नाम हटाया जाय। पूरा गांव में माहौल है कि गांव से पुरुष ब्राह्मण के तरफ से फरार है गिरफ्तारी के डर से तो वही घायल घटनाक्रम की जिक्र कर काँप जाते है। माहौल गांव का अभी भी बिगड़ा हुआ है। फिलहाल राज्य अनुसूचित जाति–जनजाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान ने डीएमसीएच का निरीक्षण किया। इस दौरान हरिनगर गांव में हुई मारपीट की घटना में घायल मरीजों से मुलाकात कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने छोटे विवाद को बड़ा रूप दे दिया, जबकि मामला महज पैसे के लेन-देन से जुड़ा था, जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता था। समाज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मामला लगभग दंगे का रूप ले चुका था, जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सांसद चिराग पासवान ने भी उन्हें फोन कर स्वयं मौके पर जाकर मामले की जांच करने को कहा था। साथ ही बिहार सरकार के निर्देश पर भी वह स्वयं दरभंगा पहुंचे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 04, 2026 18:01:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 18:00:510
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 18:00:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 17:51:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 04, 2026 17:50:450
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 04, 2026 17:50:040
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 04, 2026 17:49:430
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 04, 2026 17:49:260
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 04, 2026 17:49:140
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 04, 2026 17:48:560
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 04, 2026 17:48:360
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 17:45:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 17:33:020
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 04, 2026 17:32:410
Report