Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

“बुंदेलखंड में अपार संभावनाएँ, निवेश और रोजगार से बदलेगी तस्वीर”- सांसद अनुराग शर्मा

Sept 16, 2025 14:39:37
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh
झाँसी रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में आज “किसानों की समृद्धि हेतु उत्प्रेरक कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी एवं बुंदेलखंड किसान मोर्चा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि झाँसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में विकास की अपार संभावनाएँ हैं। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 56,000 करोड़ रुपये और डिफेंस कॉरिडोर में 12,500 करोड़ रुपये का निवेश इस क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रयास हो रहा है, इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार यहीं उपलब्ध होगा। सांसद जी ने कृषि,पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किसानों एवं युवाओं को होमस्टे व्यवसाय अपनाने के लिए करे।
4
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VTVinit Tyagi
Sept 16, 2025 16:19:00
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की। एंकर - रुड़की गंगनहर क्षेत्र में ईदगाह चौक के पास काफी चर्चाओं में रहा जीवनदीप नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। वही अस्पताल पहुंचे एसीएमो को कई तरह की गंभीर कमियां पाई गईं और कुछ मरीज ऐसे भर्ती मिले जिनका उपचार करने के लिए डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे। यह कार्यवाही शिकायत मिलने के बाद की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वही एसीएमओ हरिद्वार रमेश कुंवर ने बताया कि अस्पताल के संचालक के खिलाफ भी आगामी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। बाईट - रमेश कुंवर ( एसीएमओ हरिद्वार)
3
comment0
Report
KSKumar Shashivardhan
Sept 16, 2025 16:18:43
Noida, Uttar Pradesh:9.30 ptc
3
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Sept 16, 2025 16:18:33
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के प्रेम नगर थानाक्षेत्र के ईसाई टोला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मासूम वर्मा की लव मैरिज के करीब 10 महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मासूम की मौत के बाद उसके शव को लड़के और उसके परिवार के लोग दो दिन घर में रखे रहे। शक होने पर मोहल्ले की महिलाओं ने मासूम की मां को बताया, जिसके बाद मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिज वाया कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वी/ओ.1- वहीं सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर मासूम वर्मा का शव रखा हुआ था। मासूम का पति राहुल और उसके परिवार के लोग मौके से गायब थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक मासूम के मामा अरविंद ने बताया कि इन लोगों ने प्रताड़ित कर मासूम की हत्या कर दी है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट- अरविंद कुमार...... मृतका का मामा
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Sept 16, 2025 16:18:17
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ: गाजीपुर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को 12 साल कैद की सजा, ₹30 हजार अर्थदंड से किया दंडित विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद की अदालत ने सुनाया फैसला दिलदारनगर थाना क्षेत्र का है मामला हिन्दू नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी गाजीपुर के होटल में कई बार किया दुष्कर्म घटना की जानकारी मिलने पर मां ने दर्ज कराई FIR विशेष अभियोजक रविकांत पांडे ने दी जानकारी 5 गवाहों के समर्थन के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला गाजीपुर के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट राम अवतार प्रसाद की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी