icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow31 Aug 2025, 11:36 am

झांसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर अवैध रूप से बर्फ पानी की बोतल की बिक्री और फल ठेले पर रखवा कर सप्लाई की जा रही है

Jhansi, Uttar Pradesh:वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों द्वारा बर्फ, पानी की बोतल और फल बेचने की बात सामने आती रही है। इस तरह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिससे यह साफ होता है कि इस तरह की गतिविधियां अभी भी जारी हैं।इस तरह की अवैध बिक्री के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण रेलवे अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की अनदेखी या मिलीभगत भी हो सकती है। यह भी संभव है कि रेलवे प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई करता हो, लेकिन यह समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रही है।इस समस्या का यात्रियों पर क्या असर होता है? स्वास्थ्य के लिए खतरा: खुले में रखे फल और बर्फ से बने पानी से यात्रियों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता झांसी रेलवे स्टेशन स्टेशन सुर्खियों की चर्चाओं में बना रहता है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर NDPS: 27 हजार किलो गांजा नष्ट, 2234 किलो का भस्मीकरण जल्द

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में NDPS के 490 मामलों में जब्त किया गया 27 हजार किलोग्राम गांजा नष्ट किया जा चुका है, वहीं जल्द ही बस्तर पुलिस 61 अन्य मामलों में जब्त किया गया 2234 किलोग्राम गांजा नष्ट करेगी, NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में जब्त किए गए नशीली सामग्रियों को एक सेंट्रलाइज्ड स्टोर में रखा जाता है, जिसकी निगरानी सीसीटीवी के जरिए की जाती है, 27 हजार किलोग्राम गांजा के साथ ही 230 ग्राम अफीम 13 हजार टेबलेट, 13 हजार कैप्सूल और 27010 ML सिरप को नष्ट कर चुका है, वहीं जल्द ही NDPS के 61 मामलों में जब्त किया गया 2234 किलोग्राम गांजा नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट के भस्मीकरण सयंत्र में नष्ट किया जाएगा।
0
0
Report

राजस्थान के 8 जिलों में भूजल संकट, 27 जिलों में स्थिति अतिगंभीर

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के 8 जिलों में भूजल खत्म, भविष्‍य की FD तोड़कर पानी निकाला जा रहा है, 27 जिलों में स्थिति बेहद गंभीर जयपुर-राजस्थान में भूजल की चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. प्रदेश के 8 जिलों में ग्राउंड वाटर खत्म हो गया है. अब पाताल तोड़कर पानी निकाला जा रहा है. सिर्फ 4 जिले ही सुरक्षित है.. बाकी जिलों में पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है. राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच ग्राउंड वाटर की डराने वाली एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..! बिन पानी सब सून- रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून... रहीम दास जी का ये दोहा राजस्थान में सही मायने में चरितार्थ हो रहा है. ग्राउंड वाटर की चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. राजस्थान के 8 जिलों भूजल खत्म हो गया है. अजमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, जयपुर, जैसलमेर, झूंझुनू, सवाई माधोपुर में पेजयल, कृषि, उद्योग के लिए भूजल शून्य हो गया है. मरूधर के सिर्फ 4 जिले ही सुरक्षित बचे हैं. बाकी सभी जिलों में भूजल संकट गहरा रहा है. प्रदेश के 27 जिलों में भूजल अतिगंभीर स्थिति से गुजर रहा है. 2 जिले टोंक और बूंदी क्रिटिकल श्रेणी में है. भूजल विभाग के चीफ इंजीनियर सूरजभान सिंह का कहना है कि इसको लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी है. यदि भूजल की स्थिति अभी भी नहीं सुधरी तो हालात और भी अधिक बिगड़ेंगे. कितने ब्लॉक सुरक्षित, कितने खतरनाक श्रेणी में- श्रेणी ..........ब्लॉक सुरक्षित ........... 36 सेमि क्रिटिकल....... 26 गंभीर ........ 23 अतिगंभीर ......... 214 ये पांच जिले जहां सबसे ज्यादा भूजल दोहन- जिला ............... भूजल दोहन जैसलमेर ................ 321% जोधपुर ................ 255% दौसा ................ 232% झांझुनू ................. 228% सीकर ................. 191% FD तोड़कर निकाला जा रहा पानी- राजस्थान में भविष्य की फिक्स डिपॉजिट यानी FD तोड़कर पानी निकाला जा रहा है. क्योंकि यहां जमीन से 147 प्रतिशत तक पानी निकाला जा रहा है. भविष्य के लिए राजस्थान में भूजल का संकट बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में भूजल का दोहन का मतलब जमीन से पानी 147 प्रतिशत तक निकाला जा रहा है. 70 प्रतिशत भूजल दोहन सुरक्षित, 90 से 100 प्रतिशत तक भूजल दोहन क्रिटिकल और 100 प्रतिशत से दोहन अति गंभीर क्षेणी में गिना जाता है. क्योंकि अब पाताल तोड़कर पानी निकाला जा रहा है. हालाँकि पिछले सालों के मुताबिक अभी ग्राउंड वाटर की स्थिति में 3 प्रतिशत तक सुधार हुआ है, लेकिन भविष्य के लिए ये रिपोर्ट भी चिंता का विषय बना है.
0
0
Report
Advertisement

