Back
डॉ० संदीप ने फीता काटकर किया रूह डांस एकैडमी का उद्घाटन
Jhansi, Uttar Pradesh
झाँसी मिशन गेट स्थित साहू कंपलेक्स के प्रथम तल पर रूह डांस अकैडमी का भव्य उद्घाटन हुआ। यह अकैडमी शानू गौतम एवं रौनक कुशवाहा द्वारा स्थापित की गई है। अकैडमी का उद्घाटन करने जनपद की प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉक्टर संदीप सरावगी पहुंचे, जहाँ उनके आगमन पर तिलक व माल्यार्पण उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात फीता काटकर अकैडमी का उद्घाटन हुआ। आज के ही दिन अकैडमी डायरेक्टर रौनक कुशवाहा का जन्मदिवस भी है, केक काटकर रौनक का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिवस व उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं। अकैडमी के डायरेक्टर्स ने बताया डांस अकैडमी अकैडमी में महिला और पुरुषों का अलग-अलग बैच रखा जाएगा। इसमें डांस के साथ फिटनेस के लिए जुंबा आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement