Back
मेला रोड पर जाम, हॉकर्स जोन को लेकर प्रशासन-ठेलेवालों की टकराह
KSKartar Singh Rajput
Feb 04, 2026 16:46:30
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर। मेला की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्राधिकरण ने एक नहीं कई हॉकर्स जोन बनाए हैं, लेकिन फुटपाथी और हाथठेले वाले किसी भी स्थिति में हॉकर्स जोन में जाने को राजी नहीं हैं। मेला प्राधिकरण एवं नगर निगम के मदाखलत अमले ने जब इन्हें मेला की सड़कों से हटाने की कार्रवाई की तो इन्होंने एकजुट होकर मेला रोड( रेसकोर्स रोड) पर जाम लगा दिया, जिससे स्टेशन और गोलाा का मंदिर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सोनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मेला दुकानदारों को जहां मेला में दुकान लगाने के लिए मोटी रकम चुकानी होती है। ,वहीं फुटपाथी और हाथठेला व्यवसायियों से हॉकर्स जोन में व्यापार करने के लिए बहुत कम शुल्क लिया जाता है, फिर भी ये हॉकर्स जोन में जाने को राजी नहीं हैं। उनके मन मेें ये बात घर कर गई है कि मेले के सड़कों पर ही उनका काम चलेगा, इसलिए वे लगातार मदाखलत की कार्रवाई के बाद भी हॉकर्स जोन मेें जाने को राजी नहीं हैं। वैसे तो मेला शुरू होने के साथ ही मेला को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है,लेकिन गतदिवस जब नगर निगम के मदाखलत ने जब सख्ती की तो बुधवार को हाथठेला एवं फुटपाथी एकजुट हो गए और उन्होंने मेला रोड को जाम कर दिया। उनका कहना था कि सालभर में मेला एक बार लगता है। गरीब फुटपाथी एवं हाथठेले वालों को भी व्यापार करने का अवसर प्रदान किया जाए। लेकिन जब उन्हें सीएसपी अतुल सोनी ने समझाया कि ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि पार्किंग में गाड़ी रखने के बाद सैलानी सीधे हॉकर्स जोन में होकर ही जाएंगे। इस शर्त पर फुटपाथी और ठेलेवाले हॉकर्स जोन में जाने की हामी भर आए, हालांकि यह काम इतना आसान नहीं हैं,लेकिन यदि यह योजना सफल हुई तो सदा के लिए मेला को फुटपाथी और ठेलों की समस्या से निजात मिल जाएगी। प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की...... मेला प्राधिकरण द्वारा ठेले वालों के लिए बनाए गए होकर जोन का उद्देश्य था कि मेले के अंदर यातायात सुचारू रहे और दुकानदारों व सैलानियों को परेशानी न हो। लेकिन ठेले वाले हॉकर्स जोन में जाने को तैयार नहीं हैं। जब प्राधिकरण ने उन्हें मेला की सड़कों से हटाने की कार्रवाई तो उन्होंने मेन रोड जाम करके उलट प्राधिकरण एवं प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 04, 2026 18:01:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 18:00:510
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 18:00:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 17:51:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 04, 2026 17:50:450
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 04, 2026 17:50:040
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 04, 2026 17:49:430
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 04, 2026 17:49:260
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 04, 2026 17:49:140
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 04, 2026 17:48:560
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 04, 2026 17:48:360
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 04, 2026 17:45:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 17:33:020
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 04, 2026 17:32:410
Report