Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212207

मंझनपुर-सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

Oct 09, 2025 08:49:28
Pata, Uttar Pradesh
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा अ0सं0 520/12 धारा 354 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त जसवन्त पुत्र बरमदीन निवासी पुरखास थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी व अ0सं0 494/12 धारा 10 गुण्डा अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त प्रेमबहादुर उर्फ प्रेमचन्द्र उर्फ अंधू पुत्र राममूरत निवासी नन्दा का पूरवा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को म
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
PTPreeti Tanwar
Oct 09, 2025 12:02:07
Jaipur, Rajasthan:पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया करवा चौथ का बहुत बड़ा इतिहास प्राचीन में नहीं मिलता है। यह व्रत सबसे पहले द्रौपदी ने अर्जुन के लिए रखा था... चौथ के दिन किया गया व्रत और मिट्टी के कर्वे में पानी भरकर पूजा की जाती थी... तो इसका नाम करवा चौथ रह गया... 5000 साल पहले के इतिहास को लेकर आज पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं... पूरे दिन निराहार रहकर और शाम को पूजा करके वो अपने व्रत को खोलती है। और अब बदलते दौर के साथ व्रत करने का और पूजा करने का तरीका भी बदलने लगा है। जिसमें सबसे पहले चंद्रमा को चावल से अर्ग दिया जाता है और फिर छलनी से चंद्रमा को देखकर अपने पति को देखकर आशीर्वाद लेते हैं। और आज का महिलाओं के साथ पुरुष भी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने लगे हैं। जिन का रिश्ता पक्का हो जाता है तो वो भी शादी से पहले इस व्रत को रखती हैं। साथ ही जो लोग दूर दराज रहते हैं तो वह वीडियो कॉल से भी अपने व्रत को खोलते हैं। तो यह अलग-अलग तरीके बदलते दौर के साथ अपनाए जाने लगे हैं। 1990 के दशक तक करवा चौथ इतना प्रचलन में नहीं था लेकिन बदलते दौर और समय के साथ करवा चौथ भी अपडेट होने लगा है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 09, 2025 12:01:02
0
comment0
Report
Oct 09, 2025 11:59:03
1
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 09, 2025 11:54:16
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत कर्जान गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 12 घंटे में ही इस मामले का खुलासा कर दिया। इस मामले में एक नाबालिग और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि की है। लड़की बुधवार की दोपहर अपनी बड़ी बहन के साथ बकरी चराने गई थी। जब उसकी बड़ी बहन पानी पीने गई, तभी से वह गायब हो गई। बड़ी बहन के नहीं आने पर उसकी बहन बकरी लेकर घर चली गई और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची को अकेला देखकर गांव का ही एक नाबालिग उसे बहला फुसलाकर अपने निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हाथ में कॉपर का तार बांधकर बिजली का झटका देकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी मां को अपने कमरे में एक बच्ची के डेडबॉडी पड़ी होने की जानकारी दी। उसकी मां ने हत्या का साक्ष्य मिटाने के लिए बोरे में बच्ची के शव को रखकर सुनसान खेत में जाकर फेंक दिया। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम देर रात तक मामले की गहन जांच में जुटी रही। पुलिस को घटना के बाद से ही निर्माणाधीन मकान के कुछ लोगों पर शक था। फॉरेंसिक जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद परिवार के लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। नाबालिग और उसकी मां ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Oct 09, 2025 11:53:42
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर वीओ - मैंने माँ से कामना किया है कि राज्य जल्द से जल्द खुशहाली के रास्ते पर आए क्योंकि राज्य का निर्माण श्रधेय अटल जी ने किया था और हमारे प्रधानमंत्री जी पिछले 11 वर्षों से लगातार विकास के कार्य को कर रहे हैं" ये सभी बातें आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने रामगढ़ के रजरप्पा में कहीं। वीओ - राज्य सभा सांसद व भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रसाद साहू का आज रामगढ़ के एक निजी होटल में भाजपाइयों ने स्वागत किया, तत्पश्चात वे रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिके मन्दिर में पूजा अर्चना किये। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद डॉ आदित्य प्रसाद साहू पहली बार मां छिन्नमस्तके के दरबार में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मां छिन्नमस्तिका हर लोगों के मनोकामना को पूर्ण करने का काम करती है इसलिए आज मैं भी माँ के दरबार में आया हूं, मैंने माँ से कामना किया है कि राज्य जल्द से जल्द खुशहाली के रास्ते पर आए क्योंकि राज्य का निर्माण श्रधेय अटल जी ने किया था और हमारे प्रधानमंत्री जी पिछले 11 वर्षों से लगातार विकास के कार्य को कर रहे हैं और कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.....बाईट....डॉ आदित्य प्रसाद साहू ( राज्य सभा सांसद व नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा )
