12 घंटे में खुलासा: नाबालिग–आरोपी ने दुष्कर्म के बाद हत्या की, मां भी गिरफ्तार
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत कर्जान गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 12 घंटे में ही इस मामले का खुलासा कर दिया। इस मामले में एक नाबालिग और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि की है। लड़की बुधवार की दोपहर अपनी बड़ी बहन के साथ बकरी चराने गई थी। जब उसकी बड़ी बहन पानी पीने गई, तभी से वह गायब हो गई। बड़ी बहन के नहीं आने पर उसकी बहन बकरी लेकर घर चली गई और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची को अकेला देखकर गांव का ही एक नाबालिग उसे बहला फुसलाकर अपने निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद हाथ में कॉपर का तार बांधकर बिजली का झटका देकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी मां को अपने कमरे में एक बच्ची के डेडबॉडी पड़ी होने की जानकारी दी। उसकी मां ने हत्या का साक्ष्य मिटाने के लिए बोरे में बच्ची के शव को रखकर सुनसान खेत में जाकर फेंक दिया। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम देर रात तक मामले की गहन जांच में जुटी रही। पुलिस को घटना के बाद से ही निर्माणाधीन मकान के कुछ लोगों पर शक था। फॉरेंसिक जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद परिवार के लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई। नाबालिग और उसकी मां ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस: सिकंदर राव में महीनों से ठप आरओ प्लांट, नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस: सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा स्थापित आरओ (RO) प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से उन्हें मजबूरन अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। आरओ प्लांट बंद रहने से रामलीला देखने आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले आरओ प्लांट की मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और रामलीला के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