3 घंटे की चोरी: करोड़ों के गहने लूटे, काशी में दूसरी सबसे बड़ी burglary

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:3 घण्टे एसी चलाकर आराम से करोड़ों के गहने और कैश समेट ले गए शातिर चोर • ​संकट मोचन मंदिर के महंत के घर के बाद काशी की दूसरी सबसे बड़ी चोरी. • ​गणेशपुर इलाके में विनोद कुमार सिंह के घर चोरों ने बोला धावा. • ​पीड़ित के दामाद हैं GST अफसर, उनके परिवार के पुश्तैनी गहने भी चोरी. • ​हीरे का मंगलसूत्र सोने के 8 हार और 12 सेट चूड़ियों पर चोरों ने साफ किया हाथ. • ​करोड़ों के स्वर्ण आभूषणों के साथ 1.92 लाख रुपये नगद लेकर चोर फरार. • ​सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR भी उठा ले गए बदमाश. • ​पीछे की बाउंड्री फांदकर घुसे थे चोर, 2 मंजिला मकान में 3 घंटे तक की छानबीन. • ​एसीपी अपूर्व पाण्डेय का बयान- 3 जून की रात हुई घटना जल्द होगा खुलासा. बाइट- अपूर्व पाण्डेय, ACP, कैंट
0
0
Report
Advertisement

अजमेर के नर्सिंग कर्मियों का धरना तेज, भूख हड़ताल से सरकार पर दबाव

Ajmer, Rajasthan:AJMER के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में नर्सिंग सेवा से हटाए गए संविदा पर तैनात नर्सिंग कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को तेज कर दिया है. पुनः अस्पताल की सेवाओं में बहाल करने की मांग को लेकर जारी धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहकर भूख हड़ताल में तब्दील हो गया. अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों ने अपने खून से अपनी मांगों का मांगपत्र लिखा और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा. आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ वासुदेव देवनानी के पक्ष में नारेबाजी कर विश्वास जताया कि प्रदेश में अन्य स्थानों की तरह अजमेर में भी हटाए गए यूटीवी नृसिंह कर्मियों को सेवाओं में समायोजित करवा सकते हैं. भीषण गर्मी और तवे सी तपती धरती पर अपने बच्चे के साथ बैठीं नर्सिंग कर्मी महिला ने बताया कि कमर तोड़ महंगाई के बीच उनको नौकरी से हटाना अन्याय है.
0
0
Report

सोनभद्र: चेतवा जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका, हत्या आशंका

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जरहा गांव के चेतवा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में अनहोनी और हत्या या किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव स्थित चेतवा जंगल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और सीओ दुद्धی राजेश कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी नेमना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह जंगल में शव मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई है। वहीं पुलिस फिलहाल पूरे मामले को आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में लेकर आगे बढ़ रही है। सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है और हत्या या साजिश की आशंका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

दिल्ली में दलित–मिश्रित समुदाय एकता बैठक, कांग्रेस नेताओं ने मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ‘DALIT–MINORITY UNITY MEETING’ HELD AT CONGRESS PARTY HEADQUARTERS. दिल्ली: कर्नाटक के CM को बदलने पर PM मोदी के बयान पर कांग्रेस के.stateसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री भूल गए हैं कि गुजरात में कितने मुख्यमंत्री बदले गए... क्या वहां इतनी नाराजगी थी कि पूरी कैबिनेट ही बदलनी पड़ी? उत्तराखंड में भी कई मुख्यमंत्री बदले गए और दूसरे राज्यों में भी नए मुख्यमंत्री बनाए गए... दूसरों पर उंगली उठाने से पहले उन्हें अपनी पार्टी पर भी नज़र डालनी चाहिए..." श Congress नेता राजकुमार वेरका कहते हैं, "यह देश में पीड़ित लोगों का एक समूह है जो एकजुट हो रहा है। दलित, मुस्लिम, OBC या सामान्य वर्ग के परेशान लोग — सभी राहुल गांधी की टीम के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी के निर्देश पर हम सब आज यहां एक बैठक कर रहे हैं..."
0
0
Report
Advertisement

हुसैन टेकरी से अपहृत चार माह के अयान पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर सुरक्षित बरामद, गिरफ्तारी

Shivpuri, Madhya Pradesh:हुसैन टेकरी से अगवा 4 माह का अयान पूरनखेड़ी टोल पर मिला, डेढ़ घंटे की चेकिंग के बाद दबोचे गए आरोपी शिवपुरी। रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी से अगवा किए गए चार माह के मासूम अयान खान को शिवपुरी पुलिस ने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर रतलाम पुलिस के हवाले कर दिया। कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे रतलाम पुलिस से सूचना मिली थी कि संदिग्ध आरोपी एनएच-46 के रास्ते शिवपुरी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदरवास में नाकाबंदी कराई गई तथा कोलारस थाना और लुकवासा चौकी पुलिस को पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर तैनात कर सघन चेकिंग शुरू की गई। पुलिस के पास वाहन की सटीक जानकारी नहीं थी। केवल संदिग्धों के फोटो और लोकेशन उपलब्ध थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई में 15 कारों और 8 से 10 यात्री बसों की तलाशी ली गई। इस दौरान टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। आखिरकार इंदौर से दिल्ली जा रही कमला बस में एक महिला, एक पुरुष, 13 वर्षीय किशोर और उनके साथ अगवा किया गया मासूम अयान मिल गया। पुलिस ने तत्काल बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार अयान खान सागर जिले का निवासी है। उसके पिता साहिल खान अपनी पत्नी शाहीन और बेटे के साथ करीब 10 दिन पहले जावरा स्थित जियारत के लिए आए थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे परिवार सो रहा था, तभी एक महिला मासूम को उठाकर ले गई। कुछ ही देर बाद बच्चे के गायब होने का पता चलने पर परिजनों ने डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने अपना नाम रूपा रैगर और पुरुष ने निजाम मंसूरी बताया है। दोनों राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले हैं और खुद को मुंहबोला भाई-बहन बता रहे हैं। उनके साथ निजाम का 13 वर्षीय बेटा भी मौजूद था। पूछताछ में महिला ने संतान नहीं होने की बात कहते हुए बच्चे का अपहरण करने की बात स्वीकार की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जावरा से रतलाम, उज्जैन और इंदौर होते हुए दिल्ली जाने वाली बस में सवार हुए थे। बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना पर उसके माता-पिता भी शिवपुरी पहुंच गए। घटना जावरा क्षेत्र की होने के कारण शिवपुरी पुलिस ने बच्चे और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए रतलाम पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि बच्चे को राजस्थान या दिल्ली ले जाने के पीछे किसी बड़े गिरोह या नेटवर्क की भूमिका तो नहीं थी।
0
0
Report

मैनपुरी-कुर्रा पीड़िता बच्चों व परिजनों के साथ पहुंची एस पी दरवार,लगाई न्याय की गुहार ।

Ajay KumarAjay KumarFollow2m ago
Harchandpur Kharagpur, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी पूरा मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर से जुड़ा हुआ है इस गांव की रहने वाली विधवा रजनी देवी के पति संतोष कुमार की मौत कुंभ मेंले के दौरान रेल दुर्घटना से प्रयागराज में हो गई थी जिसका क्लैंम ना मिलने पर उक्त विधवा महिला अपने भाई और मुँह बोले भाई सिंटू श्रीवास्तव के साथ लखनऊ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद से क्लेम की गुहार लगाने के लिए गई हुई थी जब वह घर वापस आई तो चचेरे जेठ आग बबूला हो गए और गांव से निकलने की धमकी देने लगे जब महिला मुँह बोले भाई के साथ बैंक जा रही थी तभी चेचर जेठ और उसके सहयोगी ने मोटरसाइकिल की चाबी खींचकर रोक लिया और महिला व उसकी बेटी और मुंह वाले भाई की जमकर मारपीट कर दी घटना को लेकर जब पीड़िता थाने में पहुंची तो उसकी एक भी नहीं सुनी गई आरोप,पीड़िता अपने परिवार के साथ एसपी दरबार पहुंची जहां उसने शिकायती पत्र देते हुए दबंग के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है ।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम: 6 माह के रिहान का सकुशल बरामद, महिला-पुरुष गिरफ्तार

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा से एक दिन पहले लापता हुए 6 माह के मासूम रिहान को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया गया है। मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। जावरा औद्योगिक थाना पुलिस बच्चे और आरोपियों को लेकर रतलाम के लिए रवाना हो चुकी है। जानकारी के अनुसार सागर जिले निवासी साहिल नट अपने परिवार के साथ हुसैन टेकरी जियारत के लिए जावरा आए थे। उनके साथ पत्नी और 6 माह का बेटा रिहान भी था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे मासूम अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें संदिग्धों के शिवपुरी की ओर जाने के संकेत मिले। इसके बाद शिवपुरी पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की गई। पूछताछ और तलाशी के दौरान एक युवक और महिला के पास से अपहृत बच्चा बरामद हुआ। अब रतलाम पहुंचने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top