0
comment0
Report
Oct 09, 2025 11:53:09
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 09, 2025 11:52:56
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में यूँ तो कई प्राचीन और विख्यात मंदिर हैं, लेकिन करवा चौथ माता का एक अनूठा मंदिर यहां की ख्याति में चार चाँद लगाता है। इंदौर-उज्जैन फोरलेन से लगे उन्हेल बायपास के समीप जीवनखेड़ी गाँव में खेत के बीच मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के तट पर स्थित यह मंदिर अपनी विशेष परंपरा के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है। यह प्राचीन मंदिर समाजसेवी डॉ. कैलाश नागवंशी ने अपनी माँ लक्ष्मीदेवी की स्मृति में वर्ष 2000 में निजी ज़मीन पर बनवाया था। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह साल में सिर्फ़ एक बार, करवा चौथ के दिन ही खोला जाता है। गाँव वालों का मानना है कि चौथ माता 12 महीने मंदिर में विश्राम करती हैं, इसलिए आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहते हैं। मंदिर के भीतर सास-बहू यानी पार्वती और ऋद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं स्थापित हैं। साथ ही, भाई-बहन यानी लाभ-शुभ और संतोषी माता की प्रतिमाएं भी यहाँ मौजूद हैं। करवा चौथ के दिन हज़ारों की संख्या में सुहागिन महिलाएं यहाँ पहुँचकर अपने सुहाग की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। मंदिर के सेवक नागवंशी के अनुसार, माता करवा चौथ पर तीन रूपों में दर्शन देती हैं— सुबह बाल रूप में, दोपहर में किशोरी रूप में और शाम को एक और रूप में। मंदिर संस्थापक डॉ. कैलाश नागवंशी द्वारा इस वर्ष करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को माता के आशीर्वाद के रूप में कुछ ख़ास प्रसाद वितरित किया जा रहा है। प्रसाद के रूप में चुनरी, कामाख्या माता का कुमकुम, और अभिमंत्रित रुद्राक्ष भेंट किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह प्रसाद, जिसमें ख़ास कामाख्या का सिंदूर, नेपाल का रुद्राक्ष व सिका (सिक्का) शामिल है, घर में रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दूर से श्रद्धालु यह विशेष प्रसाद लेने और माता के दर्शन करने पहुँचते हैं। मध्यप्रदेश का पहला ऐसा मंदिर मंदिर के संस्थापक डॉ. नागवंशी का मानना है कि मध्यप्रदेश में यह पहला मंदिर है, जिसकी प्रेरणा उनकी दिवंगत माँ लक्ष्मीदेवी की स्मृति और पत्नी उषा नागवंशी के सपने से मिली। डॉ. नागवंशी के अनुसार, माता ने उनकी पत्नी को सपने में ऐसा मंदिर बनाने को कहा था जो कहीं और न हो। पिछले वर्ष करवा चौथ पर लगभग 15 हज़ार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, और इस वर्ष लगभग 20 हज़ार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है。
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 09, 2025 11:52:42
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र CIA1 की टीम ने रुमल हत्या मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,4 अक्टूबर को चाकू मारकर रुमाल की दी थी हत्या कुरुक्षेत्र:- CIA1 के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सौरभ वासी मलिकपुर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रुमल उसका चाचा लगता है। दिनांक 4 अक्टूबर की रात उसके पास फ़ोन आया कि उसका चाचा तथा एक अन्य व्यक्ति राम विश्वास मोटरसाइकिल पर पेहवा से खाना लेने गये थे। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर चार लडकों से उनकी मोटरसाइकायल रोकवाकर उसके चाचा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया है। चाकू लगने से उसके चाचा रुमल की मौत हो गई। जिसके ब्यान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमों का गठन किया गया था। CIA1 की टीम ने हत्या मामले के आरोपी देवी प्रसन उर्फ़ दीपक उर्फ़ सेठी वासी इस्माईलाबाद, आर्यन उर्फ़ बलैकिया वासी ठोल व अजय उर्फ़ काला उर्फ़ गांधी वासी कंगवाल जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top