Back
हाथरस में सैनिक हत्याकांड का 25 हजार का इनामिया हेमंत गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड में पैर में लगी गोली
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस पुलिस ने सेना के जवान अखिलेश की हत्या के मामले में एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त हेमन्त को विसावर विधिपुर बंबा की तरफ हुई पुलिस मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में पकड़ा गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना 5 फरवरी को हुई थी, जब भारतीय सेना के सैनिक अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर, थाना सादाबाद, हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहे थे। चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे अखिलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग में हुई रंजिश बताया गया था। इस मामले में 10 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 7 फरवरी को बॉबी उर्फ विशाल और राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 9 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने घटना में शामिल कमलकांत और विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने पांच टीमों का गठन किया था और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इधर मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त हेमन्त विसावर विधिपुर बंबा की तरफ है। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त हेमन्त के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीओ सादाबाद सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हेमन्त पुत्र जगवीर निवासी समदपुर, थाना सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 11:17:540
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 16, 2026 11:17:430
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 16, 2026 11:16:520
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowFeb 16, 2026 11:15:420
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 16, 2026 11:15:130
Report
1
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का जोरदार प्रदर्शन, 5 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
1
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 16, 2026 11:07:38Sidhi, Madhya Pradesh:अपडेट पुजारी हत्याकांड के बाद आरोपी के अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने मकान व दुकान में नोटिस चस्पा किया ग्राउंड जीरो
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 11:07:220
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 16, 2026 11:06:530
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 16, 2026 11:06:340
Report
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 16, 2026 11:04:040
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 16, 2026 11:03:480
Report