आदिल अंसारी को 12 साल की कठोर कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला आते ही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। दरअसल ये मामला दिलदारनगर थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार आदिल अंसारी ने हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया और गाजीपुर के एक होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर लौटने के बाद अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसकी मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जांच के बाद अदालत में मामला पेश हुआ, जहां आरोपी पर धारा 363, 366 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अभियोजन चला। विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडे ने बताया कि इस मामले में 5 गवाह पेश किए गए और सभी ने अभियोजन का समर्थन किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह कड़ा फैसला सुनाया है। बाइट- रविकांत पाण्डेय, विशेष अभियोजक, पॉक्सो कोर्ट, गाजीपुर
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Sept 16, 2025 16:17:16
Delhi, Delhi:आतंकी साजिश पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 8 राज्यों में छापेमारी... ISIS से जुड़े आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को देशभर में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत 8 राज्यों में 16 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह मामला आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से जुड़ा है, जहां कुछ महीने पहले पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ा था। NIA की जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और सिग्नल के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे और IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने की साजिश रच रहे थे। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़, नकदी और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब हाल ही में NIA ने इस केस में एक बड़े आरोपी आरिफ हुसैन उर्फ अबु तालिब को 27 अगस्त को गिरफ्तार किया था। वह सऊदी अरब भागने की कोशिश कर रहा था और नेपाल बॉर्डर के जरिए हथियार सप्लाई की साजिश में शामिल था। इससे पहले जुलाई 2025 में पुलिस ने सिराज-उर-रहमान नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। पूछताछ में सिराज ने देश के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश का खुलासा किया था, जिसके बाद एक और आरोपी सैयद समी़र भी पकड़ा गया। NIA की जांच अभी जारी है और यह केस भारतीय दंड संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत दर्ज है।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 16, 2025 16:15:40
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 16, 2025 16:15:10
Paradeep, Odisha:Slug - Preparation End Dt - 16/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ରାତି ପାହିଲେ ଦେବଶୀଳ୍ପୀ ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା। ଧରାତରଣ କରିଛନ୍ତି ନିର୍ମାଣ ଦେବତା ଦେବଶିଳ୍ପୀ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ।ଯାହାକୁ ନେଇ ବନ୍ଦରନଗରୀ ପାରାଦୀପ ହୋଇ ଉଠିଛି ଚଳଚଞ୍ଚଳ । ରଙ୍ଗ ବେରଙ୍ଗର ଆଲୋକ ମାଳା ସାଂଗକୁ ଭଳିକି ଭଳି ସୁସଜ୍ଜିତ ସୁଉଚ୍ଚ ତୋରଣ ଓ ତୋରଣ ମଧ୍ୟରେ ବିରାଜମାନ କରିଛନ୍ତି ଦେବଶିଳ୍ପୀ । ଯାହା ଚଳିତ ବର୍ଷର ଓଡିଶା ପ୍ରସିଦ୍ଧ ପାରାଦୀପ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାକୁ ଆକର୍ଷଣୀୟ କରିଛି । ନିର୍ମାଣ ଦେବତା ଦେବଶିଳ୍ପୀ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାକୁ ନେଇ ବନ୍ଦରନଗରୀ ପାରାଦୀପ ଉତ୍ସବ ମୁଖର ହୋଇ ଉଠିଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ର ବିଭିନ୍ନ ପୂଜାକମିଟି ତରଫରୁ ପୂଜାକୁ ଆକର୍ଷଣୀୟ କରିବା ପାଇଁ ଶେଷ ସ୍ପର୍ଶ ଦେଉଛନ୍ତି ମୂର୍ତ୍ତି କାରୀଗର। କେଉଁଠି ବିଭିନ୍ନ ରାଜ୍ୟର ମନ୍ଦିର ର ଭ୍ରମ ସୃଷ୍ଟି କରୁଛି ତ କେଉଁଠି କାଚ ଓ ଚୁମୁକି ଓ ସୋଲ ସହିତ ସଢେଇ ରେ କାରିଗର ମାନେ ମେଢ଼ କୁ ଆକର୍ଷଣୀୟ କରିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି । କେଉଁଠି ରାଜସ୍ଥାନର ପ୍ୟାଲେସ୍ ତ ନାଳିଆ ଓ ଦଉଡି ସାହାଯ୍ୟ ରେ ଆକର୍ଷଣୀୟ ତୋରଣ ନିର୍ମାଣ କରାଯାଉଥିବା ବେଳେ କେଉଁଠି ଇଂରେଜ ଅମଳର ରାଜ ପ୍ରସାଦ ଆକର୍ଷଣୀୟ ତୋରଣ ସହିତ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ର ସୁସଜ୍ଜିତ ତୋରଣ ପାରାଦୀପ ବିଶ୍ୱକର୍ମା କୁ ରୁଦ୍ଧିମନ୍ତ କରିଛି । ଏପରିକି ଭାରତୀୟ ଡାକଘର ସେବା ର ତୋରଣ ନିଖୁଣ କାରୁକାର୍ଯ୍ୟ ପ୍ରଦର୍ଶିତ ହୋଇଛି । ବିଭିନ୍ନ ପୂଜାମଣ୍ଡପ ତରଫରୁ ସମସ୍ତ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଶେଷ ପର୍ଯ୍ୟାୟ ରେ ପହଞ୍ଚିଥିବା ବେଳେ ଦେବଶିଳ୍ପୀ ଙ୍କ ମୃଣ୍ମୟ ମୂର୍ତ୍ତି କୁ ଆକର୍ଷଣୀୟ କରିବା ପାଇଁ ଅନେକ ପୂଜା ମଣ୍ଡପରେ ନିର୍ମାଣ ଦେବତା ବିଶ୍ୱକର୍ମାଙ୍କ ସହିତ ବିଭିନ୍ନ ଦେବାଦେବୀ ର ଚିତ୍ରକୁ ଅତି ସୁନ୍ଦର ଭାବରେ ନିର୍ମାଣ କରିଛନ୍ତି ଶିଳ୍ପୀ । ଯାହା ଚଳିତବର୍ଷ ର ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାରେ ଦର୍ଶକ ଙ୍କୁ ଆକର୍ଷିତ କରିବା ସହିତ ସାତଦିନ ଧରି ବିଭିନ୍ନ ପୂଜାମଣ୍ଡପ ରେ ଓଡିଶା ତଥା ଓଡିଶା ବାହାରର କଳାକାର ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ସଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରିବେଷଣ ର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥିବା ନେଇ ପୂଜକମିଟି ର ସଦସ୍ୟ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି । ଚଳିତବର୍ଷ ଧୂମଧାମ ରେ ପାଳିତ ହେଉଛି ପାରାଦୀପ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜା , ପ୍ରାୟତଃ ବିଭିନ୍ନ ଟ୍ରକ ମାଲିକ ସଙ୍ଘ,ଓମ୍ଫା, ଡ୍ରମ୍ପର ମାଲିକ ସଙ୍ଘ ସହିତ ପାରାଦୀପ ର ବିଭିନ୍ନ ବିଭାଗ ଓ ଶ୍ରମିକ ସଂଗଠନ ତରଫରୁ ପୂଜା କରାଯାଉଛି । ଯାହାକୁ ନେଇ ଓଡିଶା କାହିଁକି ଓଡିଶା ବାହାରୁ ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନେ ପାରାଦୀପ ରେ ନିଜର ବ୍ୟବସାୟ ପସରା ଖୋଲିବାକୁ ଭିଡ଼ ଜମାଇଛନ୍ତି । ପୂଜା ଗହଳି କୁ ନେଇ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ଓ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ସମସ୍ତ ପ୍ରକାର ସୁବନ୍ଦୋବସ୍ତ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ ପୌରପାଳିକା ତରଫରୁ ପରିମଳ ବ୍ୟବସ୍ଥା କୁ କିପରି ସୁଚାରୁରୂପେ ସମ୍ପାଦନ କରାଯିବ ଏ ନେଇ ସମସ୍ତ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଥିବା ନେଇ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ୍ଷ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି । ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ରେ ଭିଡ଼ କୁ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ କରିବା ଏବଂ ଟ୍ରାଫିକ ବ୍ୟବସ୍ଥା କୁ ସୁପରିଚାଳନା କରିବାକୁ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ପ୍ରସ୍ତୁତି ଆରମ୍ଭ କରିଦେଇଛି ବୋଲି ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ କହିଛନ୍ତି। ପାରାଦୀପ ର ଗଣପର୍ବ ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାର ଆଜି ଠାରୁ ଜନଗହଳି ଲାଗିବା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଯଦି ପାଗ ଅନୁକୂଳ ରୁହେ ତେବେ ଚଳିତ ବର୍ଷ ସାତଦିନ ଧରି ବିଶ୍ୱକର୍ମା ପୂଜାକୁ ଓଡ଼ିଶାର କୋଣ ଅନୁକୋଣରୁ ଲକ୍ଷାଧିକ ଦର୍ଶକ ଙ୍କ ଭିଡ଼ ଜମିବ ବୋଲି ସମସ୍ତ ପୂଜl କମିଟି ଆଶା ରଖିଛନ୍ତି । ବାଇଟ -୧ ବାଇଟ -୨ ବାଇକ -୩ ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Sept 16, 2025 16:05:10
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के आहोर तहसील के ऊण गांव और इसके आसपास के कानीवाड़ा, राजनवाड़ी, पांडगरा सहित कई इलाकों में पिछले करीब डेढ़ माह से पीने के पानी और बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान जवाई नदी में पानी आने से पीने की पाइपलाइन बह गई और कई विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर गिर गए। ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। जलदाय विभाग की पाइपलाइन उथली गहराई में डालने से हर साल बह जाती है, जबकि विद्युत विभाग सीमेंट के खंभे ही लगाता है, जो नदी आने पर टूट जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, नई पाइपलाइन डाली जाए और मजबूत लोहे के टावर लगाए जाएं। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आक्रोश बढ़ेगा और आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बाइट__01 ग्रामीण, स्थानीय निवासी
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top