Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001blurImage

संपत पाल पहुँची संघर्ष सेवा समिति कार्यालय, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में गढ़े जायेंगे नये आयाम

Eshan Khan
Jun 16, 2025 12:45:34
Jhansi, Uttar Pradesh
झाँसी गुलाबी गैंग भारत का महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यापक समूह है, जो अपनी गुलाबी साड़ियों और बांस की छड़ियों के लिए जाना जाता है, जिसकी स्थापना 2006 में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में संपत पाल देवी ने की थी। संपत पाल ने संगठन की शुरुआत बांदा जिले में महिलाओं की दुर्दशा को देखते हुए की थी जो हिंसा और गरीबी की उच्च दर के लिए जाना जाता है। उनका उद्देश्य शक्तिहीनों की रक्षा करना, भ्रष्टाचार से लड़ना और गरीबों के बुनियादी अधिकारों को सुनिश्चित करना है।  धीरे-धीरे यह संगठन लगातार लोकप्रिय होता गया और संगठन में हजारों की संख्या में महिलाएं सम्मिलित हो गई। गुलाबी गैंग की ख्याति को देखते हुए इस समूह पर एक फिल्म भी बनाई जा चुकी है। गुलाबी गैंग की संस्थापक संपत पाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुँची !
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement